LOADING...
ऐपल ने वीडियो एडिटिंग टूल बनाने वाली कंपनी मोशन VFX को खरीदा
ऐपल ने मोशन VFX को खरीदा

ऐपल ने वीडियो एडिटिंग टूल बनाने वाली कंपनी मोशन VFX को खरीदा

Mar 17, 2026
10:45 am

क्या है खबर?

टेक दिग्गज कंपनी ऐपल ने वीडियो एडिटिंग टूल बनाने वाली कंपनी मोशन VFX को खरीद लिया है। यह कंपनी खास तौर पर फाइनल कट प्रो के लिए प्लग-इन, टेम्पलेट और विजुअल इफेक्ट टूल बनाने के लिए जानी जाती है। हालांकि, इस डील की कीमत का खुलासा नहीं किया गया है। मोशन VFX ने खुद इस सौदे की पुष्टि करते हुए कहा कि ऐपल के साथ जुड़ने से वह क्रिएटर्स और एडिटर्स के लिए और बेहतर टूल बना पाएगी।

कंपनी

मोशन VFX क्या करती है और क्यों है खास?

मोशन VFX की शुरुआत साल 2009 में हुई थी और इसका मुख्य ऑफिस वारसॉ में है। कंपनी पिछले कई सालों से प्रोफेशनल वीडियो एडिटर्स के लिए एडवांस्ड विजुअल इफेक्ट, ग्राफिक्स टेम्पलेट और एडिटिंग टूल तैयार कर रही है। इसके प्रोडक्ट फाइनल कट प्रो यूजर्स के बीच काफी लोकप्रिय हैं। ये टूल सॉफ्टवेयर की क्षमता बढ़ाते हैं और एडिटिंग को आसान बनाते हैं, जिनका इस्तेमाल दुनिया भर के क्रिएटर्स करते हैं।

फायदा

ऐपल को मिलेगा बड़ा फायदा

इस अधिग्रहण के बाद ऐपल अपने सॉफ्टवेयर में सीधे एडवांस्ड विजुअल इफेक्ट और क्रिएटिव टूल जोड़ सकता है। इससे फाइनल कट प्रो जैसे प्रोडक्ट और मजबूत हो सकते हैं। यह कदम खास तौर पर एडोब प्रीमियर प्रो जैसे बड़े प्लेटफॉर्म से मुकाबले को ध्यान में रखते हुए अहम माना जा रहा है। ऐपल अपने क्रिएटिव सॉफ्टवेयर को और बेहतर बनाकर ज्यादा प्रोफेशनल यूजर्स को अपनी तरफ आकर्षित करना चाहता है।

Advertisement

असर

सब्सक्रिप्शन और सर्विस बिजनेस पर असर

ऐपल का यह कदम उसके बढ़ते सर्विस बिजनेस को भी मजबूत कर सकता है। हाल ही में कंपनी ने क्रिएटर स्टूडियो नाम का सब्सक्रिप्शन पैकेज लॉन्च किया है, जिसमें कई क्रिएटिव ऐप और टूल शामिल हैं। मोशन VFX के जुड़ने से इस पैकेज की वैल्यू और बढ़ सकती है। कंपनी के कुल राजस्व में सर्विस का हिस्सा लगातार बढ़ रहा है, जो अब 26 प्रतिशत से ज्यादा हो चुका है, जो कंपनी के लिए अहम संकेत माना जा रहा है।

Advertisement