राम कपूर ने बिना ओजेम्पिक के घटाया 55 किलो वजन, इन डाइट नियमों का किया पालन
क्या है खबर?
राम कपूर एक भारतीय अभिनेता हैं, जो हिंदी फिल्मों और टेलीविजन इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। उनके आधे जीवन उनका वजन बेहद अधिक रहा, लेकिन उन्होंने अचानक वजन घटाकर सभी को चौका दिया। उन्होंने 18 महीनों में बिना किसी आसान रस्ते या ओजेम्पिक के 55 किलो वजन कम किया है। लोगों ने कयास लगाए कि उन्होंने सर्जरी करवाई होगी, लेकिन अभिनेता ने इंकार करते हुए कहा कि यह उनकी मेहनत से सफल हो सका।
डाइट
दिन में लेते हैं केवल 2 मील
राम 4 सरल डाइट नियमों का पालन करके अपना वजन कम करने में सफल हो सके थे। इसमें नाश्ता न खाना और शाम 6:30 बजे के बाद कुछ भी न खाना शामिल था। राम ने बताया कि वह दिन में केवल 2 बार भोजन करते हैं। वह पहली मील सुबह 10:30 बजे के आस-पास और दूसरी मील 6:30 बजे के आस-पास लेते हैं। ऐसा करके वह इंटरमिटेंट फास्टिंग का पालन करने में सक्षम हो सके और 55 किलो वजन घटाया।
शाम
शाम 6:30 बजे के बाद नहीं करते भोजन
खाने के समय को सीमित करके राम ने शरीर की अतिरिक्त चर्बी को आसानी से जलाया। इसके जरिए ही उन्हें वजन कम करने में मदद मिली थी। उनके खान-पान का दूसरा नियम सबसे प्रभावशाली है। राम शाम 6:30 बजे के बाद कुछ नहीं खाते हैं। वह दिन की दूसरी और आखिरी मील 6:30 बजे तक खा लेते हैं और फिर सुबह तक उपवास रखते हैं। इससे नींद बेहतर आती है, पाचन सुधरता है और वसा जलाने में मदद मिलती है।
स्नैक
नहीं करते हैं नाश्ता
राम का डाइट से जुड़ा तीसरा अहम नियम यह है कि वह स्नैक्स आदि का सेवन नहीं करते हैं। राम ने पहले एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं दिन के बीच में कुछ नहीं खाता हूं, बिल्कुल भी नाश्ता नहीं लेता हूं।" वह भोजन के अलावा केवल पानी, कॉफी या चाय पीना ही पसंद करते हैं। इससे डाइट से अतिरिक्त कैलोरी कम हो जाती हैं और संभावित रूप से वजन घटने की संभावना बढ़ जाती है।
कैलोरी डेफिसिट
कैलोरी डेफिसिट का रखते हैं ध्यान
राम कैलोरी डेफिसिट को भी प्राथमिक देते हैं, जिसका मतलब होता है दैनिक कैलोरी की मात्रा को घटाना। इसमें आपके शरीर द्वारा जलाई जाने वाली कैलोरी से कम कैलोरी का सेवन करना शामिल होता है। इससे वजन घटता है, क्योंकि आपका शरीर ऊर्जा के लिए संग्रहीत वसा का उपयोग करने लगता है। यह पौष्टिक डाइट लेने, भोजन की मात्रा कम करने और शारीरिक गतिविधि बढ़ाने के संयोजन से संभव हो जाता है।