NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन पौष्टिक खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से कम होने के बजाय बढ़ सकता है वजन
    अगली खबर
    इन पौष्टिक खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से कम होने के बजाय बढ़ सकता है वजन

    इन पौष्टिक खाद्य पदार्थों के अधिक सेवन से कम होने के बजाय बढ़ सकता है वजन

    लेखन सयाली
    Feb 24, 2025
    01:26 pm

    क्या है खबर?

    बादाम और ग्रेनोला बार्स आदि को पौष्टिक माना जाता है और ये खाद्य पदार्थ वजन घटाने में मदद करते हैं। हालांकि, अगर आप ऐसे पौष्टिक खाद्य पदार्थों को भी अधिक मात्रा में खाते हैं तो समस्या खड़ी हो सकती है।

    वजन घटाने के लिए केवल इस बात पर ध्यान देना जरूरी नहीं होता कि आप क्या खाते हैं। आपको भोजन की मात्रा और कैलोरी पर भी ध्यान देना चाहिए।

    इन खाद्य पदार्थों को ज्यादा खाने से मोटापा बढ़ सकता है।

    #1

    सूखे मेवे

    स्वास्थ्य विशेषज्ञ सूखे मेवे खाने की सलाह देते हैं, क्योंकि ये शरीर को ऊर्जावान बनाते हैं और ताकत बढ़ाते हैं। हालांकि, काजू, बादाम, पिस्ता और अखरोट जैसे मेवों में कैलोरी की मात्रा अधिक होती है।

    अगर आप 10 काजू खाते हैं तो आपको 55-60 कैलोरी मिल सकती हैं। मेवों के अधिक सेवन से आपका वजन बढ़ सकता है, क्योंकि इनमें वसा भी मौजूद होती है।

    पतले होने के लिए इन्हें संतुलित मात्रा में खाएं और अन्य व्यंजनों के साथ मिलाएं।

    #2

    एवोकाडो

    लोग वजन घटाने के लिए एवोकाडो खाते हैं, जो विटामिन और मिनरल जैसे पोषक तत्वों से लैस होता है। हालांकि, ज्यादा मात्रा में इसे खाने से वजन घटने के बजाय बढ़ सकता है।

    इनमें फाइबर और मोनोअनसैचुरेटेड वसा की मात्रा भी अधिक होती है, जिससे चर्बी बढ़ सकती है। बता दें कि एक एवोकाडो में करीब 250 कैलोरी होती हैं।

    आप एवोकाडो की जगह पर जुकीनी या खीरे का सेवन बढ़ा सकते हैं, जिनमें कम कैलोरी होती हैं।

    #3

    ब्राउन ब्रेड

    ब्राउन ब्रेड को अक्सर सफेद ब्रेड से ज्यादा सेहतमंद माना जाता है। इसी कारण से लोग वजन घटाने के प्रयासों के बीच इसका सेवन करना पसंद करते हैं।

    हालांकि, अगर आप इसके सेवन को सीमित नहीं करते हैं तो यह वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। 100 ग्राम ब्राउन ब्रेड में खरीद 313 कैलोरी होती हैं।

    यह समझना भी जरूरी है की कई लोग ब्राउन ब्रेड में भूरा रंग डाल देते हैं, जिससे वह अस्वस्थ बन जाती है।

    #4

    ग्रेनोला बार्स

    ग्रेनोला बार्स मेवे, बीज और खजूर आदि जैसे पौष्टिक खाद्य पदाथों से बनने वाले एनर्जी बार्स होते हैं। यह शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और वजन घटाने वाली डाइट का हिस्सा रहते हैं।

    हालांकि, इनमें कैलोरी, शक्कर और वसा की मात्रा अधिक होती है। इस पौष्टिक खाद्य पदार्थ के अधिक सेवन से चर्बी बढ़ सकती है और आलस महसूस हो सकता है।

    अगर आप अपने दैनिक कैलोरी सेवन को ध्यान में रखते हुए इन्हें खाएंगे तो अधिक फायदा मिलेगा।

    #5

    चीज

    अधिक कैलोरी वाले खाद्य पदार्थों की सूची में चीज का नाम जरूर शामिल होता है। कई लोग पौष्टिक सैंडविच आदि बनाते समय इसका इस्तेमाल करते हैं और इसकी मात्रा पर ध्यान देना भूल जाते हैं।

    100 ग्राम चीज में करीब 402 कैलोरी होती हैं, जो वजन बढ़ाने में योगदान दे सकती हैं। इसमें मौजूद संतृप्त वसा और सोडियम हृदय रोग के खतरे को भी बढ़ा सकते हैं।

    ये 5 चीजें वजन घटाने में रुकावट डालने का कारण बन सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    डाइट
    वजन घटाना

    ताज़ा खबरें

    बांग्लादेश: शेख हसीना के खिलाफ आज से सुनवाई, इतिहास में पहली बार होगा सीधा प्रसारण बांग्लादेश
    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना

    खान-पान

    नींबू पानी में चुटकी भर दालचीनी मिलाकर पीने से मिल सकते हैं ये फायदे लाइफस्टाइल
    महिलाएं अपनी डाइट में शामिल करें मुनक्का, मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे लाइफस्टाइल
    ज्यादा कच्ची हल्दी की चाय पीने से क्या होता है? जानें इसके प्रभाव लाइफस्टाइल
    क्या गुड़ चीनी से ज्यादा सेहतमंद है? जानें सच्चाई लाइफस्टाइल

    डाइट

    कई पोषक तत्वों से समृद्ध होती है ग्वार फली, इससे बनाए जा सकते हैं ये व्यंजन खान-पान
    क्या एलोवेरा जूस सेहत के लिए हमेशा सुरक्षित होता है? जानिए इसकी सच्चाई खान-पान
    रास्पबेरी का खट्टा-मीठा स्वाद कर देगा मन को तृप्त, इससे बनाएं ये 5 मीठे व्यंजन  खान-पान
    सर्दियों में खाए जाने वाले ये 5 खाद्य पदार्थ बढ़ा सकते हैं वजन, सीमित करें सेवन खान-पान

    वजन घटाना

    स्वस्थ रहने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए अपनी डाइट में करें ये बदलाव डाइट
    मलाइका अरोड़ा फिट रहने के लिए करती हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग, पीती हैं ये 3 स्वस्थ पेय मलाइका अरोड़ा
     नाश्ता, दोपहर का भोजन और रात का खाना कितने बजे तक खा लेना चाहिए? लाइफस्टाइल
    ड्रैगन फ्रूट के सेवन से वजन घटाने में मिल सकती है मदद, जानिए कैसे है मददगार खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025