NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / मानसून में होने वाले जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए खाएं ये खाद्य पदार्थ
    अगली खबर
    मानसून में होने वाले जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए खाएं ये खाद्य पदार्थ

    मानसून में होने वाले जोड़ों के दर्द को दूर करने के लिए खाएं ये खाद्य पदार्थ

    लेखन सयाली
    Jul 05, 2024
    11:47 am

    क्या है खबर?

    मानसून में होने वाली बारिश के कारण लोगों को कई स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से निपटना पड़ता है। पर्यावरण में नमी और ठंडक बढ़ने से लोगों को जोड़ों में दर्द होने लगता है।

    ऐसे में गठिया जैसी बीमारियों से पीड़ित व्यक्तियों को असुविधा हो सकती है और उनके जोड़ों का दर्द और भी बढ़ सकता है।

    आप मानसून के दौरान होने वाले जोड़ों के दर्द का प्रभावी ढंग से इलाज करने के लिए डाइट में ये 5 खाद्य पदार्थ शामिल करें।

    #1

    हल्दी

    हल्दी कई तरह के शक्तिशाली सूजन-रोधी और एंटी-सेप्टिक गुणों से समृद्ध मसाला है। इसमें करक्यूमिन नामक एक प्रभावी सक्रीय यौगिक मौजूद होता है, जो कई प्रकार के दर्द को दूर करने के लिए जाना जाता है।

    करक्यूमिन मानसून के कारण होने वाले जोड़ों के दर्द को कम करने के साथ-साथ शरीर की सूजन को कम करने में भी मदद कर सकता है।

    आप हल्दी को खान-पान का हिस्सा बनाने के लिए इसे दूध, सब्जी या सूप में मिला सकते हैं।

    #2

    अदरक

    अदरक एक तरह की सब्जी है, जिसमें जिंजरोल मौजूद होता है। यह शक्तिशाली सूजनरोधी प्रभाव वाला एक सक्रीय यौगिक है।

    यह मानसून के कारण होने वाले जोड़ों के दर्द और सूजन को कम करने में सहायक साबित होता है।

    अध्ययनों के मुताबिक, अदरक का अर्क कई रासायनिक पदार्थों के उत्पादन को कम कर सकता है, जो जोड़ों के दर्द को बढ़ावा देते हैं।

    आप अपनी रोजाना की चाय, स्टर-फ्राई, सब्जी या सूप आदि में अदरक को शामिल कर सकते हैं।

    #3

    लहसुन

    मानसून हो या गर्मी, हर मौसम में लोग खाने में लहसुन का तड़का लगाना पसंद करते हैं। इस सब्जी में सल्फर यौगिक होता है, जिसमें कई सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं।

    लहसुन प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और संपूर्ण स्वास्थ्य को सुधारने में आपकी मदद कर सकता है। खाना पकाते वक्त ताजे लहसुन का इस्तेमाल करें और अपने भोजन के स्वाद के साथ-साथ उसकी पौष्टिकता को भी बढ़ाएं।

    आप रोजाना खाली पेट कच्चा लहसुन खाकर ये लाभ पा सकते हैं।

    #4

    बेरी

    स्ट्रॉबेरी, ब्लूबेरी और शहतूर जैसी बेरी एंथोसायनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होती हैं। इनमें कई तरह के सूजन-रोधी गुण भी मौजूद होते हैं।

    इन बेरी को आहार में जोड़ने से शरीर की सूजन और ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में मदद मिल सकती है। आप सुबह के नाश्ते में बेरी को दही और ग्रेनोला के साथ खा सकते हैं या इनसे स्वादिष्ट स्मूदी बनाकर भी पी सकते हैं।

    आपको शहतूर के सेवन से ये मुख्य फायदे मिल सकते हैं।

    #5

    ग्रीन टी

    आप मानसून के दौरान होने वाले जोड़ों के दर्द को कम करने के लिए अपने दिन की शुरुआत गर्मा-गर्म ग्रीन टी से कर सकते हैं।

    ग्रीन टी में विशेष रूप से कैटेचिन नामक पॉलीफेनोल्स पाया जाता है, जो एक तरह का सक्रीय तत्व होता है। इसमें शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी प्रभाव मौजूद होते हैं।

    नियमित रूप से ग्रीन टी पीने से सूजन को कम करने और जोड़ों के दर्द से राहत पाने में सहायता मिल सकती है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मानसून
    डाइट
    खान-पान

    ताज़ा खबरें

    मारुति सुजुकी एरिना मॉडल्स पर छूट घोषित, जानिए कितना मिलेगा फायदा  मारुति सुजुकी
    बिना इंटरनेट के गूगल मैप्स का उपयोग कैसे करें? यहां जानिए तरीका इंटरनेट
    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025

    मानसून

    अल नीनो के कारण देश में 5 साल में सबसे कम रहा मानसून भारतीय मौसम विभाग
    अच्छी बारिश के लिए देश के अलग-अलग कोनों में निभाई जाती हैं ये अजीबोगरीब परंपराएं भारत की खबरें
    कार केयर टिप्स: सर्दियों में ऐसे कर सकते हैं गाड़ी की देखभाल  काम की बात
    क्या है सुपर अल नीनो, जिसके कारण अगले साल भारत में भीषण सूखा पड़ सकता है? जलवायु परिवर्तन

    डाइट

    डिब्बाबंद टमाटर बनाम ताजे टमाटर: जानिए स्वास्थ्य के लिए क्या है बेहतर खान-पान
    अश्वगंधा है सेहत के लिए फायदेमंद, सेवन से मिलेंगे ये 5 स्वास्थ्य संबंधी लाभ  खान-पान
    इन खाद्य पदार्थों की मदद से जल्दी शुरू हो सकते हैं आपके पीरियड्स  खान-पान
    रोजाना सुबह खली पेट पिएं प्याज का पानी, मिलेंगे मजबूत बाल समेत ये लाभ  खान-पान

    खान-पान

    दोपहर के भोजन से जुड़ी ये आदतें वजन बढ़ाने के लिए हो सकती हैं जिम्मेदार  वजन घटाना
    महिलाओं के लिए जायफल होता है बेहद लाभदायक, जानिए इसके फायदे  स्वास्थ्य
    क्या खाने को भी मापा जा सकता है? जानिए इसका तरीका और अन्य महत्वपूर्ण बातें लाइफस्टाइल
    लीची को 4-5 दिनों तक खराब होने से बचाने के लिए अपनाएं यह तरीका लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025