NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ 
    अगली खबर
    रोजाना खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ 

    रोजाना खाली पेट कच्चा लहसुन खाने से मिल सकते हैं कई स्वास्थ्य लाभ 

    लेखन अंजली
    Jun 11, 2024
    12:08 pm

    क्या है खबर?

    खाने में तो लहसुन का स्वाद कई लोग पसंद करते हैं, लेकिन कच्चे लहसुन की सुगंध से ही नाक-मुंह सिकोड़ने लगते हैं।

    हालांकि, अगर आप रोजाना खाली पेट कच्चे लहसुन की 1-2 कली खाते हैं तो इससे फाइबर, मैंगनीज, विटामिन-C, सेलेनियम, कैल्शियम, कॉपर, फास्फोरस, आयरन विटामिन-B1, विटामिन-B6 और पोटेशियम जैसे पोषक तत्व मिल सकते हैं।

    ये पोषक तत्व कई स्वास्थ्य स्थितियों का प्राकृतिक उपचार करने समेत कई लाभ प्रदान कर सकते हैं।

    #1

    हानिकारक कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में है सहायक

    अगर आप रोजाना सुबह खाली पेट महज एक लहसुन की कली खाते हैं तो इससे शरीर में LDL कोलेस्ट्रॉल (हानिकारक कोलेस्ट्रॉल) के स्तर को कम करने में मदद मिल सकती है।

    साथ ही इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट में कार्डियोडिप्रेसेंट (ब्लड प्रेशर को कम करने वाला) और वैसोडिलेटर (हृदय की धमनियों में रूकावट को दूर करने वाला) प्रभाव मौजूद होते हैं, जो हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद कर सकते हैं।

    #2

    इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान में है कारगर

    खाली पेट कच्चे लहसुन का सेवन करने से शरीर को संक्रमण और बीमारियों से सुरक्षित रखने वाली प्राकृतिक क्षमता यानी इम्यूनिटी को भी मजबूती मिल सकती है।

    इसका कारण है कि कच्चा लहसुन एंटी-ऑक्सीडेंट्स और सल्फर युक्त होता है और ये यौगिक मुक्त कणों से लड़कर ऑक्सीडेटिव तनाव को कम करने में भी कारगर हो सकते हैं।

    यहां जानिए इम्यूनिटी को बढ़ावा देने वाले अन्य स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ।

    #3

    वजन को कर सकता है नियंत्रित

    कच्चे लहसुन की एक कली खाने मात्र से शरीर से अतिरिक्त चर्बी को दूर करने में मदद मिल सकती है।

    इसमें फाइबर के साथ-साथ एंटी-ओबेसिटी गुण मौजूद होते हैं, जो अनहेल्दी खाने की लालसा को कम करके वजन घटाने में सहयोग प्रदान कर सकता है।

    इसके अलावा इनका सेवन शरीर में गर्मी भी पैदा करता है, जिससे फैट बर्न करने में मदद मिलती है। साथ ही यह मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देने में भी प्रभावी माना जाता है।

    #4

    पेट के अल्सर से बचाव करने में मददगार 

    पेट में एसिड का उच्च स्तर, अधिक तनाव और धूम्रपान आदि के कारण पेट में अल्सर हो सकता है।

    कच्चे लहसुन में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी पेट में अल्सर के जोखिम को कम करने में मदद कर सकता है।

    अध्ययनों के अनुसार, यह पेट की सूजन को कम करने और पेट के कई संक्रमणों को खत्म करने में सहायक है।

    यह शराब और दर्द निवारक के अति प्रयोग से होने वाले पेट के नुकसान को भी कम कर सकता है।

    #5

    कैंसर से सुरक्षित रखने में है प्रभावी 

    कच्चे लहसुन में मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट शरीर की स्वस्थ और सामान्य कोशिकाओं को नुकसान पहुंचाए बिना माइटोकॉन्ड्रिया पर हमला करके 40 से अधिक प्रकार की कैंसर कोशिकाओं को खत्म कर सकते हैं।

    एंटी-ऑक्सीडेंट कैंसर कोशिकाओं के विकास को रोकता है और शरीर को कई तरह के कैंसर से सुरक्षित रख सकता है।

    इसलिए रोजाना सुबह खाली पेट लहसुन की एक कली का सेवन जरूर करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    EPFO ने इस साल किए 5 बड़े बदलाव, जानिए क्या मिला फायदा  EPFO
    IPL के इन 5 संस्करणों में एक टीम के 2 बल्लेबाजों ने बनाए हैं 600+ रन इंडियन प्रीमियर लीग
    अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉड' का आएगा तीसरा भाग, कहानी पर जल्द होगा काम शुरू  अक्षय कुमार
    भाजपा के पूर्व सांसद उदय सिंह प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने प्रशांत किशोर

    खान-पान

    गर्मियों के दौरान डाइट में शामिल करें ये 5 दालें, मिलेगा भरपूर पोषण लाइफस्टाइल
    बढ़ते तापमान में आंखों को सुरक्षित रखने में मदद कर सकते हैं ये 5 विटामिन लाइफस्टाइल
    मूंगफली के उत्पादों से बच्चों में रोका जा सकता है एलर्जी का खतरा, अध्ययन में खुलासा  लाइफस्टाइल
    हीट स्ट्रोक से सुरक्षित रखने में मदद कर सकती हैं ये ड्रिंक्स, डाइट में करें शामिल गर्मी की लहर

    लाइफस्टाइल

    छुट्टियां मनाने के लिए चुनें ये ठंडी जगहें, गर्मी से मिलेगी काफी राहत  पर्यटन
    शरीर और दिमाग को कई फायदे प्रदान कर सकती है साउंड थेरेपी तनाव
    फ्रिज की जगह मटके का पिएं पानी, मिलेंगे ये फायदे खान-पान
    क्या गर्मी से गठिया की समस्या बढ़ सकती है? सुरक्षित रहने के लिए अपनाएं ये तरीके गर्मी की लहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025