NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बालों के विकास के लिए घर पर आसानी से बनाएं गाजर के 5 असरदार हेयर मास्क 
    अगली खबर
    बालों के विकास के लिए घर पर आसानी से बनाएं गाजर के 5 असरदार हेयर मास्क 

    बालों के विकास के लिए घर पर आसानी से बनाएं गाजर के 5 असरदार हेयर मास्क 

    लेखन सयाली
    Apr 12, 2024
    02:28 pm

    क्या है खबर?

    हम सभी अपने बालों को मजबूत बनाने के लिए सैलून में बहुत पैसा खर्च करते हैं।

    हालांकि, हमें समझना चाहिए कि कुछ घरेलु उपचार भी बालों की देखभाल के लिए कारगर हो सकते हैं।

    मजबूत बालों के लिए ऐसा ही एक घरेलू उपाय है गाजर। इनमें विटामिन, फाइबर, पोटेशियम, फास्फोरस, बीटा-कैरोटीन और एंटीऑक्सिडेंट होते हैं।

    इन सभी पोषक तत्वों की मदद से आपके बाल स्वस्थ बन सकते हैं। घर पर गाजर के ये 5 हेयर मास्क बनाकर लगाएं।

    #1

    गाजर और प्याज का हेयर मास्क 

    सामग्री:

    1- गाजर (1)

    2- जैतून का तेल (2 बड़े चम्मच)

    3- प्याज (1)

    4- नींबू का रस (2 बड़े चम्मच)

    विधि:

    इसे बनाने के लिए प्याज और गाजर को काटकर पीस लें। अब इस पेस्ट में 2 चम्मच नींबू का रस और जैतून का तेल मिलाएं।

    लगाने के बाद इस हेयर मास्क को 15 मिनट के लिए छोड़ दें और धोने के लिए हल्के शैम्पू का इस्तेमाल करें।

    इससे आपके बालों की समस्याएं कम हो जाएंगी।

    #2

    गाजर, शहद और एवोकाडो हेयर मास्क

    सामग्री:

    1- गाजर (2)

    2- एवोकाडो (½)

    3- शहद (2 बड़े चम्मच)

    विधि:

    गाजरों और एवोकाडो को छोटे टुकड़ों में काटें और उन्हें पीसकर पेस्ट तैयार करें। इसमें 2 बड़े चम्मच शहद डालें और चिकना होने तक मिलाएं।

    इस पेस्ट को अपने सिर की त्वचा और बालों पर लगाकर 30 मिनट तक मसाज करें। अब एक हल्के शैंपू से बालों को अच्छी तरह धो लें।

    जानें- कद्दू के बीजों का तेल बालों को पहुंचाता है ये फायदे।

    #3

    गाजर और नारियल तेल का हेयर मास्क 

    सामग्री:

    1- गाजर (1)

    2- नारियल का तेल (2 बड़े चम्मच)

    विधि:

    एक गाजर को छोटे टुकड़ों में काटकर ब्लेंडर में डालकर पीस लें। अब इसमें नारियल तेल मिलाकर गाढ़ा पेस्ट बनाएं।

    अपने सिर की त्वचा और बालों पर इस मास्क को अच्छी तरह लगाएं और 20 मिनट तक छोड़ दें। इसे धोने के लिए माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल करें।

    शहतूत भी बालों के फायदेमंद होता है, जिसे इन 5 तरीकों से इस्तेमाल किया जा सकता है।

    #4

    गाजर और पपीते का हेयर मास्क 

    सामग्री:

    1- गाजर (1)

    2- पपीते के टुकड़े (4-5)

    3- दही (2 बड़े चम्मच)

    विधि:

    सबसे पहले गाजर को छोटे टुकड़ों में काटें और पपीते के टुकड़ों के साथ पीस लीजिए। अब इसमें 2 चम्मच दही डालकर चिकना होने तक मिलाएं।

    इस मास्क को बालों पर लगाकर आधे घंटे के लिए छोड़ दें। अब ठंडे पानी और शैंपू से सिर धुल लीजिए। घुंघराले बालों को नमी पहुंचाकर सुंदर दिखाएंगे ये 5 घर पर बने हेयर मास्क।

    #5

    गाजर और केले का हेयर मास्क 

    सामग्री:

    1- गाजर (1)

    2- दही (2 बड़े चम्मच)

    3- केला (1)

    विधि:

    गाजर और केले को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इन्हें एक मिक्सी में डालकर 2 बड़े चम्मच दही के साथ पीसें।

    इस हेयर मास्क को अपने पूरे सिर पर अच्छी तरह से लगाएं और शॉवर कैप से कवर करें। इसे आधे घंटे के बाद हल्के शैंपू से धो लीजिए।

    जानें- स्वस्थ और लंबे बालों के लिए दही से बने बढ़िया हेयर मास्क।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बालों की देखभाल
    बालों की समस्या

    ताज़ा खबरें

    हुंडई i20 का मैग्ना एग्जीक्यूटिव वेरिएंट लॉन्च, जानिए क्या किया है बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    कौन हैं अभिनेत्री नुसरत फारिया, जिन्हें हत्या के प्रयास के मामले में किया गया गिरफ्तार? बांग्लादेश
    राहुल गांधी ने विदेश मंत्री पर फिर उठाया सवाल, कहा- हमने कितने भारतीय विमान खो दिए? राहुल गांधी
    फॉक्सवैगन गोल्फ GTI भारत में 26 मई होगी लॉन्च, जानिए क्या होंगी खासियत  फॉक्सवैगन की कारें

    बालों की देखभाल

    मानसून में बालों को बेजान होने से रोकने के लिए अपनाएं ये तरीके मानसून
    नारियल के दूध के इस्तेमाल से मिलते हैं ये 5 मुख्य फायदे, एक बार जरूर आजमाएं स्वास्थ्य
    मानसून में झड़ते बालों से हैं परेशान? बचाव के लिए इन 5 मसालों का करें इस्तेमाल  बालों की समस्या
    पतले बालों को ठीक करने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर बालों की समस्या

    बालों की समस्या

    बालों का झड़ना कम करने में सहायक हो सकते हैं ये 5 हेयर मास्क बालों का झड़ना
    रात के समय होती है सिर में खुजली? इन तरीकों पाएं छुटकारा बालों की देखभाल
    कैस्टर तेल से दूर हो सकती हैं बालों की कई समस्याएं, जानिए इस्तेमाल का तरीका बालों की देखभाल
    बालों को मुलायम बनाने के लिए अपनाएं ये 5 आसान तरीके बालों की देखभाल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025