NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / स्वस्थ और लंबे बाल चाहिए तो इस्तेमाल करें दही से बने ये 5 हेयर मास्क
    अगली खबर
    स्वस्थ और लंबे बाल चाहिए तो इस्तेमाल करें दही से बने ये 5 हेयर मास्क

    स्वस्थ और लंबे बाल चाहिए तो इस्तेमाल करें दही से बने ये 5 हेयर मास्क

    लेखन सयाली
    Mar 16, 2024
    06:30 pm

    क्या है खबर?

    दही एक डेयरी उत्पाद है, जो पोषण के साथ-साथ ठंडक प्रदान करता है। इसका इस्तेमाल कई तरह से बालों की देखभाल में किया जाता है।

    दही में मौजूद स्वस्थ वसा सामग्री रूखे बालों को नमी पहुंचाती और उलझे बालों को सुलझाती है। साथ ही इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो सिर की त्वचा की सफाई कर मृत त्वचा कोशिकाओं को हटाते हैं।

    आप बालों के स्वास्थ्य को मजबूत करने के लिए दही से बने ये 5 हेयर मास्क लगाएं।

    #1

    दही और मेथी 

    मेथी के बीज में कंडीशनिंग गुण होते हैं, जो बालों को सुलझाते हैं। इसको दही में मिलाकर हेयर मास्क की तरह लगाने से आपके बाल नरम और स्वस्थ बन जाएंगे।

    इसे बनाने के लिए मेथी के बीज का पाउडर लें और उसमें 1 चम्मच दही, कैस्टर तेल और एलोवेरा जेल मिलाएं। ये सामग्रियां बालों को लंबा बनाने में भी मदद करती हैं।

    इस मास्क को 20 मिनट तक सिर पर लगाएं और धुल दें।

    #2

    दही और नारियल का तेल 

    रूखे, बेजान और टूटते बालों की समस्या को दही और नारियल की मदद से सुधारा जा सकता है। इनसे बना हेयर मास्क लगाने से आपको मुलायम बाल मिलेंगे।

    इसके लिए एक बर्तन में 2 चम्मच दही और 2 चम्मच नारियल का तेल मिलाएं। इसे ब्रश की मदद से या हाथों से अपने बालों और सिर की त्वचा पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। अब ठंडे पानी से अपने बालों को धो लीजिए।

    #3

    दही और मुल्तानी मिट्टी 

    मुल्तानी मिट्टी सिर की त्वचा में लगाने से बाल मजबूत बनते हैं और इससे अत्यधिक तेल और गन्दगी साफ हो जाती है। इसे दही में मिलाकर बढ़िया हेयर मास्क बनाया जा सकता है।

    एक बर्तन में मुल्तानी मिट्टी, चीनी, दही और एक चुटकी काली मिर्च का पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार करें। अब इसे अपने बालों और सिर की त्वचा पर लगाकर 20 मिनट तक सूखने दें।

    अंत में शैम्पू की मदद से अपने बालों को अच्छी तरह से धो लें।

    #4

    दही और शहद 

    शहद में इमोलिएंट और ह्यूमेक्टेंट गुण होते हैं, जो बालों को नमी पहुंचाते हैं। यह प्राकृतिक रूप से बालों को मजबूत करता है और उनकी चमक लौटाता है।

    दही और शहद का मास्क बनाने के लिए 2 बड़े चम्मच दही लेकर उसमें 1 चम्मच शहद मिला दें। अब इसे हाथों की मदद से बालों और सिर की त्वचा पर लगाकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।

    ठंडे पानी से सिर को धुलें और धुलते वक्त शैंपू भी इस्तेमाल करें।

    #5

    दही और आंवला 

    आंवला एक प्राकृतिक हेयर कंडीशनर के रूप में काम करता है, जिससे बाल मुलायम हो जाते हैं। इसे दही में मिलाकर कारगर हेयर मास्क बनाया जा सकता है।

    2 बड़े चम्मच आंवला पाउडर को 2 बड़े चम्मच दही में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस मास्क को बालों पर लगाकर 30 मिनट तक सूखने दें। अब शैंपू लगाकर ठंडे पानी से बाल धुलें।

    स्वस्थ बाल चाहते हैं तो रासायनिक हेयर डाई लगाने से बचें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बालों की देखभाल
    स्वास्थ्य टिप्स

    ताज़ा खबरें

    UPI जल्द ही लेनदेन में निकल सकता है वीजा से आगे  UPI
    होंडा कार खरीदने का जून में सुनहरा मौका, होगी जबरदस्त बचत  होंडा
    जयदीप अहलावत ने मुंबई में खरीदा अपने सपनों का आशियाना, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश जयदीप अहलावत
    2025 येज्दी एडवेंचर से उठा पर्दा, जानिए क्या कुछ मिला नया  येज्दी

    बालों की देखभाल

    बालों के लिए लाभदायक है बेबी ऑयल, जानिए इसके 5 प्रमुख फायदे लाइफस्टाइल
    गर्मियों के दौरान बालों की देखभाल करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके लाइफस्टाइल
    क्रेडल कैप बनाम ड्राई स्कैल्प: जानिए इनके बीच का अंतर बालों की समस्या
    त्वचा के साथ-साथ बालों की देखभाल के लिए भी फायदेमंद है पपीता, जानिए इसके लाभ त्वचा की देखभाल

    स्वास्थ्य टिप्स

    इन खाद्य-पदार्थों को फ्रिज में रखने की न करें गलती, शरीर को पहुंच सकता है नुकसान खान-पान
    फलों का सेवन दिलाएगा कब्ज से निजात, जानिए कैसे सुधरेगी पाचन क्रिया खान-पान
    जिंक की कमी से जुड़े इन शारीरिक संकेतों को न करें नजरअंदाज, हो सकता है नुकसान बीमारियों से बचाव
    अंगूर का अधिक सेवन करने से हो सकती हैं ये स्वास्थ्य समस्याएं, जानिए सही मात्रा  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025