NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / घुंघराले बालों को नमी पहुंचाकर सुंदर दिखाएंगे ये 5 घर पर बने हेयर मास्क
    अगली खबर
    घुंघराले बालों को नमी पहुंचाकर सुंदर दिखाएंगे ये 5 घर पर बने हेयर मास्क

    घुंघराले बालों को नमी पहुंचाकर सुंदर दिखाएंगे ये 5 घर पर बने हेयर मास्क

    लेखन सयाली
    Mar 23, 2024
    03:06 pm

    क्या है खबर?

    अगर आपके बाल प्राकृतिक रूप से घुंघराले हैं तो आप बेहद खुश किस्मत हैं क्योंकि यह आपको खूबसूरत दिखाने के साथ-साथ आपके सिर की त्वचा को ठंडा भी रखते हैं।

    घुंघराले होने की वजह से बाल घने और आकर्षक दिखाई देते हैं। हालांकि, इस तरह के बालों की देखभाल करना थोड़ा मुश्किल होता है क्योंकि इनमें नमी तेजी से कम हो जाती है।

    घुंघराले बालों की नमी बनाए रखने के लिए आप घर पर ये 5 मास्क बनाकर लगाएं।

    #1

    दही और केले का हेयर मास्क

    यह हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए:

    3-4 बड़े चम्मच दही

    2 बड़े चम्मच शहद

    2 कटे हुए केले

    4-5 बड़े चम्मच नींबू का रस एक बर्तन में दही, शहद और केला मिलाएं। अब इसमें नींबू का रस डालें और अच्छी तरह मिलाकर चिकना पेस्ट तैयार कर लें।

    इस तैयार हेयर मास्क को हाथों या ब्रश की मदद से अपने बालों और सिर की त्वचा पर अच्छी तरह से फैलाएं। इसे लगभग 20 मिनट तक सुखाकर धो लीजिए।

    #2

    मेयोनेज और नारियल तेल का हेयर मास्क

    इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए:

    1/2 कप मेयोनेज

    2 बड़े चम्मच दही

    2 बड़े चम्मच नारियल का तेल

    1 चम्मच शहद

    इसे बनाने के लिए एक बर्तन में मेयोनेज, दही और नारियल के तेल को डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इसमें शहद मिलाकर एक चिकना पेस्ट तैयार करें।

    इस हेयर मास्क को अपने घुंघराले बालों पर लगाएं और सूखने के लिए 20 मिनट छोड़ दें। अब शैंपू की मदद से बालों को धो लीजिए।

    #3

    एप्पल साइडर विनेगर और शहद का हेयर मास्क

    यह हेयर मास्क बनाने के लिए आपको इन चीजों की जरूरत पड़ेगी:

    2 बड़े चम्मच नारियल का तेल

    1 बड़ा चम्मच शहद

    1 बड़ा चम्मच एप्पल साइडर विनेगर (सेब का सिरका)

    एक बर्तन में एप्पल साइडर विनेगर को नारियल के तेल के साथ मिलाएं। अब इसमें शहद डालकर अच्छी तरह मिलाते हुए पेस्ट बना लें।

    इस मास्क को बालों पर 15 से 20 मिनट के लिए लगाकर धुल लीजिए। घुंघराले बालों की देखभाल के लिए अपनाएं ये टिप्स।

    #4

    एवोकाडो और जैतून के तेल का हेयर मास्क 

    इस हेयर मास्क को बनाने के लिए आपको चाहिए:

    1 पका हुआ एवोकाडो

    1 बड़ा चम्मच जैतून का तेल

    1 बड़ा चम्मच शहद

    ⅛ कप नारियल का दूध

    एवोकाडो और जैतून के तेल से बना हेयर मास्क घुंघराले बालों के लिए अच्छा हो सकता है।

    इसे बनाने के लिए एक बर्तन में एवोकाडो का पेस्ट, जैतून का तेल, शहद और नारियल का दूध मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इसे बालों पर लगाकर 20 मिनट के लिए सूखने दें।

    #5

    एलोवेरा और नारियल के तेल का हेयर मास्क 

    एलोवेरा और नारियल के तेल का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको चाहिए:

    2-3 बड़े चम्मच नारियल का तेल

    1-2 बड़े चम्मच शहद

    2-3 चम्मच एलोवेरा जेल एक बर्तन में शहद, नारियल का तेल और एलोवेरा जेल को अच्छी तरह से मिलाकर चिकना पेस्ट बना लें। अब इस तैयार मास्क को अपने बालों पर लगाकर 30 मिनट सूखने दें।

    अब इसे ठंडे पानी से धुल लीजिए। लंबे बालों के लिए इस्तेमाल करें दही से बने हेयर मास्क।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बालों की देखभाल
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    शॉन टैट बने बांग्लादेश के नए तेज गेंदबाजी कोच, BCB ने की घोषणा बांग्लादेश क्रिकेट टीम
    मारुति सुजुकी की 4 एरिना कारों को मिले 6 एयरबैग, जानिए कौनसी हैं ये गाड़ियां  मारुति सुजुकी
    पहलगाम हमले के बाद भारत ने तेज की निगरानी, 2026 तक 52 जासूसी सैटेलाइट होंगे तैयार अंतरिक्ष
    भारतीय टीम आखिरी बार रोहित शर्मा और विराट कोहली के बिना टेस्ट कब खेली? विराट कोहली

    बालों की देखभाल

    त्वचा के साथ-साथ बालों की देखभाल के लिए भी फायदेमंद है पपीता, जानिए इसके लाभ त्वचा की देखभाल
    गर्मियों में घुंघराले बालों वाली महिलाएं इस तरह से करें बालों की देखभाल, नहीं होंगे खराब बालों का झड़ना
    गर्मियों में बालों का झड़ना रोकने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके, रहेंगे मजबूत बालों का झड़ना
    प्राकृतिक रूप से सीधे बालों की देखभाल के लिए अपनाएं ये 5 टिप्स, नहीं होंगे खराब  बालों की समस्या

    टिप्स

    अपने लुक को बनाना चाहती हैं और भी शानदार? इन 5 ट्रेंडी जेवरों से बढ़ेगी रौनक  फैशन टिप्स
    महाशिवरात्रि पर भूल से भी न करें ये गलतियां, हो सकता है नुकसान महा शिवरात्री
    हफ्ते में कम से कम 2 बार धुलने चाहिए बाल, जानिए ऐसा करने के 5 फायदे बालों की देखभाल
    इस साल रहेगा इन आधुनिक मेकअप ट्रेंड का बोलबाला, सुंदर दिखने के लिए जरूर आजमाएं मेकअप टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025