NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गुड़हल की चाय होती है बेहद स्वादिष्ट, जानिए इससे शरीर को मिलने वाले फायदे 
    अगली खबर
    गुड़हल की चाय होती है बेहद स्वादिष्ट, जानिए इससे शरीर को मिलने वाले फायदे 

    गुड़हल की चाय होती है बेहद स्वादिष्ट, जानिए इससे शरीर को मिलने वाले फायदे 

    लेखन सयाली
    Mar 09, 2024
    03:22 pm

    क्या है खबर?

    गुड़हल के फूल हमारे स्वास्थ्य के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। इनसे बनी लाल रंग की चाय का सेवन अकसर चाय और कॉफी के विकल्प के रूप में किया जाता है।

    गुड़हल के फूलों की चाय ताजगी से भरपूर होती है और इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। इस चाय को बनाने के लिए गुड़हल की पंखुड़ियों का उपयोग किया जाता है। यह एक हर्बल चाय है, जिसका स्वाद बेरी जैसा होता है।

    आइए गुड़हल की चाय के लाभ जानते हैं।

    #1

    रक्त शर्करा के स्तर को करती है कम 

    एक अध्ययन से पता चला कि गुड़हल की चाय में पॉलीफेनोल्स होता है , जो ग्लूकोसिडेज और एमाइलेज जैसे एंजाइमों को रोकता है। इससे रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद मिलती है।

    ये एंजाइम कार्बोहाइड्रेट को पचाने और भोजन खाने के बाद ग्लूकोज के स्तर को कम करने के लिए जिम्मेदार होते हैं। आप इस चाय को डाइट में जोड़ने से शरीर में चीनी की मात्रा संतुलित कर सकते हैं।

    #2

    कोलेस्ट्राल कम करने में सहायक 

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना है कि गुड़हल की चाय खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम कर सकती है। साथ ही यह शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर को बढ़ाने के लिए जानी जाती है।

    ऐसा गुड़हल की चाय के एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण हो सकता है। हमारे शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा कम होने से दिल के स्वास्थ्य को दुरुस्त किया जा सकता है। इससे हृदय संबंधी परेशानियां नहीं होतीं।

    #3

    शरीर की सूजन होती है कम 

    स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, गुड़हल की चाय में पाए जाने वाले सैपोनिन, फ्लेवोनोइड और प्लांट स्टेरोल्स सूजन को कम कर सकते हैं। यह चाय साइक्लोऑक्सीजिनेज को रोक सकती है।

    साइक्लोऑक्सीजिनेज एक एंजाइम है, जो सूजन के लिए जिम्मेदार प्रोस्टाग्लैंडिंस के स्तर को बढ़ाता है। कुछ अध्ययनों के जरिए यह सामने आया है कि गुड़हल की चाय में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट सूजन को कम कर सकते हैं।

    अपराजिता के फूलों की चाय से भी कई लाभ मिलते हैं।

    #4

    कैंसर से निपटने में मददगार 

    2011 में हुए एक अध्ययन में पता चला कि गुड़हल के फूलों से बनी चाय कैंसर के खिलाफ कारगर हो सकती है। इसमें मौजूद कैटेचिन जैसे पॉलीफेनोल्स एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो मुक्त कणों के खिलाफ काम करते हैं।

    इसके अलावा पॉलीफेनोल्स प्रोस्टेट ट्यूमर को रोक सकते हैं और कैंसर कोशिकाओं को निष्क्रिय कर सकते हैं। रोजाना एक कप गुड़हल की चाय से अपना दिन शुरू करने से आप कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी के लक्षणों को कम कर सकते हैं।

    #5

    वजन घटाने में मददगार 

    गुड़हल की चाय में एंथोसायनिन, साइनाइडिन और डेल्फिनिडिन जैसे एंजाइम होते हैं, जो वजन कम कर सकते हैं।

    यह चाय वसा के स्तर को बढ़ाने के लिए जिम्मेदार एंजाइम गैस्ट्रिक और अग्नाश्य लाइपेस को रोकती है, जिसके कारण वजन घटाना आसान हो जाता है। रोज सुबह कॉफी की जगह गुड़हल की चाय को खान-पान में शामिल करने पर विचार करें।

    ऐसा करने से आप आसानी से अपना वजन कम कर पाएंगे और आपको कैलोरी की भी चिंता नहीं करनी होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    रूस-यूक्रेन युद्ध में हताहत हुए 14 लाख सैनिक, किसे हुआ ज्यादा नुकसान? रूस समाचार
    IPL 2025: चिन्नास्वामी स्टेडियम में RCB ने निकाली 'विजय परेड', देखें वीडियो  IPL 2025
    गैर-वेतनभोगी भी ले सकते हैं पर्सनल लोन, जानिए क्या-क्या मांग सकती हैं बैंक  लोन
    IPL 2025 में कैसा रहा PBKS के कप्तान श्रेयस अय्यर का प्रदर्शन? जानिए उनके आंकड़े  IPL 2025

    खान-पान

    मक्खन पहुंचाता है स्वास्थ्य को नुकसान, जानिए इसके 5 स्वस्थ और पौष्टिक विकल्प  स्वास्थ्य
    निखरी त्वचा के लिए चावल के आटे में मिलाएं ये सामग्री, बनते हैं बढ़िए फेस पैक  त्वचा की देखभाल
    संतरों से बनाएं खट्टी-मीठी चटनी, उंगलियां चाटते रह जाएंगे खाने वाले रेसिपी
    नाश्ते में ज्यादा प्रोटीन खाना हो सकता है हानिकारक, जानें इसकी सही मात्रा  स्वास्थ्य

    स्वास्थ्य

    धूम्रपान छोड़ना चाहते हैं तो इन खाद्य पदार्थों से आज ही बनाएं दूरी  स्वास्थ्य टिप्स
    सोते वक्त चक्कर आते हैं तो हो जाएं सावधान, ये बीमारियां हो सकती हैं कारण  स्वास्थ्य टिप्स
    क्रैनबेरी के बढ़िया स्वाद के साथ होते हैं कई स्वास्थ्य लाभ, बनाएं डाइट का हिस्सा  स्वास्थ्य टिप्स
    रोजाना शरीर को मिल रहे हैं सभी विटामिन? ऐसे करें सुनिश्चित  खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025