NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / बलगम और बहती नाक से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे
    अगली खबर
    बलगम और बहती नाक से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

    बलगम और बहती नाक से राहत पाने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे

    लेखन अंजली
    Jan 14, 2024
    02:30 pm

    क्या है खबर?

    लगातार बढ़ती ठंड और नमी में बदलाव के कारण लोग सर्दी, खांसी, बलगम और बहती नाक जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं।

    ये समस्याएं भले ही आम हों, लेकिन इनके कारण सिर में दर्द, अच्छा महसूस न होना और सांस लेने में मुश्किल जैसी कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

    आइए आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू नुस्खे बताते हैं, जो इन समस्याओं का इलाज प्रभावी ढंग से कर सकते हैं।

    #1

    लहसुन का करें उपयोग

    शक्तिशाली एंटी-ऑक्सीडेंट्स से भरपूर लहसुन सर्दी से बचाने या इसके लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है।

    सर्दी के अलावा लहसुन का सेवन कई अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ भी प्रदान कर सकता है, जिनमें ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करना, खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करना और अल्जाइमर के प्रभाव को कम करना आदि शामिल है।

    लाभ के लिए खाने में लहसुन का उपयोग जरूर करें।

    यहां जानिए लहसुन के अन्य घरेलू नुस्खे।

    #2

    अदरक भी है लाभदायक

    काफी लंबे समय से आयुर्वेद में सर्दी-खांसी के इलाज के लिए अदरक का उपयोग किया जा रहा है।

    इसका कारण है कि यह न केवल बलगम को कम करने में मदद कर सकता है, बल्कि संक्रमण से लड़ने और सूजन का प्राकृतिक इलाज करने में भी प्रभावी है।

    अदरक इसलिए इतना प्रभावी है क्योंकि इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं।

    लाभ के लिए अदरक का टुकड़ा चबाएं या इसके रस को शहद के साथ मिलाकर पिएं।

    #3

    सेब के सिरके का करें सेवन 

    अगर आपको खांसी के साथ बहुत ज्यादा बलगम की समस्या भी हो गई है तो इससे राहत दिलाने में सेब के सिरके का सेवन आपकी मदद कर सकता है।

    दरअसल, सेब के सिरके में एंटी-बैक्टीरियल गुण मौजूद होते हैं, जो खांसी को कम करने समेत बलगम के जमाव को कम करने में मदद कर सकते हैं।

    लाभ के लिए एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी जाएं।

    #4

    तुलसी है प्रभावी

    सर्दियों की समस्याओं से बचाव करने में तुलसी भी लाभकारी है। इसमें रोजमेरिनिक एसिड होता है, जो एंटी-एलर्जेनिक के साथ-साथ एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव से युक्त होता है। ये दोनों प्रभाव मौसमी एलर्जी से बचाव करने में सहायक हैं।

    इसके अलावा यह ब्रोंकाइटिस और फेफड़ों में फैलने वाले संक्रमण को दूर करके फेफड़ों की कार्यक्षमता में सुधार और इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में भी सक्षम है।

    लाभ के लिए गर्म पानी में कुछ तुलसी की पत्तियां डालकर उबालें, फिर इसका सेवन करें।

    #5

    दूध में हल्दी मिलाकर पीएं 

    दूध में हल्दी मिलाकर पीने से भी बहती नाक और बलगम की समस्या से राहत मिल सकती है क्योंकि दूध और हल्दी में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल प्रभाव पाए जाते हैं।

    इसलिए जब तक आपको यह समस्या हो, तब एक गिलास हल्के गर्म दूध में आधा चम्मच हल्दी मिलाकर पीएं। यकीन मानिए इससे आपको काफी हद तक राहत मिल सकती है।

    यहां जानिए रोजाना हल्दी वाला दूध पीने के फायदे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    घरेलू नुस्खे

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    घरेलू नुस्खे

    कान बहने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा समस्या से छुटकारा लाइफस्टाइल
    मानसून में चींटियों को रसोई से दूर रखने के लिए अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे  मानसून
    हाथों से टैन दूर करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द दिखेगा असर लाइफस्टाइल
    किडनी स्टोन का दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगा आराम लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025