NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना एक हरे सेब का करें सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ
    अगली खबर
    रोजाना एक हरे सेब का करें सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ
    हरे सेब के फायदे (तस्वीर: फ्रीपिक)

    रोजाना एक हरे सेब का करें सेवन, मिलेंगे स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ

    लेखन अंजली
    Oct 05, 2023
    06:00 am

    क्या है खबर?

    अगर आप रोजाना एक हरे सेब का सेवन करते हैं तो यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने से लेकर भूख में सुधार तक, विभिन्न स्वास्थ्य लाभ प्रदान कर सकता है।

    इसका कारण है कि यह प्रोटीन और फाइबर जैसे खनिजों समेत कई आवश्यक विटामिन से भरपूर होता है, इसलिए इसे अपनी डाइट में शामिल जरूर करें।

    खट्टे-मीठे स्वाद से भरपूर हरे सेब को आप सलाद और स्मूदी में शामिल करके नाश्ते के रूप में भी खा सकते हैं।

    #1

    कम करता है टाइप 2 मधुमेह का खतरा

    हरे सेब में फ्लेवोनोइड्स होते हैं, जो टाइप 2 मधुमेह से बचाने में मदद कर सकते हैं।

    इसमें फाइबर भी प्रचुर मात्रा में होता है, जो पाचन और फ्रुक्टोज शर्करा के अवशोषण को धीमा कर देता है।

    इसके परिणामस्वरूप फ्रुक्टोज रक्त में धीरे-धीरे जाता है और रक्त शर्करा को जल्दी से नहीं बढ़ाता है।

    हरे सेब में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और ग्लाइसेमिक लोड होता है, जिससे मधुमेह के खतरे को रोकने या कम करने में मदद मिलती है।

    #2

    शरीर को डिटॉक्स करने में है सहायक

    हरे सेब में अच्छी-खासी मात्रा में फाइबर होता है। इस वजह से इसका रस लीवर, किडनी और पाचन तंत्र को विषाक्त पदार्थों और हानिकारक तत्वों से मुक्त रखने में मदद कर सकता है।

    फाइबर की मौजूदगी यह भी सुनिश्चित करती है कि आप कब्ज की समस्या से मुक्त रहें।

    इसके जूस में मौजूद उच्च फाइबर सामग्री कोलन कैंसर के विकास के जोखिम को कम करने में भी मदद करती है।

    #3

    वजन घटाने के लिए खाएं हरा सेब

    हरे सेब का सेवन वजन घटाने में भी मदद कर सकता है क्योंकि यह फ्लेवोनोइड्स, फाइबर, कैरोटीनॉयड और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है।

    ये पोषक तत्व शरीर से फ्री रेडिकल्स और मोटापा बढ़ाने वाले टिश्यूज को कम करते हैं, जिससे वजन कम होता है।

    एक अध्ययन के मुताबिक, जो लोग किसी भी रूप में हरे सेब का सेवन करते हैं, उनका वजन बढ़ने की संभावना हरा सेब न खाने वाल की तुलना में 30 प्रतिशत कम होती है।

    #4

    सूजन को सुधारने में है कारगर

    हरे सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट्स की अच्छी खुराक होती है। ये एंटी-ऑक्सीडेंट्स शरीर को ऑक्सीडेटिव तनाव के कारण होने वाली गठिया जैसी सूजन से बचाने में मदद करते हैं।

    कई अध्ययनों से पता चलता है कि ऐसी सूजन संबंधी स्थितियों से पीड़ित वरिष्ठ नागरिकों के लिए अपनी डाइट में हरे सेब का जूस शामिल करना लाभदायक हो सकता है।

    इसके अतिरिक्त हरे सेब का सेवन हृदय रोगों से सुरक्षित रखने में भी सहायक है।

    #5

    झुर्रियों, महीन रेखाओं और काले धब्बों से दिलाता है छुटकारा

    हरे सेब में मौजूद विटामिन-A, विटामिन-C और फिनोल जैसे एंटी-ऑक्सीडेंट समय से पहले बुढ़ापा रोकने में प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं।

    शरीर में मौजूद मुक्त कणों के कारण झुर्रियां, महीन रेखाएं और काले धब्बे जल्दी दिखने लगते हैं।

    एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर हरे सेब का नियमित सेवन करने से शरीर को इन मुक्त कणों से लड़ने या इसे बेहतर तरीके से खत्म करने में मदद मिल सकती है और आप इन समस्याओं से ग्रसित नहीं होते।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    स्वास्थ्य

    ताज़ा खबरें

    मुंबई-गोवा राजमार्ग पर तेज रफ्तार कार जगबुड़ी नदी में गिरी, 5 की मौत महाराष्ट्र
    नई हुंडई वेन्यू का फ्रंट लुक आया सामने, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  हुंडई मोटर कंपनी
    मुंबई पुलिस को 112 पर कॉल कर बम धमाके की सूचना दी, लगातार मिल रही धमकी महाराष्ट्र
    बॉक्स ऑफिस पर बज रहा 'रेड 2' का डंका, 150 करोड़ रुपये की ओर कमाई अजय देवगन

    खान-पान

    घर पर बनाए जा सकते हैं चॉकलेट और चीज से बने ये 5 व्यंजन, जानिए रेसिपी  रेसिपी
    तिल के बीज से बनाए जा सकते हैं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी
    घर पर बनाएं ये 5 स्वादिष्ट गुजराती स्नैक्स, आसान है इनकी रेसिपी गुजरात
    इंदौरी पोहा से भोपाली दाल बाफला तक, ये हैं मध्य प्रदेश के 5 मशहरू व्यंजन  मध्य प्रदेश

    स्वास्थ्य

    मेडिटेशन करते समय संगीत सुनने से मिल सकते हैं ये 5 फायदे मेडिटेशन
    कोर मसल्स को मजबूती देने में सहायक हैं ये एक्सरसाइज, रोजाना घर पर करें इनका अभ्यास  एक्सरसाइज
    फलों का सेवन करते समय इन 5 गलतियों को करने से बचें, नहीं होगा नुकसान  खान-पान
    मधुमेह रोगियों के लिए 5 फायदेमंद पेय, डाइट में तुरंत करें शामिल मधुमेह
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025