क्या भारत-पाकिस्तान में साथ काम करने की गुंजाइश है? राहुल गांधी का पाकिस्तानी छात्र को जवाब
क्या है खबर?
अमेरिका की शिकागो विश्वविद्यालय में एक पाकिस्तानी छात्र ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी से भारत-पाकिस्तान संबंधों पर सवाल किया, जिस पर राहुल का जवाब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। छात्र ने पूछा था कि क्या भारत और पाकिस्तान के बीच साथ काम करने कोई गुंजाइश है। इस राहुल ने कहा कि जब तक भारत में बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं, तब तक भारत पाकिस्तान से बात नहीं कर सकता। राहुल ने कहा कि यह असंभव है।
सवाल
पाकिस्तानी छात्र ने क्या पूछा था?
पाकिस्तानी छात्र खुश ने राहुल से पूछा, "क्या अब भी भारत और पाकिस्तान के लिए एक-दूसरे पर आरोप लगाने के खेल से आगे बढ़कर आपसी फायदे के लिए मिलकर काम करने की गुंजाइश है?"
नेता प्रतिपक्ष राहुल ने कहा, "गुंजाइश तो है, लेकिन एक बड़ी समस्या है। हमारे देश में पाकिस्तान द्वारा आतंकवाद को समर्थन और बढ़ावा देना। हमारे लिए मानना नामुमकिन है कि हमारे बेगुनाह लोगों की हत्या हो रही है और हम पाकिस्तान से बातचीत कर रहे हैं।"
ट्विटर पोस्ट
राहुल गांधी से सवाल पूछता पाकिस्तानी छात्र
राहुल गांधी 🔥 pic.twitter.com/Sopt1osOgA
— Congress (@INCIndia) November 19, 2026
चुनाव
चुनाव के बहिष्कार पर भी बोले राहुल
राहुल गांधी ने उस सवाल का भी जवाब दिया, जिसमें ये कहा जाता है कि वे वोट चोरी के खिलाफ चुनाव का बहिष्कार क्यों नहीं कर देते।
राहुल ने कहा, "हमारे लिए भारत का लोकतंत्र सबसे पवित्र है। जिस दिन विपक्ष ने चुनाव लड़ना छोड़ा, उस दिन जनता का लोकतंत्र से भरोसा ही उठ जाएगा और भाजपा यही चाहती है। हम ये भरोसा टूटने नहीं देंगे। हम हर चोट सहेंगे, हर वोट के लिए लड़ेंगे, सच देश के सामने रखेंगे।"