'1920: कोल्ड विंटर' की शूटिंग कब शुरू करेंगे अहान शेट्टी? आ गया बड़ा अपडेट
क्या है खबर?
विक्रम भट्ट ने इस साल अपनी अगली फिल्म '1920: कोल्ड विंटर' का ऐलान किया था। इस परियोजना के जरिए अहान शेट्टी पहली बार हॉरर शैली में कदम रखने जा रहे हैं। उनके साथ अभिनेत्री आन्या सिंह मुख्य किरदार में नजर आएंगी। दर्शकों को दोबारा यह जोड़ी देखने को मिलेगी, जो पहले 'बॉर्डर 2' में एक साथ नजर आ चुकी है। ताजा अपडेट है कि इस सुपरनैचुरल थ्रिलर की शूटिंग अगले महीने से ऊटी और मुंबई में शुरू की जाएगी।
परियोजना
मार्च, 2027 तक शूटिंग करने की योजना
मिड-डे के मुताबिक, विक्रम और अहान अगले महीने दिसंबर में '1920: कोल्ड विंटर' की शूटिंग शुरू करने के लिए सेट पर जाएंगे। इस सुपरनैचुरल थ्रिलर की शूटिंग दिसंबर से मार्च, 2027 तक ऊटी और मुंबई में करने की योजना है।
फिल्म में आन्य मुख्य अभिनेत्री के तौर पर नजर आएंगी। उनके अलावा, लारिसा बोनेसी भी इसका हिस्सा हैं।
कुछ महीने पहले निर्माताओं ने फिल्म का आधिकारिक मोशन-पोस्टर जारी करके फैंस को उत्साहित कर दिया था।
लक्ष्य
अहान की कास्टिंग से खुश हैं निर्माता
फिल्म के निर्माता आनंद पंडित ने अहान को 'बॉर्डर 2' में देखने के बाद इस हॉरर फिल्म में शामिल किया है।
उन्होंने कहा, "'बॉर्डर 2' में अहान ने जिस तरह से लेफ्टिनेंट कमांडर एमएस रावत का रोल किया, उसने मेरा ध्यान खींचा। मुझे पता है कि वह '1920: कोल्ड विंटर ' में एक अलग रोल में चमकने के लिए तैयार हैं।"
फिल्म को अगले साल तक सिनेमाघरों में रिलीज करने का लक्ष्य रखा जा रहा है।