NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इन 5 चीजों को खरीदने बजाय घर पर बनाना है आसान, जानिए इनकी रेसिपी
    अगली खबर
    इन 5 चीजों को खरीदने बजाय घर पर बनाना है आसान, जानिए इनकी रेसिपी
    खरीदने की बजाय घर पर बनाएं ये चीजें

    इन 5 चीजों को खरीदने बजाय घर पर बनाना है आसान, जानिए इनकी रेसिपी

    लेखन अंजली
    Dec 30, 2022
    11:49 am

    क्या है खबर?

    खाने-पीने की ऐसी कई चीजें हैं, जिनका इस्तेमाल बहुत ज्यादा होता है। हालांकि, क्या होगा यदि आप वास्तव में कुछ चीजों को बाजार से खरीदने के बजाय घर पर ही बना सकें?

    जी हां, आप चाहें तो टोमैटो कैचप, पीनट बटर, पनीर, सेब के सिरके और बादाम के आटे को घर पर बहुत ही आसानी से बना सकते हैं।

    आइए आज हम आपको इन खाद्य पदार्थों की रेसिपी बताते हैं।

    #1

    टोमैटो कैचप

    टोमैटो कैचप बनाने के लिए सबसे पहले आवश्यकतानुसार टमाटर को धोकर काट लें और उन्हें कुछ लहसुन के साथ नरम होने तक पानी में उबाल लें।

    इसके बाद टमाटर और लहसुन को पानी से निकालकर ब्लेंड करें। फिर मिश्रण को छानकर इसे तेज आंच पर रखें और इसमें चीनी, नमक, गरम मसाला, सिरका और मिर्च पाउडर मिलाएं।

    अंत में इसमें थोड़ा सोडियम बेंजोएट मिलाएं और इसे ठंडा करके स्टोर करें।

    #2

    पीनट बटर

    आप घर पर पीनट बटर भी बना सकते हैं।

    इसके लिए एक कप मूंगफली के दाने लें और उन्हें अच्छी तरह भून लें। इसके बाद उन्हें एक ब्लेंडर में तीन बड़ी चम्मच वनस्पति तेल के साथ डालकर अच्छे से ब्लेंड करें।

    अगर मिश्रण ज्यादा गाढ़ा हो तो आप और तेल डाल सकते हैं। फिर इसमें दो बड़ी चम्मच चीनी और स्वादानुसार नमक डालकर दोबारा ब्लेंड करें और इसे स्टोर करें।

    #3

    पनीर

    सबसे पहले कुछ कप दूध लें और उसे उबाल लें।

    इसके बाद इसमें दो बड़ी चम्मच नींबू का रस या सिरका डालें। थोड़ी देर बाद आप देखेंगे कि पनीर बनने के साथ ही दूध अलग होने लगता है।

    जब दूध पूरी तरह से फट जाए तो इसे आंच से उतार लें और मलमल के कपड़े का प्रयोग करके मिश्रण को छान लें। इस प्रक्रिया से आपका घर का पनीर तैयार हो जाएगा।

    #4

    सेब का सिरका

    कुछ सेबों को छोटे टुकड़ों में काटकर इन्हें एक जार में थोड़े पानी के साथ डालें।

    अब इसमें थोड़ी सी कच्ची चीनी मिलाएं और जार को चीज़क्लोथ से ढक दें। फिर जार को एक गर्म स्थान पर रख दें ताकि यह फरमेंट हो जाएं। इसे दिन में दो बार हिलाएं।

    सिरके के लिए मिश्रण को छान लें और इसे छह हफ्ते के लिए और अधिक फरमेंट होने दें।

    #5

    बादाम का आटा

    बादाम का आटा बनाने के लिए आपको सिर्फ एक सामग्री, एक उपकरण और कुछ ही मिनटों की आवश्यकता होती है।

    यह आटा कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ऐसे में यह स्वास्थ्य के लिए भी काफी लाभदायक होता है।

    इसे बनाने के लिए एक ब्लेंडर में कुछ भूने हुए बादाम डालें और फिर इसे ब्लेंड कर लें। इसके बाद आपका बादाम का आटा इस्तेमाल करने के लिए तैयार है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    रेसिपी
    खान-पान
    लाइफस्टाइल
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    रेसिपी

    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये 5 महाराष्ट्रीयन व्यंजन, जानिए इनकी रेसिपी खान-पान
    घर पर आसानी से बनाएं जा सकते हैं काजू से बनने वाले ये 5 मीठे व्यंजन खान-पान
    ये 5 तरह के टोफू घर पर बनाएं, आसान है रेसिपी खान-पान
    बिहार के 5 स्वादिष्ट व्यंजनों की रेसिपी, एक बार जरूर ट्राई करें बिहार

    खान-पान

    एंटी-इंफ्लेमेटरी का अच्छा स्रोत माने जाते हैं ये 5 खाद्य पदार्थ लाइफस्टाइल
    रतालू बनाम शकरकंद: जानिए इनके बीच क्या है अंतर लाइफस्टाइल
    कम नमक वाली डाइट से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं कई फायदे हृदय रोग
    दुनियाभर में मशहूर हैं ये पारंपरिक क्रिसमस व्यंजन, मौका मिलने पर जरूर करें ट्राई क्रिसमस

    लाइफस्टाइल

    त्वचा का निखार बढ़ाने के लिए रोजाना करें इन 5 योगासनों का अभ्यास योग
    जन्मदिन विशेष: तमन्ना भाटिया फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान तमन्ना भाटिया
    हैप्पी हॉर्मोन सेरोटोनिन के स्तर को बढ़ाने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके स्वास्थ्य टिप्स
    विदेश यात्रा को किफायती बनाने के लिए अपनाएं ये 5 महत्वपूर्ण तरीके पर्यटन

    टिप्स

    शरीर पर क्यों होते हैं मुहांसे, जानिए इसके कारण और बचाव के उपाय त्वचा की देखभाल
    वीगन डाइट में शामिल करें ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक, आसान हैं इनकी रेसिपी रेसिपी
    बड़े होंठों के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, नहीं पड़ेगी इंजेक्शन की जरूरत घरेलू नुस्खे
    सेहत, त्वचा और बालों के लिए लाभदायक है प्याज का रस, जानिए इसके 5 प्रमुख फायदे खान-पान
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025