NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / लाल सेब बनाम हरा सेब: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?
    लाइफस्टाइल

    लाल सेब बनाम हरा सेब: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?

    लाल सेब बनाम हरा सेब: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?
    लेखन अंजली
    Nov 30, 2022, 03:35 pm 1 मिनट में पढ़ें
    लाल सेब बनाम हरा सेब: दोनों में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए है बेहतर?
    लाल सेब बनाम हरा सेब

    अच्छे स्वास्थ्य के लिए सेब का सेवन फायदेमंद माना जाता है, लेकिन इसकी कई किस्में होती हैं। ज्यादातर लोग हरे और लाल सेब को लेकर उलझन में रहते हैं कि इनमें से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है। अगर आप भी इसी कशमकश में रहते हैं तो आपको बता दें कि दोनों सेबों में ज्यादा अंतर नहीं है। आइए जानते हैं कि लाल सेब और हरे सेब में से कौन सा सबसे ज्यादा स्वास्थ्यवर्धक है।

    हरे सेब में कौनसे पोषक तत्व मौजूद रहते हैं?

    हरे सेब स्वाद में खट्टे होते हैं और इनका छिलका मोटा होता है। हरे सेब में लाल सेब की तुलना में विटामिन-A, विटामिन-B, विटामिन-C, विटामिन-E और विटामिन-K की अच्छी-खासी मात्रा मौजूद होती है। इसी तरह हरे सेब में लाल सेब की तुलना में अधिक आयरन, पोटैशियम, प्रोटीन भी होता है। इसके अलावा हरे सेब में कार्बोहाइड्रेट की कम मात्रा के साथ शुगर भी कम होती है।

    लाल सेब में कौनसे पोषक तत्व होते हैं?

    लाल सेब का स्वाद मीठा और रसीला होता है। इसका छिलका पतला, रसीला और लाल होता है। इसके छिलके का लाल रंग एंथोसायनिन नामक विशेष तत्व की उपस्थिति के कारण होता है। लाल सेब में हरे सेब की तुलना में पोषण मूल्य कम होता है और इसमें शुगर की मात्रा भी अधिक होती है। हालांकि, इस सेब में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण की उच्च मात्रा मौजूद होती है।

    लाल और हरे सेब में प्रमुख अंतर समेत फायदे

    लाल और हरे सेब के छिलके का रंग अलग-अलग होता है और इनका स्वाद भी एक-दूसरे से भिन्न होता है। इनके फायदों की बात करें तो हरे सेब का सेवन वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसके अतिरिक्त, यह सेब पाचन, फेफड़े और किडनी के लिए सबसे ज्यादा लाभदायक साबित हो सकता है। लाल सेब का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने में मददगार है और इसका सेवन रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूती प्रदान करने में भी सक्षम है।

    लाल और हरे सेब में से स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर कौनसा है?

    अब बारी आती है यह उलझन दूर करने की कि लाल और हरे सेब में से किसका सेवन स्वास्थ्य के लिए ज्यादा बेहतर है। हरे सेब के कुछ पौष्टिक तत्व लाल सेब से थोड़े ज्यादा हैं और कैलोरी के मामले में भी लाल सेब से बेहतर है। इसलिए सीमित मात्रा में हरे सेब का सेवन स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है। हालांकि, ऐसा नहीं है कि लाल सेब के सेवन से कोई नुकसान होता है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    खान-पान
    लाइफस्टाइल
    डाइट

    ताज़ा खबरें

    पहला वनडे: दक्षिण अफ्रीका ने इंग्लैंड को 27 रन से हराया, मैच में ये बने रिकॉर्ड्स   दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम
    कई ब्यूटी प्रोडक्ट्स का विकल्प बन सकता है आईशैडो, जानिए 5 इस्तेमाल लाइफ हैक्स
    ग्लोबल स्मार्टफोन शिपमेंट में सबसे बड़ी गिरावट दर्ज, इन देशों पर पड़ा ज्यादा असर स्मार्टफोन
    राधिका मदान ने किया नई फिल्म 'रूमी की शराफत' का ऐलान, मिला दिनेश विजान का साथ राधिका मदान

    स्वास्थ्य

    ऑयल पुलिंग का तरीका, फायदे और इसके पीछे का वैज्ञानिक कारण आयुर्वेद
    अंडरआर्म्स का कालापन कम करने के लिए अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे घरेलू नुस्खे
    चुकंदर के अधिक सेवन हो सकती हैं ये 5 प्रमुख समस्याएं गर्भवती महिलाओं के टिप्स
    आंखों का तनाव दूर करने के लिए अपनाए जा सकते हैं ये 5 तरीके तनाव

    खान-पान

    रात में सोने से पहले पीएं ये 5 तरह की चाय, आएगी सुकून भरी नींद हर्बल चाय
    बसंत पंचमी के अवसर पर बनाकर खाएं ये व्यंजन, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी
    गणतंत्र दिवस पर घर पर बनाएं ये तिरंगा पेय पदार्थ, आसान हैं इनकी रेसिपी गणतंत्र दिवस
    पीनट बटर से बनाएं ये 5 स्वादिष्ट व्यंजन, जानिए रेसिपी रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    इन 5 आयुर्वेदिक उत्पादों का रोजाना करें इस्तेमाल, घर पर बनाना है बेहद आसान आयुर्वेद
    जिनसेंग क्या है और यह त्वचा की देखभाल करने में कैसे मदद करता है? त्वचा की देखभाल
    मेनोपॉज का सामना कर रही हैं? इन तरीकों से करें त्वचा की देखभाल त्वचा की देखभाल
    खुजली की समस्या से राहत दिला सकते हैं ये 5 एसेंशियल ऑयल्स एसेंशियल ऑयल

    डाइट

    टमाटर का सूप पीने से स्वास्थ्य को मिल सकते हैं ये 5 प्रमुख फायदे खान-पान
    अखरोट से बनने वाले इन पांच व्यंजनों की आसान रेसिपी आपको जरूर जाननी चाहिए खान-पान
    सर्दियों में ऊर्जावान रहने के लिए करें इन 5 खाद्य पदार्थों का सेवन हृदय रोग
    पालक को डाइट में करें शामिल, मिलेंगे ये 5 प्रमुख लाभ खान-पान

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023