NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / इस साल सबसे शानदार और यादगार क्रिसमस पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स
    अगली खबर
    इस साल सबसे शानदार और यादगार क्रिसमस पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    इस साल सबसे शानदार और यादगार क्रिसमस पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये टिप्स

    लेखन सयाली
    Dec 20, 2024
    01:39 pm

    क्या है खबर?

    क्रिसमस ईसाईयों का सबसे महत्वपूर्ण त्योहार है, जो 25 दिसंबर को मनाया जाएगा। मान्यताओं के अनुसार, इस दिन यीशु मसीह का जन्म हुआ था।

    इस त्योहार पर दुनियाभर में पटाखों की गूंज सुनाई देती है, तरह-तरह के पकवान बनाए जाते हैं और जगह-जगह पार्टियों का आयोजन किया जाता है।

    अगर आप भी इस दिन मजेदार पार्टी का आयोजन करना चाहते हैं तो इन 5 टिप्स को अपनाएं। इन्हें अपनाकर आपकी पार्टी शानदार बन जाएगी और सभी उसे याद रखेंगे।

    #1

    अच्छी तरह सजाएं अपना घर

    क्रिसमस पार्टी से पहले घर की सजावट करना बेहद जरूरी होता है, जिससे त्योहार का सार व्यक्त होता है। क्रिसमस की सजावट में लाल, हरे और गोल्डन रंगों का इस्तेमाल होता है।

    इसके अलावा, आप पूरे घर में फेरी लाइट और मोमबत्तियां भी जला सकते हैं।

    इन दिनों लोग क्रिसमस की सजावट करने के लिए बो या रिबन का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं, जिन्हें आप क्रिसमस ट्री और मोमबत्तियों पर बांध सकते हैं।

    #2

    क्रिसमस के पकवानों को मेन्यू में करें शामिल 

    हर त्योहार की तरह क्रिसमस का जश्न भी खान-पान के बिना अधूरा माना जाता है। आपको अपनी पार्टी के मेन्यू में क्रिसमस पर बनने वाले खास पकवान शामिल करने चाहिए।

    आप मीठे में पल्म केक, जिंजरब्रेड कुकी, चीजकेक और कपकेक जैसे व्यंजन बना सकते हैं। इसके अलावा, अपने मेहमानों को हॉट चॉकलेट, कैरामेल कॉफी और चाय जैसे पेय परोसें।

    क्रिसमस पर आप मेहमानों को ये स्वादिष्ट पकवान बनाकर खिला सकते हैं।

    #3

    मजेदार खेलों का करें बंदोबस्त 

    क्रिसमस पार्टी के दौरान आपको अपने मेहमानों के मनोरंजन का खास ध्यान रखना चाहिए। ऐसा करने के लिए आप तरह-तरह के मजेदार खेलों का बंदोबस्त कर सकते हैं।

    पार्टी के दौरान स्कैवेंजर हंट, म्यूजिकल चेयर, नेवर हैव आई ऐवर और ऊनो जैसे मनोरंजक खेल खेलें।

    इनके अलावा, क्रिसमस पर सभी लोग सीक्रेट सांटा वाला खेल खेलते हैं, जिसमें बिना नाम बताए एक दूसरे को तोहफे देना शामिल होता है।

    आप क्रिसमस पर इन ट्रेंड्स को अपनाकर घर सजा सकते हैं।

    #4

    मेहमानों को दें तोहफे

    अगर आप चाहते हैं कि आपके मेहमान आपकी क्रिसमस पार्टी को जीवनभर याद रखें तो उन्हें तोहफे दें। सभी मेहमानों की पसंद के आधार पर तोहफे चुनें, जिन्हें पा कर वे खुशी महसूस करेंगे।

    आप उन्हें कपड़े, स्नैक्स, पौधे, किताबें और कॉफी मेकर दे सकते हैं। अगर आपकी पार्टी में बच्चे भी शामिल हो रहे हैं तो उन्हें खिलौने, कहानी की किताबें और क्राफ्टिंग किट भेंट करें।

    आप नए साल पर करीबियों को ये तोहफे भेंट कर सकते हैं।

    #5

    पहनें थीम आधारित कपड़े 

    क्रिसमस के दिन लोग शानदार कपड़े पहनते हैं और सबसे खूबसूरत दिखने की कोशिश करते हैं। हालांकि, आप अपनी पार्टी को सबसे अलग बनाने के लिए कोई विशेष थीम रख सकते हैं।

    आप बदसूरत क्रिसमस स्वेटर या पायजामे वाली थीम चुन सकते हैं और सभी मेहमानों को उसके आधार पर ही कपड़े पहनने को कह सकते हैं।

    इसके अलावा, आप कोई एक रंग भी चुन सकते हैं, जैसे लाल, हरा, गोल्डन या सफेद।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिसमस
    त्यौहार
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: निकोलस पूरन ने इस सीजन में 5वां अर्धशतक लगाया, जानिए आंकड़े  IPL 2025
    IPL 2025: मिचेल मार्श ने अपना पहला शतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े मिचेल मार्श
    इंग्लैंड बनाम जिम्बाब्वे: जैक क्रॉली ने टेस्ट में लगाया अपना 5वां शतक, पूरे किए 3,000 रन इंग्लैंड क्रिकेट टीम
    कार खरीदते समय कौन-कौन से सुरक्षा फीचर्स पर देना चाहिए विशेष ध्यान? कार

    क्रिसमस

    क्रिसमस को लेकर दुनियाभर में निभाई जाने वाली 5 अनोखी परंपराएं, जानकर रह जाएंगे दंग अजब-गजब खबरें
    इन 5 चीजों से सजाएं क्रिसमस ट्री, लगेगा बहुत ही खूबसूरत घर की सजावट
    क्रिसमस पार्टी के मेन्यू में शामिल करें ये 5 स्वादिष्ट स्नैक्स, आसान है रेसिपी खान-पान
    क्रिसमस के मौके पर अपने करीबियों को दें ये उपहार, दिन बन जाएगा खास गिफ्ट आइडिया

    त्यौहार

    देश के इन राज्यों में दिवाली मनाने का तरीका है अलग, जानें कैसे दिवाली
    धनतेरस पर सोना खरीदना होता है शुभ, इन तरीकों से करें इसकी शुद्धता की जांच धनतेरस
    31 अक्टूबर या 1 नवंबर, कब है दिवाली? जानिए सही तिथि और अन्य महत्वपूर्ण बातें दिवाली
    भारत की तरह इन देशों में भी धूमधाम से मनाया जाता है दिवाली का त्योहार दिवाली

    टिप्स

    चीनी युक्त पेय पदार्थ सेहत के लिए हैं नुकसानदेह, इन तरीकों से कम करें इनका सेवन डाइट
    ऑफिस के लिए तैयार होते समय पुरुषों को नहीं करनी चाहिए फैशन से जुड़ी ये गलतियां फैशन टिप्स
    अपनी दोस्त या बहन के लिए प्लान कर रही हैं बैचलर पार्टी तो अपनाएं ये टिप्स शादी के टिप्स
    शादी से पहले दुल्हनें इन तरीकों को अपनाकर करें त्वचा की देखभाल  शादी के टिप्स
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025