NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आने वाला है क्रिसमस का त्योहार, इस साल इन 5 ट्रेंड को अपनाकर सजाएं घर
    अगली खबर
    आने वाला है क्रिसमस का त्योहार, इस साल इन 5 ट्रेंड को अपनाकर सजाएं घर

    आने वाला है क्रिसमस का त्योहार, इस साल इन 5 ट्रेंड को अपनाकर सजाएं घर

    लेखन सयाली
    Dec 15, 2024
    06:41 pm

    क्या है खबर?

    क्रिसमस ईसाइयों का सबसे प्रमुख त्योहार है, जिसे 25 दिसंबर को मनाया जाता है। यह त्योहार जल्द ही आने वाला है और यही समय है, जब आप अपने घर की सजावट शुरू कर सकते हैं।

    आम तौर पर लोग क्रिसमस की सजावट के लिए क्रिसमस ट्री, फेरी लाइट और मोजों का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इस साल क्रिसमस की सजावट के कई नए ट्रेंड वायरल हो रहे हैं।

    इस साल इन 5 ट्रेंड को अपनाकर अपने घर की सजावट करें।

    #1

    पारंपरिक रंगों से हटकर चुनें रंग 

    क्रिसमस की सजावट में आम तौर पर लाल, हरे और गोल्डन रंगों का इस्तेमाल होता है। हालांकि, इस साल लोग इन पारंपरिक रंगों के बजाय पेस्टल जैसे अन्य रंग अपना रहे हैं।

    कई लोग बर्फ की थीम वाली सजावट कर रहे हैं, जिसमें सफेद रंग का उपयोग होता है। आप सजावट के लिए गुलाबी, सिल्वर, लैवेंडर या नारंगी रंग का चुनाव कर सकते हैं।

    अपनी पसंद के अनुसार रंग चुनकर उसी रंग का सजावट का सामान और क्रिसमस ट्री खरीदें।

    #2

    क्रिसमस ट्री पर रिबन और बो लगाएं

    इस साल महिलाओं के बीच बो और रिबन का ट्रेंड रहा, जिसका असर कपड़ों, जेवरों और यहां तक कि घर की सजावट में भी दिखाई दिया।

    आप क्रिसमस पर घर सजाने के लिए भी इस ट्रेंड को अपना सकते हैं। अपनी क्रिसमस ट्री पर छोटे-छोटे बो लटकाएं और ट्री के ऊपरी हिस्से पर एक बड़ा बो लगाएं।

    इसके अलावा, आप घर में लगी मोमबत्तियों और अन्य चीजों पर भी रिबन बांध सकते हैं।

    #3

    मखमल का सामान इस्तेमाल करें

    इस साल सर्दियों के कपड़ों में मखमल का रुझान देखने को मिला, जिसे आप क्रिसमस की सजावट में भी शामिल कर सकते हैं।

    मखमल का कपड़ा बेहद मुलायम होता है और एक शाही स्पर्श जोड़ देता है। अगर आप सजावट के लिए इसे इस्तेमाल करते हैं, तो आपके घर को एक विंटेज लुक मिल सकता है।

    मखमल से बने रिबन और बो लगाएं और उससे बने तकिया के कवर भी इस्तेमाल करें।

    #4

    ढेर सारी मोमबत्तियां जलाएं

    क्रिसमस की सजावट के लिए फेरी लाइट और LED लाइट लगाना तो जरूरी होता ही है। हालांकि, इनके साथ-साथ आपको मोमबत्तियां भी जलानी चाहिए।

    इस साल घर सजाने के लिए लंबी और पतली मोमबत्तियों का इस्तेमाल करें और उनके ऊपर रिबन बांधकर छोटे-छोटे बो बना दें।

    इनके जरिए आपका घर रोशनी से भर जाएगा, बेहद खूबसूरत नजर आएगा और एक विंटेज लुक भी मिल जाएगा।

    जानिए क्रिसमस से जुड़ी 5 सबसे विचित्र परंपराएं।

    #5

    हाथों से सजावट का सामान बनाएं

    वैसे तो क्रिसमस के दौरान बाजार में कई तरीकों का सजावट का सामान मिलता है, लेकिन अपने हाथों से बने सामान की बात ही अलग होती है।

    इस साल लोग सजावट के सामान को DIY करने पर जोर दे रहे हैं और उनमें अपना व्यक्तिगत स्पर्श जोड़ रहे हैं।

    आप रुई, कपड़े और सिलाई का सामान इस्तेमाल करके छोटे-छोटे किरदार बना सकते हैं और उन्हें अपने क्रिसमस ट्री पर लटका सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    क्रिसमस
    त्यौहार
    घर की सजावट

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: शुभमन गिल का DC के खिलाफ बेहद खराब रहा है प्रदर्शन, जानिए आंकड़े  शुभमन गिल
    RCB बनाम KKR: बारिश की भेंट चढ़ा मैच, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई कोलकाता IPL 2025
    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल

    क्रिसमस

    क्रिसमस पार्टी के लिए बेहतरीन हैं ये 5 मॉकटेल ड्रिंक्स, आसान है इनकी रेसिपी रेसिपी
    इस क्रिसमस देखें ये सुपरहिट फिल्में, OTT पर हैं उपलब्ध प्रियंका चोपड़ा
    क्रिसमस पार्टी पर ऐसा करें मेकअप, लगेंगी बेहद खूबसूरत मेकअप टिप्स
    क्रिसमस और नए साल पर मनोरंजन का फुल डोज, टीवी पर इन फिल्मों का होगा प्रीमियर लाल सिंह चड्ढा

    त्यौहार

    करवा चौथ पर पति अपनी पत्नी को दे सकते हैं ये तोहफे,  रिश्ते में आएगी मजबूती करवा चौथ
    दिवाली पर सबसे खूबसूरत दिखने के लिए महिलाओं को अपनाने चाहिए ये 5 मेकअप लुक दिवाली
    करवा चौथ का व्रत खोलने के लिए पत्नियां खाएं ये 4 स्वादिष्ट और हल्के खाद्य पदार्थ करवा चौथ
    दिवाली और धनतेरस पर दिये जलाना होता है शुभ, जानिए इन्हें घर पर बनाने के तरीके धनतेरस

    घर की सजावट

    लिविंग रूम की दीवारों पर काफी अच्छे लगते हैं ये 5 रंग लिविंग रूम
    पर्यावरण के अनुकूल फर्नीचर का इस्तेमाल क्यों करना चाहिए? विशेषज्ञों से जानें जवाब पर्यावरण
    होली 2023: घर की सजावट के लिए अपनाएं ये 5 बेहतरीन तरीके होली
    इंटीरियर डिजाइनिंग: जानें इस क्षेत्र में कैसे बनाएं करियर और कितना कमा सकते हैं 12वीं के बाद करियर विकल्प
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025