NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन है ये गर्म जगहें, बनाएं छुट्टियों में जाने की योजना
    अगली खबर
    सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन है ये गर्म जगहें, बनाएं छुट्टियों में जाने की योजना

    सर्दियों में घूमने के लिए बेहतरीन है ये गर्म जगहें, बनाएं छुट्टियों में जाने की योजना

    लेखन अंजली
    Dec 22, 2024
    03:30 pm

    क्या है खबर?

    हर दिन बितने के साथ ठंड बढ़ रही है और अगर आपको ये नहीं पसंद है तो ज्यादा ठंड पड़ने पर आप ऐसी जगहों पर घूमने की योजना बना सकते हैं, जहां गर्माहट महसूस हो।

    देश में ऐसी कई गर्म जगहें हैं, जहां आप ठंड से छुटकारा पाकर अपने परिवार और दोस्तों के साथ बढ़िया समय और सुकून भरे पल बिता सकते हैं।

    आइए आपको खूबसूरत गर्म जगहों के बारे में बताते हैं, जो यादगार अनुभव प्रदान कर सकती हैं।

    #1

    जयपुर

    सर्दियों के दौरान राजस्थान की राजधानी और गुलाबी नगरी के नाम से मशहूर जयपुर का तापमान 15-32 डिग्री सेल्सियस के बीच रहता है और यहां आकर आप कई शानदार जगह घूम सकते हैं।

    इनमें आमेर किला, जल महल, हवा महल और अल्बर्ट हॉल संग्रहालय जैसी कई जगहें शामिल हैं।

    इसके अतिरिक्त सर्दियों में यहां कई सांस्कृतिक कार्यक्रम और उत्सव भी होते हैं, जिनका आप भरपूर आनंद ले सकते हैं।

    #2

    लक्षद्वीप 

    लक्षद्वीप 36 प्रवाल द्वीपों का एक समूह है, जो अरब सागर के अद्भुत फिरोजा पानी के बीच स्थित है। आप यहां दिसंबर और जनवरी में आकर छुट्टियों और गर्म मौसम का आनंद ले सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त यहां आप स्नॉर्कलिंग, स्कूबा डाइविंग, कयाकिंग, काइटसर्फिंग और कैनोइंग जैसी कई साहसिक गतिविधियों का लुत्फ भी उठा सकते हैं।

    आप इस द्वीप पर स्थित समुद्री संग्रहालय और पिट्टी पक्षी अभयारण्य भी जा सकते हैं।

    #3

    दमन और दीव 

    दमन और दीव एक तटीय जगह है, जहां का तापमान गर्म रहता है और यह बहुत खूबसूरत भी है। ऐसे में सर्दियों के दौरान घूमने के लिए इसका चयन करना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

    यहां आप उष्णकटिबंधीय समुद्र तटों, मंदिरों और चर्चों की यात्रा कर सकते हैं और विभिन्न प्रकार के पानी के खेलों का आनंद ले सकते हैं।

    यहां डोमिनिकन मठ भी घूमने के लिए एक बेहतरीन जगह है।

    #4

    हम्पी

    कर्नाटक का हम्पी एक ऐतिहासिक स्थल है, जो अपने प्राचीन मंदिरों और वास्तुकला के लिए जाना जाता है।

    यह जगह कई प्राचीन मंदिरों, खंडहरों और पहाड़ियों का घर है। यहां एक बार जाने के बाद आपको दोबारा जाने का मन जरूर करेगा।

    यहां न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहता है। आप यहां सर्दियों में जा सकते हैं क्योंकि इस समय यहां का तापमान गर्माहट महसूस करवा सकता है।

    #5

    कच्छ का रण 

    सर्दियों में घूमने के लिए गर्म और खूबसूरत जगहों की बात करें तो इस सूची में गुजरात का कच्छ का रण यानी सफेद रेगिस्तान भी शामिल किया जा सकता है।

    कच्छ में देखने लायक कई जगहें हैं, जिनमें कच्छ का रण पर्यटकों को सबसे ज्यादा लुभाता है।

    सर्दियों के दौरान यहां जाने का सही समय फरवरी का है क्योंकि इस समय आप कच्छ के उत्सव का भी आनंद ले सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    पर्यटन
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    कार के दस्तावेजों को डिजिलॉकर में रखने के कई फायदे, ऐसे करें अपलोड  कार
    जूनियर एनटीआर का फिल्मी दुनिया से है गहरा नाता, क्या आप जानते हैं उनका असली नाम?  जूनियर एनटीआर
    भारत में फिर बढ़ने लगा कोरोना वायरस का प्रकोप, एक हफ्ते में आए 164 नए मामले  कोरोना वायरस
    माइक्रोसॉफ्ट बिल्ड कॉन्फ्रेंस में AI टूल्स समेत क्या कुछ हुआ पेश? माइक्रोसॉफ्ट

    पर्यटन

    हिमाचल प्रदेश का खूबसूरत शहर है चंबा, वहां जाकर आजमाएं ये 5 गतिविधियां  हिमाचल प्रदेश
    फ्रांस की झलक पेश करता है भारत का पुदुचेरी शहर, यहां आकर देखें ये 5 स्थान पुदुचेरी
    पश्चिम बंगाल: कालिंपोंग जाएं तो इन 5 जगहों का जरूर करें रुख पश्चिम बंगाल
    आंध्र प्रदेश: बेलम गुफाएं जाएं तो इन 5 गतिविधियों को अपनी यात्रा का बनाएं हिस्सा आंध्र प्रदेश

    लाइफस्टाइल

    मेघालय: मौसिनराम जाएं तो इन 5 गतिविधियों को अपनी यात्रा का बनाएं हिस्सा मेघालय
    मेहंदी समारोह के लिए लड़के चुन सकते हैं ये कपड़े, लगेंगे सबसे ज्यादा स्टाइलिश फैशन टिप्स
    नए साल की पार्टी के लिए महिलाएं ऐसा करें मेकअप, मिलेगा बढ़िया लुक मेकअप टिप्स
    सिरदर्द और थकान समेत अदरक के तेल से दूर होंगी ये समस्याएं एसेंशियल ऑयल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025