NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / रोजाना एक सीताफल का करें सेवन, यह स्वादिष्ट फल दे सकता है आपको कई स्वास्थ्य लाभ
    अगली खबर
    रोजाना एक सीताफल का करें सेवन, यह स्वादिष्ट फल दे सकता है आपको कई स्वास्थ्य लाभ

    रोजाना एक सीताफल का करें सेवन, यह स्वादिष्ट फल दे सकता है आपको कई स्वास्थ्य लाभ

    लेखन अंजली
    Nov 08, 2024
    07:35 am

    क्या है खबर?

    सीताफल एक तरह का फल है, जिसे बहुत से लोग शरीफा के नाम से भी जानते हैं।

    यह फाइबर, कम कैलोरी, कैल्शियम समेत विटामिन्स और एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर होता है और इसकी मलाईदार बनावट मिठास से भरपूर होती है।

    जहां आप इस फल से स्मूदी, बासुंदी और कुल्फी जैसे कई व्यंजन बनाकर अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं, वहीं रोजाना यह एक फल खाने से कई स्वास्थ्य लाभ मिल सकते हैं।

    आइए सीताफल खाने से मिलने वाले फायदे जानें।

    #1

    एंटी-ऑक्सीडेंट से होता है भरपूर

    एंटी-ऑक्सीडेंट से भरपूर खान-पान की चीजें स्वास्थ्य के लिए लाभदायक मानी जाती है और सीताफल भी इस गुण से समृद्ध होता है।

    नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ के मुताबिक, सीताफल में कैरोटीनॉयड एसिड, फ्लेवोनोइड, कैरोटीनॉयड और विटामिन-C समेत एंटी-ऑक्सीडेंट की उच्च मात्रा होती है, जो शरीर को मुक्त कणों के खतरे से सुरक्षित रखकर ऑक्सीडेटिव तनाव से बचा सकते हैं।

    इसके अतिरिक्त ये इम्यूनिटी को मजबूती प्रदान करने में भी सहायक होते हैं।

    #2

    आंखों के लिए है लाभदायक 

    आंखों की देखभाल करने में सीताफल का सेवन काफी मदद कर सकता है क्योंकि इसमें विटामिन-C, विटामिन-A, जिंक और कॉपर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

    ये पोषक तत्व आंखों को स्वस्थ रखने के साथ-साथ आंख संबंधी समस्याओं के जोखिमों को कम करने का काम भी कर सकते हैं।

    सीताफल आंखों की रोशनी को प्रभावित होने से भी बचा सकता है, इसलिए इसे डाइट में जरूर शामिल करें।

    #3

    हृदय को स्वस्थ रखने में है कारगर

    डाइट में सीताफल को शामिल करने से हृदय को स्वस्थ रखने में काफी मदद मिल सकती है।

    दरअसल, यह लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन-कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकता है, जो शरीर को नुकसान पहुंचाकर हृदय रोग के जोखिम का कारण बनता है।

    इसी के साथ सीताफल का सेवन करने से हाई-डेंसिटी लिपोप्रोटीन-कोलेस्ट्रॉल के स्तर को संतुलित बनाए रखने में भी मदद मिल सकती है। यह हृदय के लिए लाभकारी होता है।

    #4

    वजन प्रबंधन में है सहायक

    वजन प्रबंधन खुद को सिर्फ फिट रखने के लिए ही जरूरी नहीं है, बल्कि यह शरीर को कई बीमारियों से सुरक्षित रखने में भी सहायक है।

    वजन प्रबंधन में भी सीताफल का सेवन आपकी मदद कर सकता है।

    एक शोध के मुताबिक, यह पॉलीफेनोल्स, डाइटरी फाइबर, कैरोटीनॉयड और कई पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये पोषक तत्व शरीर से मुक्त कणों और मोटापा बढ़ाने वाले टिश्यू को कम करते हैं, जिससे आपको वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

    #5

    पाचन को बढ़ावा देने में है कारगर 

    सीताफल का सेवन पाचन को सुधारने और अच्छे आंत स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिए बेहतर मानी जाती है।

    इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट और अन्य सक्रिय तत्व पाचन के गैस्ट्रिक जूस के स्राव को बूस्ट करने में मदद कर सकते हैं, जिससे अपच और एसिडिटी जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।

    यह उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्प है, जिन्हें भोजन के बाद गैस या पेट दर्द होता है क्योंकि यह पेट को शांत रखता है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    केंद्र सरकार ने पाकिस्तान से तनाव के बीच सेना प्रमुख की शक्तियां बढ़ाई केंद्र सरकार
    क्या देशभर में 2-3 दिन बंद रहेंगे सभी ATM? PIB ने बताई सच्चाई ATM
    यशस्वी जायसवाल ने मुंबई क्रिकेट टीम छोड़ गोवा जाने का फैसला बदला यशस्वी जायसवाल
    'ऑपरेशन सिंदूर' पर RSS का बयान, पाकिस्तान के खिलाफ भारत की कार्रवाई को जरूरी बताया राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS)

    खान-पान

    क्या प्रोटीन का सेवन किडनी के लिए हानिकारक है? जानें सच्चाई लाइफस्टाइल
    क्या पैकेज्ड पनीर पौष्टिक होता है? जानें इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें  लाइफस्टाइल
    क्या लाल चावलों का सेवन वजन प्रबंधन में कर सकता है मदद? वजन घटाना
    कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है कच्ची हल्दी, जाने इसके व्यंजनों की रेसिपी  रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    त्वचा को निखाने और स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है सी बकथॉर्न फ्रूट तेल एसेंशियल ऑयल
    भारतीय रेलवे के विभिन्न पहलुओं को बताती हैं ये किताबें, एक बार जरूर पढ़ें भारतीय रेलवे
    पाचन को ठीक रखने के लिए सिर्फ हर्बल चाय पर निर्भर रहना सही है? हर्बल चाय
    पेरू: माचू पिच्चू की यात्रा को रोमांचक बना सकती हैं ये 5 गतिविधियां, जरूर आजमाएं पेरू
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025