Loading...
आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की प्रशिक्षक अंशुका परवानी पीती हैं ये एंटी-इंफ्लेमेटरी हर्बल चाय

आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण की प्रशिक्षक अंशुका परवानी पीती हैं ये एंटी-इंफ्लेमेटरी हर्बल चाय

लेखन सयाली
Jun 16, 2025
07:00 pm

क्या है खबर?

खान-पान के बाद पेट फूल जाता है, जिसके कारण दर्द महसूस होने लगती है। इससे ऊर्जा कम होती है और कुछ भी करने का मन नहीं करता। ऐसे में लोग हर्बल चाय पी कर पेट की सूजन को कम करने का प्रयास करते हैं। इसी बीच आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसी हस्तियों की प्रशिक्षक अंशुका परवानी ने एक आयुर्वेदिक चाय की रेसिपी साझा की है, जिसे पीने से सूजन कम हो जाती है और पाचन भी दुरुस्त होता है।

अंशुका परवानी

बॉलीवुड हस्तियों को योग सिखाती हैं अंशुका

अंशुका योग की प्रशिक्षक हैं, जो करीना कपूर, राकुलप्रीत कौर, जैकी भगनानी और आलिया भट्ट जैसे सितारों को ट्रैन करती हैं।

उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर 16 जून को एक वीडियो साझा किया, जिसमें वह अपनी एंटी-इंफ्लेमेटरी चाय की रेसिपी बता रही थीं।

उनके मुताबिक, वह रोजाना शाम को यह चाय पीती हैं, जो उनके पाचन को स्वस्थ करके पेट की सूजन को कम कर देती है।

उन्होंने लिखा, "सूजन कम करने के लिए यह आयुर्वेदिक चाय मेरी पहली पसंद है।"

सामग्री

हर्बल चाय बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

इस चाय की रेसिपी आसान है और आप इसे मिनटों में बनाकर पी सकते हैं। साथ ही इसमें कोई खास तरह की सामग्री भी इस्तेमाल नहीं होती, बल्कि यह रसोई में मौजूद साधारण चीजों से बन जाती है।

इस हर्बल चाय को बनाने के लिए आपको एक टुकड़ा अदरक, एक दालचीनी, आधा चम्मच अदरक का पाउडर, तुलसी की पत्तियां, 3 से 4 काली मिर्च, अजवायन, लहसुन, 2 लौंग, 2 इलायची, आधा चम्मच सौंफ, आधा चम्मच हल्दी और शहद चाहिए होगा।

ADVERTISEMENT

रेसिपी

जानिए चाय को बनाने का तरीका

सूजन दूर करने वाली आयुर्वेदिक चाय को बनाने के लिए सबसे पहले लहसुन, लौंग और इलायची को अलग-अलग कूट लें। अब एक पतीले में पानी डालें और उसे हल्का गर्म हो जाने दें।

इसमें एक-एक करके सभी सामग्रियां शामिल करें और धीमी आंच पर तब तक पकाएं, जब तक पानी थोड़ा जल न जाए। अब इसे छन्नी की मदद से छानकर कप में निकाल लें और धीरे-धीरे पीएं।

शाम के वक्त इस चाय का सेवन करना सबसे फायदेमंद होता है।

ADVERTISEMENT

फायदे

इस चाय को पीने के मुख्य लाभ

जैसा की हमने पहले भी बताया, यह चाय पेट की सूजन को मिटाने में बहुत मददगार होती है। हालांकि, इसे डाइट में जोड़ने के कई अन्य फायदे भी होते हैं।

इसके सेवन से आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत हो जाएगी, जिससे आप बीमारियों की चपेट में नहीं आएंगे। इतना ही नहीं, यह चाय बदलते मौसम के दौरान सर्दी-जुखाम से भी आपको सुरक्षित रखेगी।

इससे पेट का दर्द भी दूर होगा और गैस की समस्या का भी निवारण होगा।

ADVERTISEMENT