NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / सोने से पहले अपनी नाभि पर लगाएं घी, आपको मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये 5 लाभ
    अगली खबर
    सोने से पहले अपनी नाभि पर लगाएं घी, आपको मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये 5 लाभ

    सोने से पहले अपनी नाभि पर लगाएं घी, आपको मिलेंगे स्वस्थ त्वचा समेत ये 5 लाभ

    लेखन सयाली
    Feb 16, 2025
    01:17 pm

    क्या है खबर?

    आयुर्वेद के अनुसार, नाभि हमारे शरीर का केंद्र बिंदु होती है, जिससे कई अंग जुड़े होते हैं। भारत में दादी-नानी सदियों से नाभि में घी लगाने की सलाह देती आई हैं।

    अब इंटरनेट पर इस रुझान की खूब चर्चा हो रही है और इसे दुनियाभर के लोग बढ़-चढ़कर अपना रहे हैं। हालांकि, नाभि में घी लगाने से पहले इससे मिलने वाले स्वास्थ्य लाभों पर नजर डालना जरूरी होता है।

    सोने से पहले नाभि पर घी लगाएं और ये फायदे पाएं।

    #1

    तनाव से मिलेगा छुटकारा

    आयुर्वेद के अनुसार, नाभि पर घी लगाने से वात दोष संतुलित रहता है। यह शरीर और मन में गति को नियंत्रित करने वाला तत्व है, जिसके कारण चिंता, थकान और अनिद्रा जैसी परेशानियां पैदा होती हैं।

    नाभि पर घी लगाने से यह दोष मिट जाता है और तनाव से छुटकारा मिल जाता है। इससे तंत्रिका तंत्र को आराम मिलता है और चिंता व बेचैनी कम होती है।

    साथ ही, घी की मदद से आपको आरामदायक नींद भी मिल सकती है।

    #2

    चमकेगी आपकी त्वचा

    अगर आप रोजाना रात के समय अपनी नाभि में घी लगाएंगे तो आपकी त्वचा मुलायम और चमकदार बन जाएगी। यह त्वचा की देखभाल करने का आसान तरीका है, जो सदियों से अपनाया जा रहा है।

    घी में विटामिन, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को पोषण और नमी प्रदान करते हैं। इसकी मदद से आपकी त्वचा अंदरूनी तौर पर हाइड्रेट हो जाएगी और रूखेपन से छुटकारा मिल जाएगा।

    नाभि में घी लगाने से त्वचा में निखार भी आएगा।

    #3

    पाचन होगा दुरुस्त

    रात को सोने से पहले नाभि पर घी लगाने से आपका पाचन स्वास्थ्य दुरुस्त हो सकता है। इसके जरिए पेट से जुड़ी समस्याओं का इलाज करने में मदद मिलती है।

    नाभि में रोजाना घी लगाने से गैस, कब्ज, एसिडिटी और यहां तक की पेट दर्द की समस्या भी दूर हो जाती है। यह प्रक्रिया पाचन एंजाइम्स को सक्रिय करती है, जिससे खाने को ठीक तरह से पचाने में मदद मिलती है।

    #4

    होंठों का फटना होगा कम

    सर्दियों के दौरान ठंडी और शुष्क हवा चलती है, जिसके कारण होंठ फटने लगते हैं। कई लोगों को इस दौरान दर्द महसूस होता है और उनके होंठों से खून भी आने लगता है।

    हालांकि, अगर आप हर रात अपनी नाभि में घी लगाते हैं तो इस समस्या का समाधान किया जा सकता है। इससे न केवल आपके होंठ फटने बंद हो जाएंगे, बल्कि वे मुलायम और गुलाबी भी हो जाएंगे।

    #5

    जोड़ों के दर्द से मिलेगी राहत

    रोजाना नाभि में घी लगाने से जोड़ों के दर्द और सूजन से राहत मिल सकती है। इसके लिए रात को सोने से पहले नाभि में देसी घी की 2-3 बूंदें डालें और हल्के हाथों से मालिश करें।

    इसके जरिए आपको गठिया के कारण होने वाली सूजन और दर्द से भी निजाद मिल जाएगा। आपको इसका असर एक दिन में नजर नहीं आएगा, इसीलिए नियमित रूप से इसका पालन करें।

    ये नुस्खे भी जोड़ों के दर्द से राहत दिला सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    स्वास्थ्य
    आयुर्वेद

    ताज़ा खबरें

    रेंज रोवर मसारा स्पेशल एडिशन भारत में लॉन्च, जानिए क्या है इसमें खास  जगुआर लैंड रोवर
    रूस: 2 रेलवे पुलों के टूटने से पटरी से उतरी ट्रेनें; 7 की मौत, 69 घायल रूस समाचार
    रिहाना के पिता रोनाल्ड फेंटी का निधन, कुछ साल पहले गायिका ने किया था केस रिहाना
    पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश: 2 दिन में 32 की मौत, सिक्किम में 1,500 पर्यटक फंसे भूस्खलन

    स्वास्थ्य

    क्या शक्कर के विकल्प मधुमेह रोगियों के लिए हमेशा होते हैं सुरक्षित? जानें सच्चाई मधुमेह
    क्या हर्बल उपचार हमेशा सुरक्षित होते हैं? जानें इसकी सच्चाई स्वास्थ्य टिप्स
    क्या नंगे पैर चलने से सच में बढ़ती है रोग प्रतिरोधक क्षमता? जानें सच्चाई  स्वास्थ्य टिप्स
    अगर आप स्वस्थ तरीके से मनाना चाहते हैं नए साल का जश्न, तो अपनाएं ये तरीके नया साल मुबारक हो

    आयुर्वेद

    माउथ फ्रेशनर के रूप में इस्तेमाल करें घर पर मौजूद ये 5 चीजें, मुंह रहेगा तरोताजा घरेलू नुस्खे
    लौंग का तेल है बेहद फायदेमंद, जानिए इसके इस्तेमाल से होने वाले 5 लाभ स्वास्थ्य टिप्स
    मानसून में स्वस्थ रहने के लिए इन 5 हर्बस को अपनी डाइट में करें शामिल मानसून
    गूलर को पेड़ है कई गुणों का खजाना, मिलते हैं ये 5 स्वास्थ्य लाभ स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025