NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / आंत के स्वस्थ न होने से जुड़े हैं ये 5 शारीरिक संकेत, न करें नजरअंदाज
    अगली खबर
    आंत के स्वस्थ न होने से जुड़े हैं ये 5 शारीरिक संकेत, न करें नजरअंदाज

    आंत के स्वस्थ न होने से जुड़े हैं ये 5 शारीरिक संकेत, न करें नजरअंदाज

    लेखन अंजली
    Apr 05, 2024
    03:05 pm

    क्या है खबर?

    हमारे शरीर में 2 आंते होती हैं, जो भोजन को तोड़ने, पोषक तत्वों को अवशोषित करने और अपशिष्ट को ठोस बनाकर मल के द्वारा शरीर से बाहर करने का काम करती हैं।

    अगर किसी कारणवश किसी भी आंत में गड़बड़ हो जाए तो पूरी पाचन क्रिया पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगता है।

    आइए आज हम आपको आंतों के स्वस्थ न होने से जुड़े शारीरिक संकेत बताते हैं ताकि आप समय रहते इसे ठीक करने की ओर कदम बढ़ा सकें।

    #1

    खाने के बाद ब्लोटिंग होना

    अगर अक्सर आपको खाने के बाद ब्लोटिंग होती है तो समझ जाइए कि आपके आंत स्वस्थ नहीं है।

    बता दें कि ब्लोटिंग एक ऐसी स्थिति है, जिसमें पेट के अंदर के ऊतक फूल जाते हैं या बढ़ने लगते हैं। इसके कारण न सिर्फ असहज महसूस होने लगता है, बल्कि यह पेट दर्द, जलन, उलटी, मतली और थकान जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

    यहां जानिए ब्लोटिंग की समस्या को दूर करने वाले खाद्य पदार्थ।

    #2

    गैस, अपच या कब्ज होना

    अगर आपकी आंतें ठीक नहीं होगी तो आपको लगातार किसी न किसी पाचन संबंधित समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

    अगर आपको काफी समय से अपच, गैस, कब्ज या फिर पेट दर्द जैसी किसी तरह की पाचन संबंधी समस्या का सामना करना पड़ रहा है तो इसे नजरअंदाज न करें और डॉक्टर से संपर्क करें।

    यहां जानिए पाचन क्रिया में सुधार करने वाले घरेलू नुस्खे।

    #3

    वजन में उतार-चढ़ाव आना

    यह भी आंतों के अस्वस्थ होने का सबसे स्पष्ट संकेत है।

    दरअसल, जब बड़ी आंते अस्वस्थ होने लगती है तो इसकी शरीर में पोषक तत्वों को सोखने और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने की क्षमता कम होने लगती है। इस कारण वजन प्रभावित होने लगता है।

    ऐसा किसी अन्य शारीरिक समस्या के कारण भी हो सकता है, इसलिए डॉक्टरी जांच को प्राथमिकता दें।

    #4

    रात को नींद न आना

    सिर्फ गलत खान-पान और गतिहीन जीवनशैली ही नींद को खराब करने का कारण नहीं होती है, बल्कि अस्वस्थ आंतें भी इसके लिए जिम्मेदार हो सकती हैं।

    इसका कारण है कि जब आंतें अस्वस्थ होने लगती हैं तो इससे पाचन क्रिया प्रभावित होती है, जिसका नींद पर भी असर पड़ता है।

    ऐसे में डॉक्टर से संपर्क करें और अपने खून की जांच कराने पर भी विचार करें।

    यहां जानिए बेहतर नींद के लिए लाभदायक खाद्य पदार्थ।

    #5

    त्वचा पर बुरा असर पड़ना

    अगर अच्छे से देखभाल करने के बावजूद आपको अपनी त्वचा पर सूजन, लालिमा या जलन महसूस हो तो समझ जाएं कि आपकी आंतों में कोई समस्या हो रही है।

    हालांकि, एक्जिमा या फिर सोरायसिस जैसे त्वचा संबंधी संक्रमण रोग भी इन समस्याओं के कारण हो सकते हैं।

    इसके अलावा किसी गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने से भी त्वचा पर ये समस्याएं हो सकती हैं।

    इसका असल कारण जानने के लिए त्वचा विशेषज्ञ से संपर्क करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बीमारियों से बचाव
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    10 में से 9 कंपनियों के बाजार पूंजीकरण में हुआ इजाफा, जानिए कितना बढ़ा  रिलायंस इंडस्ट्रीज
    CBSE के स्कूलों को चीनी का अधिक सेवन रोकने के लिए 'शुगर बोर्ड' लगाने के निर्देश CBSE
    IPL 2025: नेहल वढेरा ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके शानदार आंकड़े  पंजाब किंग्स
    IPL: डेब्यू पारी में शून्य पर आउट हुए हैं ये ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इंडियन प्रीमियर लीग

    बीमारियों से बचाव

    AI से लैस देश की सबसे छोटी एक्सरे मशीन तुरंत लगाएगी टीबी का पता, जल्द आएगी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    रूमेटाइड अर्थराइटिस: जानिए इस रोग के कारण, लक्षण और बचाव के उपाय स्वास्थ्य
    हेपेटाइटिस-B क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और इलाज लाइफस्टाइल
    वॉटर रिटेंशन क्या है? जानिए इसके कारण, लक्षण और बचाव के उपाय लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल

    होली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 5 प्रभावी टिप्स होली
    आलिया भट्ट की त्वचा रहती है खिली-खिली, जानिए उनकी खूबसूरती का राज आलिया भट्ट
    आंखों के स्वास्थ्य को बढ़ावा देने में मदद कर सकते हैं ये प्राचीन घरेलू नुस्खे  घरेलू नुस्खे
    कानपुर घूमने जाएं तो इन 5 प्रसिद्ध स्थलों का जरूर करें रुख उत्तर प्रदेश
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025