NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / गर्मियों में जरूरी है इन पेय का सेवन, दिनभर महसूस कर सकेंगे ताजगी
    गर्मियों में जरूरी है इन पेय का सेवन, दिनभर महसूस कर सकेंगे ताजगी
    लाइफस्टाइल

    गर्मियों में जरूरी है इन पेय का सेवन, दिनभर महसूस कर सकेंगे ताजगी

    लेखन गौसिया
    March 11, 2023 | 05:41 pm 1 मिनट में पढ़ें
    गर्मियों में जरूरी है इन पेय का सेवन, दिनभर महसूस कर सकेंगे ताजगी
    गर्मियों में विटामिन-C से भरपूर इन पेय का सेवन जरूर करें

    गर्मियों का मौसम आ गया है। ऐसे मौसम में खुद को हाइड्रेटेड रखना महत्वपूर्ण होता है। हालांकि, इसके लिए सिर्फ पानी पीना पर्याप्त नहीं है। पानी के साथ विटामिन-C से भरपूर पेय पदार्थों का सेवन भी जरूरी होता है। ये पेय शरीर को आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करते हैं, जिससे प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। आइए आज गर्मियों में पीने के लिए विटामिन-C से भरपूर 5 पेय पदार्थ जानते हैं, जिनके सेवन से दिनभर तरोताजा महसूस किया जा सकता है।

    संतरे का रस 

    शरीर को तरोताजा रखने के लिए संतरे के रस का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें कई तरह के विटामिन, फाइबर, पोटैशियम और एंटी-ऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो आपको दिनभर ऊर्जा दे सकते हैं। इसे बनाने के लिए सबसे पहले 2 से 3 संतरे छील लें और फिर इन्हें एक जूसर में ब्लेंड करें। इसके बाद जूस को छानकर गिलास में डालें और फिर इसमें काला नमक और बर्फ के टुकड़ें डालकर सेवन करें।

    नींबू पानी 

    नींबू पानी सूरज की गर्मी और लू से बचाने में काफी मददगार होता है। इसका कारण है कि नींबू विटामिन-C से भरपूर होता है। ऐसे में यह शरीर के तापमान को कम करने में मदद कर सकता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक गिलास पानी में आधे नींबू का रस, शुगर सीरप, काला नमक और भुना हुआ जीरा पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब इस मिश्रण में बर्फ के टुकड़ें डालकर पीएं।

    खट्टे अनानास का रस 

    अनानास गर्मियों के मौसम में खाने के लिए एक फायदेमंद फल है। इसमें विटामिन-C और D, एंटी-एंफ्लेमेटरी और मैंगनीज जैसे पोषक तत्व होते हैं। इनसे शरीर में ऊर्जा बनी रहती है। इसके सेवन से सनबर्न की समस्या से भी राहत मिलती है। इसे बनाने के लिए अनानास को छीलकर टुकड़ों में काट लें। अब इन्हें जूसर में ब्लेंड कर लें। इसके बाद जूस को छानकर गिलास में डालें और फिर सेवन करें।

    लीची का रस 

    लीची में फाइबर, विटामिन-C और B6, कैल्शियम, आयरन, पोटैशियम और मैग्नीज जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। यह सभी शरीर और पेट को ठंडक देते हैं। इससे गर्मियों में इसके सेवन से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। इसे बनाने के लिए लीचियों को छीलकर उनकी गुठलियां निकाल दें और फिर इनके गूदे को जूसर में पीस लें। इसके बाद इसे एक गिलास में छानकर इसमें नींबू का रस और काला नमक डालकर पीएं।

    तरबूज का रस 

    गर्मियों में तरबूज का सेवन शरीर में पानी की कमी को दूर करने के साथ ऊर्जावान बनाए रखने में भी मदद करता है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक जूसर में तरबूज के टुकड़ें और थोड़ी सी कद्दूकस की हुई अदरक डालकर ब्लेंड कर लें। अब इस मिश्रण को छानकर एक गिलास में डालें और फिर इसमें स्वादानुसार नमक और कुछ बर्फ के टुकड़ें डालकर इसका सेवन करें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    गर्मियों के टिप्स
    गर्मी की लहर
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    गर्मियों के टिप्स

    हर महिला के पास जरूर होनी चाहिए ये 5 ट्रेंडी ब्लेंड्स और फैब्रिक वाली साड़ियां महिलाओं के लिए टिप्स
    गर्मियों की छुट्टियों के दौरान बच्चों के रूटीन में शामिल करें ये मजेदार गतिविधियां बच्चों की देखभाल
    गर्मियों में बाहर जाने की बजाय घर पर ऐसे मनाएं पिकनिक लाइफस्टाइल
    गर्मियों में बनाएं आम से बनने वाली ये स्वादिष्ट मॉकटेल ड्रिंक्स, आसान हैं रेसिपीज खान-पान

    गर्मी की लहर

    सरकार ने प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ और चाय का सेवन करने से किया मना, जानिए कारण स्वास्थ्य मंत्रालय
    भारत में फरवरी में गर्मी ने तोड़ा 122 सालों का रिकॉर्ड, मौसम वैज्ञानिकों ने जताई चिंता  उत्तर भारत
    पाकिस्तान में बाढ़ से COP27 तक, 2022 की जलवायु परिवर्तन से जुड़ी 5 सबसे बड़ी घटनाएं जलवायु परिवर्तन
    भारत में जल्द बर्दाश्त की सीमा से बाहर हो सकती है गर्मी- विश्व बैंक विश्व बैंक

    खान-पान

    वजन कम करने के लिए फायदेमंद हैं ये सुपरफूड्स, आज ही डाइट में करें शामिल वजन घटाना
    होली के बाद शरीर को डिटॉक्स करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके होली
    दुनिया के सर्वश्रेष्ठ सैंडविच की सूची में शामिल हुआ 'वड़ा पाव', मिला 13वां स्थान महाराष्ट्र
    होली के दौरान बनाकर खाएं ये 5 स्नैक्स, आसान हैं इनकी रेसिपी होली

    लाइफस्टाइल

    डैंड्रफ से राहत दिलाता है नीम का तेल, इन तरीकों से करें इस्तेमाल बालों की समस्या
    क्रंच बनाम सिट-अप्स: जानिए किस एक्सरसाइज का चयन करना रहेगा ज्यादा बेहतर  एक्सरसाइज
    बदन दर्द होने पर अपनाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, जल्द मिलेगा आराम घरेलू नुस्खे
    बालों को लंबा और मजबूत करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके बालों की देखभाल
    अगली खबर

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023