
गर्मी के मौसम में पाचन समस्याओं से जूझ रहे हैं? राहत के लिए अपनाएं ये तरीके
क्या है खबर?
गर्मियों के दौरान गर्म और उमस भरी जलवायु का पाचन पर बुरा असर पड़ सकता है।
इस मौसम में पाचन संबंधी समस्याओं का कारण अधिक तापमान और पानी की कमी हो सकती है।
ऐसे में अगर आप पेट की समस्याओं से बचना चाहते हैं तो रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीने के साथ खान-पान का विशेष ख्याल रखना जरूरी है।
आइए जानते हैं कि गर्मियों में पेट को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें।
#1
गर्मियों के दौरान अधिक से अधिक तरल पदार्थों का करें सेवन
गर्मियों में पसीना आने के कारण शरीर में पानी की कमी हो जाती है, जिससे गैस, कब्ज और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
इन समस्याओं से बचने के लिए रोजाना कम से कम 8 से 10 गिलास पानी पीना चाहिए।
इसके अलावा नारियल पानी, ताजे फलों का रस, छाछ और सूप जैसे तरल पदार्थों का भी सेवन करें।
इनका सेवन शरीर को तरोताजा रखने के साथ-साथ पाचन को सही रखने में मदद कर सकता है।
#2
प्रोबायोटिक युक्त चीजों को खाने में शामिल करें
प्रोबायोटिक युक्त चीजें पाचन को सही रखने में मदद कर सकती हैं।
इनमें मौजूद अच्छे बैक्टीरिया आंतों में बैक्टीरिया की संख्या को बढ़ाने का काम करते हैं।
इसके सेवन से पाचन में सुधार के साथ पेट की समस्याओं से राहत मिल सकती है।
लाभ के लिए दही, छाछ और अन्य प्रोबायोटिक युक्त चीजों को अपनी डाइट में शामिल करें।
#3
पके फलों का करें सेवन
पके फलों का सेवन भी पाचन के लिए फायदेमंद हो सकता है।
पके फलों में मौजूद फाइबर शरीर में मौजूद खराब बैक्टीरिया को बाहर निकालने का काम कर सकते हैं। इसके अलावा फाइबर कब्ज की समस्या से भी राहत दिला सकता है।
लाभ के लिए पके पपीता, केले, सेब और नाशपाती का सेवन करें। इससे आपके पेट को काफी राहत मिल सकती है।
#4
पुदीने की पत्ती से पाचन को रखें दुरुस्त
पुदीने की पत्तियां पाचन के लिए एक बेहतरीन उपाय हो सकता है।
पुदीने की पत्तियों में मौजूद गुण पाचन को आराम दे सकते हैं और सूजन और ऐंठन जैसी समस्याओं से राहत दिला सकते हैं।
लाभ के लिए पुदीने की पत्तियों से बने पेय का सेवन करें। आप चाहें तो गर्मियों में पुदीने की पत्तियों से नींबू पानी भी बना सकते हैं। इससे आपको ताजगी का अहसास होगा।
#5
नारियल पानी और छाछ का करें सेवन
नारियल पानी और छाछ में प्राकृतिक तत्व होते हैं, जो शरीर में पानी की कमी को दूर कर सकते हैं।
इसके अलावा ये पेय पाचन को ठंडक पहुंचाने में भी मदद कर सकते हैं। इनका सेवन आपके शरीर को तरोताजा रखने के साथ-साथ पाचन को भी सही रख सकता है।
हालांकि, अगर आपको इन समस्याओं के कारण दस्त हो रहे हैं तो इन पेय का सेवन न करें।