NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पालक का अधिक सेवन है स्वास्थ्य के लिए खतरा, हो सकती हैं ये समस्याएं
    अगली खबर
    पालक का अधिक सेवन है स्वास्थ्य के लिए खतरा, हो सकती हैं ये समस्याएं

    पालक का अधिक सेवन है स्वास्थ्य के लिए खतरा, हो सकती हैं ये समस्याएं

    लेखन अंजली
    Dec 30, 2023
    11:29 am

    क्या है खबर?

    पोषण विशेषज्ञ डाइट में पत्तेदार सब्जियां शामिल करने की सलाह देते हैं।

    इन्हीं में शामिल पालक आयरन, फाइबर और अन्य खनिजों का एक बेहतरीन स्त्रोत है, लेकिन इसका सीमित मात्रा में सेवन करना ही स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है।

    पालक का अधिक मात्रा में सेवन न केवल आपके स्वाद के लिए उबाऊ हो सकता है, बल्कि स्वास्थ्य पर कुछ गंभीर दुष्प्रभाव डाल सकता है।

    आइए जानते हैं कि पालक का अधिक सेवन क्यों नहीं करना चाहिए।

    #1

    गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम हो सकता है प्रभावित

    पालक पहले से ही फाइबर से भरपूर होता है और अगर आप इसका अधिक सेवन करते या इसके साथ हाई फाइबर चीज खाते हैं तो इससे गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल सिस्टम पर बुरा असर पड़ सकता है।

    इसके कारण दस्त या पेट दर्द आदि समस्याएं हो सकती हैं।

    फाइबर सामग्री को संतुलित करने के लिए पर्याप्त मात्रा में पालक के साथ प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भरपूर चीजें खाएं।

    यहां जानिए फाइबर से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें।

    #2

    खनिज सही तरह से नहीं हो पाते अवशोषित

    पालक में ऑक्सालिक एसिड प्रचुर मात्रा में होता है। यह एक ऐसा तत्व है, जो पौधों में प्राकतिक रूप से पाया जाता है।

    इसलिए बहुत अधिक पालक का सेवन करने से शरीर में ऑक्सालिक एसिड की मात्रा अधिक हो सकती है, जिससे शरीर में मौजूद खनिजों को अवशोषित करने की क्षमता प्रभावित हो सकती है।

    ऑक्सालिक एसिड मैग्नीशियम, जिंक और कैल्शियम जैसे खनिजों के साथ बंध जाता है, जिससे शरीर में खनिजों की कमी हो सकती है।

    #3

    किडनी में पथरी होने की रहती है संभावना

    किडनी खून को साफ करके शरीर से जहरीले तत्वों को बाहर निकालने में मदद करती है।

    हालांकि, पालक के अधिक सेवन से किडनी की कार्यक्षमता प्रभावित हो सकती है और इससे किडनी में पथरी हो सकती है।

    इसका कारण है कि पालक में मौजूद ऑक्सलेट नामक तत्व की अधिक मात्रा शरीर में होने से किडनी में पथरी बनने लगती है।

    यहां जानिए किडनी की पथरी से राहत दिलाने वाले घरेलू नुस्खे।

    #4

    हाई ब्लड प्रेशर की हो सकती है समस्या

    हाई ब्लड प्रेशर में ब्लड प्रेशर की रीडिंग 140/90 या इससे ऊपर पहुंच जाती है। यह स्थिति शरीर की धमनियों में खून का प्रवाह बहुत अधिक बढ़ जाने के कारण उत्पन्न होती है।

    इसकी वजह से कई हृदय रोग का खतरा बढ़ सकता है। इसलिए इसे नियंत्रित रखना जरूरी है।

    हालांकि, अगर आप पालक का अधिक सेवन करते हैं तो यह इस समस्या को ट्रिगर कर सकता है।

    यहां जानिए हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने वाले खाद्य पदार्थ।

    #5

    खून हो सकता है पतला

    पालक विटामिन-E का बेहतरीन स्त्रोत है, जो प्राकृतिक तरीके से खून को पतला करने में मदद कर सकता है।

    ऐसे में जिन्हें खून के थक्के जमने की समस्या है उन्हें पालक खाने की सलाह दी जाती है।

    हालांकि, अगर आप अधिक मात्रा में पालक का सेवन करते हैं तो इससे आपका खून ज्यादा पतला हो सकता है और कई तरह की समस्याओं का कारण बन सकता है।

    इसके अतिरिक्त, अगर चोट लगती है तो वह भी जल्दी ठीक नहीं होगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    खान-पान
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    खान-पान

    सर्दियों का मजा दोगुना कर देंगे बिना तेल के ये पकौड़े, जानिए रेसिपी रेसिपी
    अखरोट का अधिक सेवन स्वास्थ्य को पहुंचा सकता है नुकसान, हो सकती हैं ये समस्याएं स्वास्थ्य टिप्स
    हाई ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ हृदय रोग
    सर्दियों में जरूर करें पत्तेदार मेथी से बने इन 5 व्यंजनों का सेवन, जानिए इनकी रेसिपी रेसिपी

    लाइफस्टाइल

    पेनकिलर 'मेफ्टाल' पर उठे सवाल, जानें क्या समस्या हो सकती है और इस्तेमाल करें या नहीं बीमारियों से बचाव
    घर पर मजेदार क्रिसमस पार्टी आयोजित करने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके क्रिसमस
    पेट को रखना चाहते हैं स्वस्थ तो जरूर करें ये 5 चीजें, मिलेगा लाभ स्वास्थ्य टिप्स
    नए साल की पार्टी के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये कपड़े, लगेंगी बहुत खूबसूरत नया साल मुबारक हो
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025