NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    फैशन टिप्स
    फिटनेस टिप्स
    रेसिपी
    कोरोना वायरस के मामले
    घरेलू नुस्खे
    योगासन
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
    लाइफस्टाइल

    कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज

    कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
    लेखन अंजली
    Jan 18, 2023, 03:33 pm 1 मिनट में पढ़ें
    कोर मसल्स को मजबूती देने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज
    कोर मसल्स को मजबूती देने वाली एक्सरसाइज

    इंसान के पेट, रीढ़ की हड्डी और कूल्हों पर कुछ कोर मसल्स होती हैं और इनकी चलने-फिरने से लेकर रोजाना किए जाने वाले शारीरिक कार्यों में अहम भूमिका होती है। कमजोर कोर मसल्स कई परेशानियों का कारण बन सकती है। ऐसे में इनका मजबूत होना बेहद जरूरी है। अमूमन लोग इनकी मजबूती के लिए जिम जाते हैं, लेकिन आप घर पर ही कुछ एक्सरसाइज करके भी इन्हें मजबूत बना सकते हैं। आइए आज आपको इसके लिए पांच एक्सरसाइज बताते हैं।

    प्लैंक एक्सरसाइज

    प्लैंक के लिए सबसे पहले घुटने मोड़कर जमीन पर बैठ जाएं और दोनों कोहनियों को फर्श पर टिकाकर आपस में बांध लें। अब पैरों को फैलाकर पेट के बल लेट जाएं। इस दौरान आपके कंधे और कोहनियां एक सीध में होने चाहिए। कोहनी को कसकर रखें और शरीर का वजन पैरों की उंगुलियों और हथेलियों पर रखें। पांच-छह मिनट इसी स्थिति में रहें। इसके बाद धीरे-धीरे एक्सरसाइज छोड़ते हुए सामान्य स्थिति में आ जाएं।

    ब्रिज एक्सरसाइज

    सबसे पहले एक्सरसाइज मैट पर सीधे लेट जाएं। इसके बाद अपने पैरों को ऐसे मोड़ें जिससे शरीर का निचला हिस्सा ब्रिज जैसा दिखने लगे। इस दौरान अपने दोनों हाथों को एड़ियों के करीब लाने की कोशिश करें। अब अपने कूल्हों को धीरे-धीरे एक मिनट तक ऊपर-नीचे करें। यह ब्रिज एक्सरसाइज का एक रेप्स है। ऐसे कम से कम पांच रेप्स करें। आप चाहें तो अपनी सुविधा के लिए सिर के नीचे एक तौलिये को लपेटकर रख सकते हैं।

    सुपरमैन एक्सरसाइज

    सबसे पहले फर्श पर पेट के बल लेट जाएं। फिर अपने हाथों को आगे की ओर फैलाकर तानें। अब अपने दोनों हाथों और पैरों को तब तक उठाएं जब तक कि आपकी पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियां सिकुड़ न जाएं। इस दौरान अपने पेट को फर्श से थोड़ा ऊपर उठाने की कोशिश करें और कुछ सेकंड के लिए इसी स्थिति में रहें।

    लेग रेज एक्सरसाइज

    इसके लिए सबसे पहले एक्‍सरसाइज मैट पर पीठ के बल सीधे लेट जाएं। इस दौरान दोनों हाथों को सीधा फर्श से चिपका के रखें, जिसमें आपकी हथेली नीचे के तरफ जमीन से जुड़ी रहें। अब सांस को सामान्य रखते हुए दोनों पैरों को ऐसे ऊपर की ओर सीधा करें कि शरीर से 90 डिग्री का कोण बन जाएं। अपने दोनों पैरों को इस स्थिति में 15 से 20 सेकंड रोक कर रखें, फिर पहले वाली स्थिति में आ जाएं।

    माउंटेन क्लाइंबर एक्सरसाइज

    माउंटेन क्लाइंबर के लिए जमीन पर घुटनों के बल बैठें और फिर अपनी दोनों हथेलियों को जमीन पर रखें। अब अपने दोनों पैरों को पीछे की ओर सीधा कर लें। इसके बाद अपने दाएं पैर के घुटने को मोड़ें और इसे अपनी छाती की ओर लाएं।जब आप दाएं पैर को सीधा करें तो अपने बाएं पैर के घुटने को अपनी छाती की ओर लाएं। कुछ मिनट तक ऐसे ही अपने पैरों को चलाते रहें।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    फिटनेस टिप्स
    एक्सरसाइज

    ताज़ा खबरें

    IPL 2023 का आनंद लेने में नहीं आएगी रुकावट, जियो ने लॉन्च किए 3 नए प्लान रिलायंस जियो
    दोषी करार दिए जाने के एक दिन बाद संसद पहुंचे राहुल गांधी, कांग्रेस करेगी देशव्यापी प्रदर्शन कांग्रेस समाचार
    श्रीलंका बनाम न्यूजीलैंड: पहले वनडे मुकाबले की ड्रीम इलेवन, प्रीव्यू और अहम आंकड़े  न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
    साउथ सुपरस्टार अजीत कुमार के पिता का निधन, 84 साल की उम्र में ली अंतिम सांस दक्षिण भारतीय सिनेमा

    लाइफस्टाइल

    सिर घूमने पर आजमाएं ये 5 घरेलू नुस्खे, तुरंत मिलेगी समस्या से राहत घरेलू नुस्खे
    चैत्र नवरात्रि 2023: उपवास के दौरान ऊर्जावान रहने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके नवरात्रि
    माह-ए-रमजान के मौके पर बनाएं ये मीठे व्यंजन, त्योहार का मजा हो जाएगा दोगुना  रमजान
    शांतिपूर्ण छुट्टियां बिताने के लिए बेहतरीन हैं भारत की ये 5 खूबसूरत जगह पर्यटन

    फिटनेस टिप्स

    जन्मदिन विशेष: कंगना रनौत अपनी फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  कंगना रनौत
    जन्मदिन विशेष: आलिया भट्ट फिटनेस के लिए फॉलो करती हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान  आलिया भट्ट
    जन्मदिन विशेष: आमिर खान फिटनेस के लिए फॉलो करते हैं यह डाइट और वर्कआउट प्लान आमिर खान
    जन्मदिन विशेष: इस डाइट और एक्सरसाइज से फिट रहती हैं जाह्नवी कपूर  जाह्नवी कपूर

    एक्सरसाइज

    जन्मदिन विशेष: इमरान हाशमी फिट रहने के लिए करते हैं इस एक्सरसाइज और डाइट को फॉलो इमरान हाशमी
    अपने वर्कआउट सेशन में शामिल करें ये 5 फुल बॉडी एक्सरसाइज, मिलेगा लाभ लाइफस्टाइल
    क्रंच बनाम सिट-अप्स: जानिए किस एक्सरसाइज का चयन करना रहेगा ज्यादा बेहतर  लाइफस्टाइल
    कंधों की अकड़न को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये 5 एक्सरसाइज लाइफस्टाइल

    लाइफस्टाइल की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Lifestyle Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023