NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / जानिए कैसे की जाती है ब्रिज एक्सरसाइज और इससे जुड़ी कुछ खास बातें
    अगली खबर
    जानिए कैसे की जाती है ब्रिज एक्सरसाइज और इससे जुड़ी कुछ खास बातें
    ब्रिज एक्सरसाइज से जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

    जानिए कैसे की जाती है ब्रिज एक्सरसाइज और इससे जुड़ी कुछ खास बातें

    लेखन अंजली
    Jul 29, 2021
    11:18 am

    क्या है खबर?

    ब्रिज एक्सरसाइज शरीर को फिट एंड फाइन रखने में काफी मदद कर सकती है।

    अगर आप पेट की अतिरिक्त चर्बी को कम करने से लेकर शरीर की मांसपेशियों में मजबूती लाना चाहते हैं तो रोजाना इस एक्सरसाइज को करना आपके लिए लाभदायक हो सकता है।

    सबसे अच्छी बात तो यह है कि इस एक्सरसाइज के लिए किसी भी तरह के जिम उपकरण की जरूरत नहीं पड़ती।

    आइए आज आपको इस एक्सरसाइज से जुड़ी कुछ अहम बातें बताते हैं।

    अभ्यास

    ब्रिज एक्सरसाइज करने का तरीका

    सबसे पहले एक्सरसाइज मैट पर सीधे लेट जाएं।

    इसके बाद अपने पैरों को इस तरह से मोड़ें जिससे शरीर का निचला हिस्सा ब्रिज जैसा दिखने लगे। इस दौरान अपने दोनों हाथों को एड़ियों के करीब लाने की कोशिश करें।

    अब अपने कूल्हों को धीरे-धीरे एक मिनट तक ऊपर-नीचे करें। यह ब्रिज एक्सरसाइज का एक रेप्स है। ऐसे कम से कम पांच रेप्स करें।

    आप चाहें तो अपनी सुविधा के लिए सिर के नीचे एक तौलिये को लपेटकर रख सकते हैं।

    सावधानियां

    एक्सरसाइज के दौरान जरूर बरतें ये सावधानियां

    गर्भवती महिलाएं ब्रिज एक्सरसाइज का अभ्यास न करें क्योंकि इसके कारण उन्हें शारीरिक दर्द का सामना करना पड़ सकता है।

    अगर आपकी पीठ या फिर घुटनों में गंभीर या पुरानी चोट हो तो ब्रिज एक्सरसाइज न करें।

    अगर आपके शरीर में खून की कमी हो तो यह एक्सरसाइज न करें।

    अगर सांस फूलने की समस्या हो या सांस लेने में तकलीफ होती हो या आप अस्थमा के मरीज हों तो ब्रिज एक्सरसाइज करने से बचें।

    फायदे

    रोजाना ब्रिज एक्सरसाइज करने के फायदे

    ब्रिज एक्सरसाइज पूरे शरीर की मांसपेशियों के लिए लाभदायक है।

    यह एक्सरसाइज पीठ और घुटनों के दर्द से राहत दिलाने में कारगर है।

    इस एक्सरसाइज से शरीर का स्टैमिना बढ़ाने में मदद मिलती है।

    यह एक्सरसाइज थकान को तुरंत दूर करने में सहायक है।

    यह एक्सरसाइज शरीर में लचीलापन लाने में मददगार है।

    इस एक्सरसाइज से थायराइड को नियंत्रित करने में मदद मिलती है।

    यह एक्सरसाइज मोटापे से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है।

    टिप्स

    एक्सरसाइज से जुड़ी खास टिप्स

    इस एक्सरसाइज को करते समय अपने सिर, कंधे और कूल्हों पर अधिक दबाव न डालें।

    अगर आप इस एक्सरसाइज का अभ्यास पहली बार करने जा रहे हैं तो विशेषज्ञ की निगरानी में करें।

    इस एक्सरसाइज की शुरुआत में संतुलन बनाना मुश्किल हो सकता है, इसलिए दीवार का सहारा लें।

    इस एक्सरसाइज का अभ्यास करने से पहले कुछ हल्की-फुल्की स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज कर लें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    लाइफस्टाइल
    फिटनेस टिप्स

    ताज़ा खबरें

    जीमेल में अब स्मार्ट रिप्लाई होंगे और भी बेहतर, गूगल ने जोड़ा नया AI फीचर जीमेल
    I/O 2025: गूगल ने जेमिनी में जोड़ा AI असिस्टेंट, अब लाइव पहचान कर सुधारेगा गलतियां गूगल
    IPL 2025: वैभव सूर्यवंशी ने लगाया अर्धशतक, बने हमारे 'प्लेयर ऑफ द डे' वैभव सूर्यवंशी
    IPL 2025: RR ने CSK को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025

    लाइफस्टाइल

    खाने के अलावा इस तरह से भी इस्तेमाल किया जा सकता है जैतून का तेल लाइफ हैक्स
    कई औषधीय गुणों की खान हैं अश्वगंधा, ये हैं इसके फायदे लाइफस्टाइल
    मानसून में चावलों में कीड़े हो जाते हैं तो इन तरीकों से करें उन्हें दूर मानसून के टिप्स
    मानसून में बाल रूखे और बेजान हो रहे हैं तो ऐसे करें ठीक मानसून

    फिटनेस टिप्स

    भेकासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, इसके फायदे और अन्य अहम बातें योग
    उत्थित हस्त पदांगुष्ठासन: जानिए इस योगासन के अभ्यास का तरीका, लाभ और अन्य महत्वपूर्ण बातें योग
    वृश्चिकासन: अच्छे स्वास्थ्य के लिए जरूरी है यह योगासन, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें योग
    मरीच्यासन: स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव डालता है यह योगासन, जानिए इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें योग
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025