Page Loader
हर समय रहती है मीठे की लालसा? जानिए इसके पीछे के कारण

हर समय रहती है मीठे की लालसा? जानिए इसके पीछे के कारण

लेखन अंजली
Mar 12, 2024
10:00 am

क्या है खबर?

संतुलित मात्रा में मीठे का सेवन करना ठीक है, लेकिन रोजाना या ज्यादा मात्रा में मीठा खाना हमारे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकता है। इससे ब्लड शुगर में बढ़ोतरी, वजन बढ़ना, पाचन संबंधी समस्याएं, नींद न आना और पोषण तत्वों के अवशोषण में कमी जैसी समस्याओं का खतरा बढ़ सकता है। हालांकि, अगर आपको हर समय मीठे की लालसा होती रहती है तो इसके पीछे कुछ कारण हो सकते हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।

#1

पोषक तत्वों की कमी

पोषक तत्वों की कमी मीठे की लालसा को बढ़ा सकती है। अगर शरीर में क्रोमियम, मैग्नीशियम, विटामिन-B और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे पोषक तत्वों की कमी हो को ज्यादा मीठा खाने की इच्छा महसूस होने लगती है। इससे अच्छा है कि आप डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि वह कुछ हेल्थ टेस्ट के बाद आपकी समस्या को दूर करने में मदद कर सकता है और अगर किसी पोषक तत्व की कमी होगी तो उसके लिए सही सप्लीमेंट्स दे देंगे।

#2

हाई कार्ब्स  लेना

जब हम ऐसे भोजन का सेवन करते हैं, जिनमें कार्बोहाइड्रेट की मात्रा अधिक होती है, लेकिन वसा और प्रोटीन की मात्रा कम होती है तो यह खून में ब्लड शुगर के स्तर को बिगाड़ने का कारण बन सकता है। इससे मीठे की लालसा हो सकती है। वैसे भी ज्यादा कार्ब्स लेना सेहत के लिए सही भी नहीं माना जाता है क्योंकि इससे हृदय से लेकर त्वचा के स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

#3

कोर्टिसोल का उच्च स्तर

कोर्टिसोल नामक हार्मोन का अधिक स्तर तनाव का कारण बनता है, जिससे मीठे की लालसा बढ़ सकती है। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए फल या फिर ग्रेनोला बार जैसी स्वास्थ्यवर्धक चीजों का सेवन करें। इसके अतिरिक्त कोर्टिसोल के स्तर को कम करने के लिए मेडिटेशन, प्राणायाम, पसंदीदा गतिविधियां और गुणवत्तापूर्ण नींद लेने की कोशिश करें। साथ ही अपने नजदीकी लोगों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताएं।

#4

आंत के बैक्टीरिया में असंतुलन

आंत के बैक्टीरिया में अंसुतलन न सिर्फ पाचन संबंधी समस्याओं को उत्पन्न कर सकता है, बल्कि इससे मीठे की लालसा भी बढ़ती है क्योंकि यह हार्मोनल असंतुलन का कारण बनता है। इससे शरीर में सूजन भी बढ़ सकती है और इंसुलिन भी प्रभावित हो सकता है, जो मधुमेह का कारण बन सकता है। इसलिए अधिक मीठी चीजों के सेवन से बचें। खासतौर से जिनके लिए सफेद चीनी का इस्तेमाल किया गया हो।

#5

नींद की कमी

नींद की कमी न सिर्फ आपको पूरा दिन थकावट महसूस करवा करती है, बल्कि इससे अधिक कैलोरी और चीनी युक्त खाद्य पदार्थों की इच्छा भी बढ़ने लगती है। नींद को सुधारने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है कि रात के समय डिजिटल उपकरणों से दूरी बनाएं और किसी शांत और आरामदायक बिस्तर पर जाकर ले जाएं। इससे आपको जल्दी नींद आने लगेगी। इसी के साथ समय से उठने का भी नियम बना लें। यह आपके स्वास्थ्य के लिए अच्छा है।