NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / पीरियड्स की ऐंठन को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये 5 सोने की मुद्रा
    अगली खबर
    पीरियड्स की ऐंठन को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये 5 सोने की मुद्रा
    पीरियड्स की ऐंठन को कम करने वाली सोने की अवस्था

    पीरियड्स की ऐंठन को दूर करने में मदद कर सकती हैं ये 5 सोने की मुद्रा

    लेखन अंजली
    May 04, 2023
    12:15 pm

    क्या है खबर?

    पीरियड्स एक प्राकृतिक प्रक्रिया है, जिससे हर महिला को गुजरना पड़ता है।

    यह कभी-कभी बहुत कष्टदायक साबित होते हैं और इस दौरान महिलाओं को पेट में दर्द और ऐंठन जैसी समस्याओं के साथ-साथ मानसिक बदलावों का भी सामना करना पड़ता है।

    हालांकि, जब पीरियड की ऐंठन को कम करने की बात आती है तो रात की अच्छी नींद लेना गेम-चेंजर हो सकता है।

    आइए आज हम आपको पीरियड्स की ऐंठन को कम करने वाली 5 सोने की मुद्रा बताते हैं।

    #1

    भ्रूण की स्थिति में सोना

    अमूमन महिलाएं पीरियड्स की ऐंठन से राहत पाने के लिए अक्सर दर्द निवारक दवाइयां लेती हैं।

    हालांकि, इससे उनकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। इसकी बजाय भ्रूण की अवस्था में सोना बेहतर हो सकता है।

    इसके लिए अपने घुटनों को अपनी छाती की तरफ घुमाएं। इससे पेट की मांसपेशियों पर दबाव कम पड़ता है और ऐंठन कम होने लगती है।

    इसी तरह इस अवस्था में सोने से नींद भी बहुत अच्छी आती है।

    #2

    पेट के बल सोना

    यह स्थिति त्वचा के लिए अच्छी नहीं मानी जाती है, लेकिन पीरियड्स की ऐंठन को दूर करने के लिए यह सबसे अच्छी अवस्था है।

    बेहतर होगा कि आप इसके लिए अपने कमर वाली जगह से थोड़ा नीचे की ओर ओर एक तकिया लगाकर फिर पेट के बल सोएं।

    इससे गर्भाशय पर दबाव कम पड़ेगा और पेट की ऐंठन को कम करने में भी मदद मिल सकती है।

    ये 5 चाय भी पीरियड्स के दर्द से छुटकारा दिला सकती हैं।

    #3

    घुटनों के नीचे तकिया लगाकर अपनी पीठ के बल सोएं

    यदि आप अपने घुटनों के नीचे तकिया रखते हैं तो आपके लिए पीठ के बल सोना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है, जो पीरियड्स के दौरान पीठ और पेट पर पड़ने वाले खिंचाव को कम करने में मदद करता है।

    हालांकि, अगर आपको इस अवस्था में सोने से पीठ या पेट पर अधिक खिंचाव महसूस हो तो इस स्थिति में सोने से बचें।

    इसकी बजाय अपनी पीठ के नीचे तकिया रखकर सोएं।

    #4

    पीठ के बल सोएं

    बेशक पीठ के बल सोने से आपको थोड़ी परेशानी हो, लेकिन इस मुद्रा में सोने से न सिर्फ पीरियड्स की ऐंठन कम होगी, बल्कि शारीरिक स्वास्थ्य से जुड़े कई लाभ मिलेंगे।

    पीठ के बल सोने पर रीढ़ की हड्डी का सपोर्ट मिलता है और गले में दर्द नहीं होता। इस मुद्रा में सोने से पाचन भी अच्छा रहता है।

    इसके अलावा ऐसे सोने से त्वचा संबंधी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है।

    पीरियड्स के दौरान त्वचा का ऐसे ध्यान रखें।

    #5

    सही होना चाहिए सोने का वातावरण

    अपनी नींद की स्थिति को बदलने के अलावा अपने सोने के वातावरण को ठीक करने से भी पीरियड्स की ऐंठन को कम करने में मदद मिल सकती है।

    इसके लिए अपने बेडरूम को ठंडा रखें, आरामदायक बिस्तर का उपयोग करें और अच्छा वेंटिलेशन सुनिश्चित करें।

    ये सभी चीजें रात की बेहतर नींद को बढ़ावा देने में मदद कर सकती हैं। इससे आपको ऐंठन से राहत मिलने के साथ मानसिक शांति भी मिलेगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    नींद
    लाइफस्टाइल

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    नींद

    पेट के बल सोना स्वास्थ्य के लिए माना जाता है नुकसानदायक, जानिए किस मुद्रा में सोएं लाइफस्टाइल
    पश्चिम बंगाल की युवती ने बनाया सोने का नया रिकॉर्ड, जीते छह लाख रुपये अमेरिका
    अपनी दिनचर्या में शामिल करें हाथों की मसाज, मिलेंगे कई स्वास्थ्य संबंधी लाभ स्वास्थ्य
    किस तरह सोती है आपकी बिल्ली? जानिए नींद की 5 मुद्राएं और उनका मतलब पालतू जानवर

    लाइफस्टाइल

    गर्मियों में मधुमेह के स्तर को नियंत्रित रखने में मदद कर सकते हैं ये खाद्य पदार्थ  मधुमेह
    छुट्टियों का लुत्फ उठाने के लिए गोवा की इन 5 जगहों का करें रुख गोवा
    दही से बनाकर खाएं ये 5 तरह के व्यंजन, आसान हैं इनकी रेसिपी खान-पान
    घर पर बनाएं ये 5 तरह के सालन, आसान है रेसिपी रेसिपी
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025