NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शादी के दिन दुल्हन बनवा सकती हैं ये 5 हेयर स्टाइल, लगेंगे बेहद खूबसूरत 
    अगली खबर
    शादी के दिन दुल्हन बनवा सकती हैं ये 5 हेयर स्टाइल, लगेंगे बेहद खूबसूरत 

    शादी के दिन दुल्हन बनवा सकती हैं ये 5 हेयर स्टाइल, लगेंगे बेहद खूबसूरत 

    लेखन सयाली
    Nov 10, 2024
    04:57 pm

    क्या है खबर?

    शादी का सीजन शुरू होते ही सभी दुल्हनें अपनी तैयारियों में लग जाती हैं। वे अपनी त्वचा की देखभाल करवाती हैं, तरह-तरह की पोशाकें खरीदती हैं और मेकअप लुक चुनती हैं।

    इन सभी तैयारियों के बीच शादी समारोह के लिए एक अच्छी हेयर स्टाइल चुनना भी बेहद जरूरी होता है, क्योंकि बालों से दुल्हन का पूरा लुक निखर जाता है।

    आज के शादी के टिप्स में जानिए होने वाली दुल्हनों के लिए हेयर स्टाइल के 5 विकल्प।

    #1

    गुथी हुई चोटी लगेगी आकर्षक

    आम तौर पर शादी के दिन सभी दुल्हनें जूड़ा बनवाना पसंद करती हैं। हालांकि, यह हेयर स्टाइल कसी होती है, जिससे सिर में दर्द हो सकता है या असुविधा हो सकती है।

    ऐसे में आपको अपनी शादी के दिन गुथी हुई चोटी बनवानी चाहिए। आप फ्रेंच चोटी, डच चोटी या फिश टेल को अपना सकती हैं।

    इसे और भी खूबसूरत दिखाने के लिए आगे से लटें निकालें और चोटी को ढीला बांधें। आपको अपनी चोटी पर हेयर एक्सेसरीज लगानी चाहिए।

    #2

    आधे बाल बांधकर लगेंगी सुंदर

    अगर आपको लगता है कि शादी के दिन चोटी बनवाना साधारण हो जाएगा, तो आधे बालों को बांधने वाली हेयर स्टाइल चुनें।

    इसके लिए सबसे पहले अपने आगे के बालों को सीधा कर लें। अब इन्हें अपने मन चाहे अंदाज में सेट करवाएं और लटें निकलवाएं।

    इसके बाद, आपको अपने ऊपर के बालों को बांधकर उन पर कोई चिमटी या क्लेचर लगाना चाहिए। अब खुले हुए बालों को घुंघराला करें या वेव करवाएं।

    जानिए इस साल दुल्हनों के मेकअप रुझान।

    #3

    पोनी भी बढ़ाएगी लुक की शोभा

    अगर आप पारंपरिक लुक की जगह आधुनिक और अलग लुक पाना चाहती हैं तो बालों की पोनी बनवाएं। शादी के खास दिन पर पोनी भी खास होनी चाहिए।

    इसके लिए सबसे पहले अपने आगे के बालों को घुमा-घुमाकर चिमटियों से सेट कर लें। अब कंघे की मदद से बालों को पीछे की ओर खीचें और टाइट बैंड से बांध लें।

    आपको अपनी पोनी पर हेयर एक्सेसरीज भी लगानी चाहिए।

    कम बजट में शानदार शादी करने के लिए ये टिप्स अपनाएं।

    #4

    मेसी जूड़ा बनवाएं

    जब बात शादी की हेयर स्टाइल की आती है, तो भारतीय दुल्हनों की पहली पसंद हमेशा जूड़ा होता है। हालांकि, आप अपने खास दिन पर साधारण जूड़े की जगह मेसी जूड़ा बनवा सकती हैं।

    इसके लिए बालों को आगे से अपनी पसंद के अनुसार बंधवाएं। अब एक जूड़ा बन लगाएं ओर थोड़े-थोड़े बाल लेकर उन्हें गुलाब की तरह घूमती जाएं और उन पर जूड़ा पिन लगाती जाएं।

    इसके बाद इस पर हेयर स्प्रे डालें, फूल लगाएं और दुपट्टा सेट करें।

    #5

    बालों को खुला रखें

    आज कल दुल्हनों के बीच अपने बालों को खुला रखने का ट्रेंड प्रसिद्ध हो रहा है। आप भी अपने शादी समारोह पर सबसे अलग दिखने के लिए बालों को खुला रख सकती हैं।

    अपने बालों को घुंघराला करवाएं या उन्हें आकर्षक वेवी लुक दें। अब अपने सिर पर फूल लगवाएं और अपने लहंगे के दुप्पटे को सेट करें।

    हर होने वाली दुल्हनों के पास ये 5 तरह के जूते-चप्पल जरूर होने चाहिए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शादी के टिप्स

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    शादी के टिप्स

    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विदेश से भी बेहतरीन हैं दक्षिण भारत की ये जगहें दक्षिण भारत
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं उत्तर भारत की ये जगहें पर्यटन
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं भारत के ये हिल स्टेशन तमिलनाडु
    वेडिंग रिसेप्शन को मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025