NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / दुल्हनों के पास जरूर होने चाहिए ये 5 तरह के जूते, हर समारोह में दिखेंगी सुंदर
    अगली खबर
    दुल्हनों के पास जरूर होने चाहिए ये 5 तरह के जूते, हर समारोह में दिखेंगी सुंदर

    दुल्हनों के पास जरूर होने चाहिए ये 5 तरह के जूते, हर समारोह में दिखेंगी सुंदर

    लेखन सयाली
    Mar 08, 2024
    10:30 am

    क्या है खबर?

    महिलाओं के लिए शादी उनकी जिंदगी का सबसे खास दिन होता है। दुल्हनें महीनों पहले से ही अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाती हैं।

    सही पोशाक, मेकअप और हेयरस्टाइल के साथ सही जूते और सैंडिल चुनना भी जरूरी होता है। दुल्हन के स्टाइलिश लुक को पूरा करने में जूतों की अहम भूमिका होती है।

    शादी के सभी समारोहों के अनुसार सही जूते-चप्पल पहनने चाहिए। एक आधुनिक दुल्हन के पास इन 5 तरह के जूते-चप्पलों का होना जरूरी है।

    #1

    ब्लॉक हील्स

    दुल्हनों के लिए सैंडल की सबसे पहली पसंद है ब्लॉक हील्स। ये आपके लुक को बेहतर बनाती हैं।

    यह आपको लंबा दिखने और शादी के भारी जोड़े में आसानी से चलने में मदद करती है। इनमें चलना पेंसिल हील में चलने से ज्यादा आरामदायक होता है।

    आप न्यूड, काले या सफेद जैसे रंगों वाली ब्लॉक हील्स का विकल्प चुन सकती हैं। इन्हें आप बाद में अन्य आउटफिट के साथ भी पहन सकेंगी।

    #2

    ब्राइडल जूते 

    आज-कल दुल्हनों को लहंगों के साथ जूते पहनना पसंद है। सफेद स्नीकर्स से लेकर व्यक्तिगत तरह से बनवाए जूतों तक, इन दिनों यह काफी चलन में हैं।

    ब्राइडल जूते खूबसूरत कढ़ाई और फूलों के डिजाइन के साथ बनाए जाते हैं। इनमें सुनहरे धातुई रंगों का चुनाव किया जाता है। ये जूते बेहद स्टाइलिश होते हैं।

    इन जूतों को पहनकर आप शादी में आसानी से डांस भी कर सकती हैं और आपके पैरों में दर्द भी नहीं होगा।

    #3

    आकर्षक फ्लैट सैंडल

    हील्स के चलन के बीच फ्लैट सैंडल को खरीदना न भूलें। यह आरामदायक होती हैं और कई विकल्पों में मिलती हैं। आप शादी के हर समारोह में हील्स नहीं पहन सकतीं तो कुछ फंक्शन में फ्लैट सैंडल चुनें।

    आप ऐसे फ्लैट सैंडल चुन सकती हैं, जिनमें मोती या कढ़ाई हो। अपने शादी के पहनावे के साथ मेल खाने वाले स्टाइल या रंगों को चुनें।

    इन्हें पहनने से आपको दर्द की चिंता नहीं होगी और फैशन भी बरकरार रहेगा।

    #4

    पारंपरिक जूतियां 

    भारतीय पारंपरिक पोशाकों के साथ सबसे ज्यादा जंचती हैं जूतियां। जूती दुल्हनों के लिए आरामदायक होने के साथ-साथ आकर्षक फुटवियर विकल्पों में से एक है।

    आप जूती को अपनी हल्दी या मेहंदी के समारोह में पहनने वाली पोशाक के साथ पेयर कर सकती हैं। यह न केवल आपके लुक को निखारेगी बल्कि आराम भी सुनिश्चित करेगी।

    इस साल दुल्हनें इन खूबसूरत रंगों की पोशाकों का चयन कर सुंदर दिख सकती हैं।

    #5

    आरामदायक स्लिप-ऑन चप्पल 

    शादियों के समारोहों में भाग-दौड़ और काम भी होते हैं। दुल्हन को तैयार होने और रीति-रिवाजों को पूरा करने के लिए इधर-उधर चलते रहना पड़ता है। ऐसे में हर दुल्हन के पास एक स्लिप-ऑन भी होनी चाहिए।

    ये ऐसी चप्पल होती हैं, जिन्हें आप सीधे पैरों में पहन सकते हैं, बिना इन्हें बंद किए या चढ़ाये। ये सबसे ज्यादा सुविधाजनक औ आरामदायक होती हैं। आप चमकदार रंगों वाली चप्पलों का चुनाव कर सकती हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शादी के टिप्स
    फैशन टिप्स
    टिप्स

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    शादी के टिप्स

    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विदेश से भी बेहतरीन हैं दक्षिण भारत की ये जगहें दक्षिण भारत
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं उत्तर भारत की ये जगहें पर्यटन
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं भारत के ये हिल स्टेशन तमिलनाडु
    वेडिंग रिसेप्शन को मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल

    फैशन टिप्स

    लोहड़ी के लिए महिलाएं चुन सकती हैं ये आउटफिट, लगेंगी बहुत खूबसूरत लोहड़ी
    लोहड़ी पर स्टाइलिश दिखने के लिए पुरुष जरूर ट्राई करें ये 5 आउटफिट लोहड़ी
    मकर संक्रांति के दिन महाराष्ट्र में क्यों पहनते हैं काले कपड़े? महिलाएं पहनें ये 5 आउटफिट मकर संक्रांति
    सेटिंग स्प्रे बनाम सेटिंग पाउडर: जानिए इनमें से किसे चुनना है बेहतर मेकअप टिप्स

    टिप्स

    लिखने की गति में करना चाहते हैं सुधार तो अपना ये अहम टिप्स परीक्षा तैयारी
    स्वस्थ और खुशहाल रहने में मदद करती हैं यह आदतें, अपनी सुबह में करें शामिल  लाइफस्टाइल
    बोर्ड परीक्षा में 90 प्रतिशत से ज्यादा अंक लाना चाहते हैं? अपनाएं ये उत्तर लेखन टिप्स बोर्ड परीक्षाएं
    JEE मेन के तुरंत बाद कैसे शुरू करें JEE एडवांस्ड की तैयारी? अपनाएं ये टिप्स JEE मेन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025