NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / लाइफस्टाइल की खबरें / शादी के सीजन में रहेगा इन 5 तरह के मेकअप का रुझान, दुल्हनों की रहेगी नजर
    अगली खबर
    शादी के सीजन में रहेगा इन 5 तरह के मेकअप का रुझान, दुल्हनों की रहेगी नजर

    शादी के सीजन में रहेगा इन 5 तरह के मेकअप का रुझान, दुल्हनों की रहेगी नजर

    लेखन सयाली
    Nov 09, 2024
    06:02 pm

    क्या है खबर?

    नवंबर से शादी का सीजन शुरू हो जाता है। इसके बाद चारों ओर शहनाइयां और ढोल-नंगाड़ों की आवाई सुनाई देने लगती है।

    शादी का दिन हर दुल्हन के लिए सबसे खास दिन होता है और वह सबसे सुंदर दिखना चाहती हैं।

    हर साल दुल्हनों के लिए अलग-अलग मेकअप ट्रेंड वायरल होते रहते हैं, जिन्हें अपनाकर वे अपना शादी वाला लुक तैयार करती हैं।

    आज के मेकअप टिप्स और शादी के टिप्स में हम आपको दुल्हनों के 5 मेकअप रुझान बताएंगे।

    #1

    बोल्ड आखें और हल्के रंग की लिपस्टिक

    पिछले कुछ सालों की तरह इस साल भी दुल्हनों के बीच बोल्ड आखों का चलन रहने वाला है। इस लुक के लिए आखों पर चमकीले रंगों वाला आई शैडो इस्तेमाल किया जाता है।

    इसके अलावा, आप काले या भूरे रंग से स्मोकी आई भी कर सकती हैं और काजल व आई लाइनर लगाकर आखों को बड़ा दिखा सकती हैं।

    इस लुक के साथ भूरे टोन वाला बेस मेकअप करें और न्यूड या गुलाबी जैसे हल्के रंगों वाली लिपस्टिक लगाएं।

    #2

    हल्का बेस और अधिक ब्लश

    इन दिनों महिलाओं को हल्का मेकअप पसंद आने लगा है और वे ब्लश को प्राथमिकता देती हैं। ऐसी महिलाएं शादी के दिन भी अपने मेकअप को हल्का रखकर गालों पर सुंदर ब्लश लगा सकती हैं।

    इस लुक के लिए चेहरे पर फाउंडेशन और कंसीलर इस्तेमाल करें। अब गालों पर गुलाबी रंग का ब्लश लगाएं और उसे अच्छी तरह ब्लेंड करें।

    आपको आखों में भूरा आई शैडो और आई लाइनर लगाना चाहिए और होंठों पर भूरी लिपस्टिक उपयोग करनी चाहिए।

    #3

    चमकदार मेकअप

    शादी का दिन जीवन में एक बार आता है, जिस दौरान सभी दुल्हनें खास दिखना चाहती हैं। आप अपने खास दिन पर चमकीला मेकअप करके सभी की तारीफें बटोर सकती हैं।

    इसके लिए अपने अपने फाउंडेशन में स्ट्रोब क्रीम मिलाकर लगाएं, जो कि एक चमकीली क्रीम होती है।

    इसके बाद आप आखों पर चमकीला आई शैडो लगा सकती हैं और गालों व नाक पर हाइलाइटर इस्तेमाल कर सकती हैं।

    इस लुक के साथ गहरे रंग की लिपस्टिक बेहद आकर्षक लगेगी।

    #4

    एक जैसे रंगों वाला मेकअप

    इस साल दुल्हनों के बीच एक जैसे रंगों वाले मेकअप का चलन बढ़ता जा रहा है। इसमें गालों, आंखों और होंठों के लिए समान रंगों का उपयोग करना शामिल होता है।

    इस लुक को पाने के लिए आप हल्के गुलाबी, भूरे या पीच रंगों का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके लिए अपनी त्वचा के रंग के मुताबिक कोई एक आई शैडो चुनें और उसे आखों पर लगाएं।

    अब उसी रंग से मेल खाते हुए ब्लश और लिपस्टिक का उपयोग करें।

    #5

    ग्लॉसी होंठ वाला मेकअप 

    पिछले कुछ सालों से ग्लॉसी लिप्स का चलन कम हो गया था, जिसने एक बार फिर वापसी की है। इस साल दुल्हनों को यह ट्रेंड जरूर अपनाना चाहिए, जिसके जरिए उन्हें एक अलग लुक मिल सकेगा।

    इसके लिए अपने बेस मेकअप को बोल्ड रखें, आखों पर आई लाइनर और काजल लगाएं और अधिक ब्लश इस्तेमाल करें।

    अब अपने होंठों पर किसी न्यूड रंग की लिपस्टिक लगाकर उसके ऊपर लिप ग्लॉस इस्तेमाल करें।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    शादी के टिप्स
    मेकअप टिप्स

    ताज़ा खबरें

    TVS इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहन बिक्री में दूसरे महीने भी सबसे आगे, जानिए शीर्ष-5 कंपनियां  इलेक्ट्रिक वाहन
    पश्चिम बंगाल में भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिलीप घोष TMC में जा रहे हैं? जानिए सच पश्चिम बंगाल
    दिल्ली हाई कोर्ट ने मांगी कोरोना वायरस पर स्थिति रिपोर्ट, कहा- अभी खत्म नहीं हुई महामारी कोरोना वायरस
    शेयर बाजार: सेंसेक्स 77 अंक टूटकर हुआ बंद, निफ्टी इतना फिसला शेयर बाजार समाचार

    शादी के टिप्स

    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विदेश से भी बेहतरीन हैं दक्षिण भारत की ये जगहें दक्षिण भारत
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं उत्तर भारत की ये जगहें पर्यटन
    डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए बेहतरीन हैं भारत के ये हिल स्टेशन तमिलनाडु
    वेडिंग रिसेप्शन को मजेदार बनाने के लिए अपनाएं ये तरीके लाइफस्टाइल

    मेकअप टिप्स

    कॉलेज जाने वाली लड़कियां अपनाएं ये मेकअप टिप्स, मिलेगा नेचुरल और आकर्षक लुक टिप्स
    कई मेकअप उत्पादों का विकल्प बन सकता है फेशियल ऑयल, जानिए 5 इस्तेमाल  लाइफ हैक्स
    महिलाएं अपने रूटीन में शामिल करें ये 5 मेकअप ट्रिक्स, बचेगा काफी समय महिलाओं के लिए टिप्स
    रोजाना लिपस्टिक लगाना है नुकसानदायक, हो सकती हैं ये गंभीर समस्याएं स्वास्थ्य
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025