NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / राजनीति की खबरें / भारत के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा चीन, हमारी सरकार सो रही- राहुल गांधी
    अगली खबर
    भारत के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा चीन, हमारी सरकार सो रही- राहुल गांधी
    राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर मीडिया को संबोधित किया (तस्वीर- ट्विटर/@ANI)

    भारत के साथ युद्ध की तैयारी कर रहा चीन, हमारी सरकार सो रही- राहुल गांधी

    लेखन सकुल गर्ग
    Dec 16, 2022
    08:03 pm

    क्या है खबर?

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को जयपुर में कहा कि चीन लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश की तरफ युद्ध की तैयारी कर रहा है और केंद्र सरकार सो रही है।

    उन्होंने कहा कि चीन के खतरे को न छिपाया जा सकता है और न ही नजरअंदाज किया जा सकता है।

    गौरतलब है कि अरुणाचल प्रदेश के तवांग सेक्टर में 9 दिसंबर को भारत और चीन के सैनिकों के बीच झड़प हुई थी।

    बयान

    इवेंट की तरह काम कर रही है भारत सरकार- राहुल

    राहुल ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "वहां हमले की तैयारी चल रही है... आप उनका (चीन) हथियारों का पैटर्न देख लीजिए। वो वहां पर क्या कर रहे है? वो युद्ध की तैयारी कर रहे हैं। हमारी सरकार इस बात को छिपा रही है और इस बात को शायद मान नहीं पा रही है।"

    उन्होंने कहा कि ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि केंद्र सरकार रणनीति के मुताबिक नहीं, बल्कि एक इवेंट की तरह काम कर रही है।

    ट्विटर पोस्ट

    यहां देखें राहुल गांधी का बयान

    #WATCH | China is preparing for war, but our government is not accepting it, it is hiding this fact: Congress MP Rahul Gandhi, at Jaipur, Rajasthan pic.twitter.com/6K1gAdvaY6

    — ANI (@ANI) December 16, 2022

    चुनाव

    अगर गुजरात में AAP नहीं होती तो कांग्रेस भाजपा को हरा देती- राहुल

    राहुल ने गुजरात चुनाव पर बात करते हुए कहा कि राज्य में आम आदमी पार्टी (AAP) ने भाजपा की बी टीम का काम किया। उन्होंने कहा कि AAP की वजह से कांग्रेस को नुकसान हुआ और अगर AAP नहीं होती तो कांग्रेस भाजपा को हराकर सरकार बना लेती।

    गौरतलब है कि गुजरात में भाजपा ने कुल 182 सीटों में से 156 सीटों पर जीत दर्ज की थी, जबकि कांग्रेस मात्र 17 सीटें जीत पाई।

    बयान

    राजस्थान में आंतरिक कलह पर ये बोले राहुल

    राहुल ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच सियासी खींचतान पर भी अपनी बात रखी।

    उन्होंने कहा, "कांग्रेस में तानाशाही नहीं है और पार्टी में सभी लोगों को अपनी बात रखने का अधिकार है जिसे सुना जाता है। हालांकि, पार्टी को नुकसान होने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई भी की जाती है।"

    उन्होंने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा को राजस्थान में काफी समर्थन मिल रहा है।

    यात्रा

    भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन हुए पूरे

    राहुल के नेतृत्व में हो रही कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के शुक्रवार को 100 दिन पूरे हो गए। 7 सितंबर को कन्याकुमारी से शुरू हुई यह यात्रा फरवरी में जम्मू और कश्मीर के श्रीनगर में समाप्त होगी।

    यह यात्रा तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना, महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश से होकर गुजर चुकी है और अभी राजस्थान में है।

    कांग्रेस ने यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर आज एक लाइव कांसर्ट का आयोजन किया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    राहुल गांधी
    भारत जोड़ो यात्रा
    भारत सरकार

    ताज़ा खबरें

    JSW MG को बिक्री में मिली 40 फीसदी की बढ़त, अब तक की सर्वाधिक  MG मोटर्स
    IPL 2025: क्वालीफायर-2 में बारिश ने डाला खलल, मैच धुला तो किसे मिलेगा फाइनल का टिकट? IPL 2025
    ऋतिक रोशन-कियारा आडवाणी समेत फिल्मों में आ रहीं इन 5 नई जोड़ियाें पर सबकी नजर तृप्ति डिमरी
    ग्रिंडर ऐप पर लड़की बनकर धोखाधड़ी कर रहे लड़के, बरतें ये सावधानियां  डेटिंग ऐप्स

    राहुल गांधी

    कांग्रेस ने बोला गुलाम नबी आजाद पर हमला, जम्मू-कश्मीर के पांच अन्य नेताओं ने छोड़ी पार्टी सोनिया गांधी
    रविवार को होगी कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक, जारी हो सकता है नए अध्यक्ष का चुनाव कार्यक्रम दिल्ली
    17 अक्टूबर को होगा कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव, दो दिन बाद आएंगे नतीजे सोनिया गांधी
    उत्तर प्रदेश: फोन पर स्मृति ईरानी की आवाज न पहचानने पर लेखपाल के खिलाफ जांच उत्तर प्रदेश

    भारत जोड़ो यात्रा

    कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ सकते हैं राहुल गांधी- रिपोर्ट शशि थरूर
    कांग्रेस की रामलीला मैदान में बड़ी रैली, राहुल बोले- देश में बढ़ती जा रही है नफरत नरेंद्र मोदी
    क्या है कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' जिसकी आज कन्याकुमारी से शुरुआत करेंगे राहुल गांधी? कर्नाटक
    पाकिस्तान और बांग्लादेश को जोड़कर अखंड भारत बनाने का प्रयास करें राहुल गांधी- हिमंत सरमा असम

    भारत सरकार

    पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी के मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? विवादित बयान
    भाजपा नेताओं के विवादित बयानों पर बढ़ती जा रही नाराजगी, 15 देशों ने दर्ज कराया विरोध कतर
    सोशल मीडिया कंपनियों से जुड़े नियमों में भारत सरकार ने किया बदलाव, यह है वजह ट्विटर
    हर 100 में से 18 भारतीय होते हैं डाटा लीक का शिकार, सामने आई रिपोर्ट साइबर अपराध
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025