NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / इथोपिया हादसा: भारत में भी बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ान पर लगी रोक
    अगली खबर
    इथोपिया हादसा: भारत में भी बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ान पर लगी रोक

    इथोपिया हादसा: भारत में भी बोइंग 737 मैक्स विमानों की उड़ान पर लगी रोक

    लेखन प्रमोद कुमार
    Mar 13, 2019
    10:44 am

    क्या है खबर?

    इथोपिया में हुए विमान हादसे के बाद भारत ने भी बोइंग विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी है। मंगलवार देर रात भारत ने तत्काल प्रभाव से बोइंग 737 मैक्स-8 के विमानों की उड़ान पर रोक लगा दी।

    इससे पहले दुनिया के कई देशों ने अपने यहां इन विमानों की उड़ान पर प्रतिबंध लगा दिया है।

    नागर विमानन मंत्रालय ने कहा कि जब तक इस विमान की सुरक्षा संबंधी जांच पूरी नहीं होती तब तक इसकी उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा।

    विमान हादसा

    रविवार को हुआ था इथोपिया में विमान हादसा

    इथोपियन एयरलाइंस का एक विमान बीते रविवार इथोपिया की राजधानी अदीस अबाबा से नैरोबी के लिए उड़ान भरने के कुछ ही मिनटों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

    इस हादसे में विमान में सवार सभी 157 यात्रियों की मौत हो गई थी। मरने वालों में चार भारतीय नागरिक भी शामिल हैं।

    दुर्घटनाग्रस्त हुआ विमान इथोपियन एयरलाइंस ने नवंबर में ही खरीदा था।

    जानकारी के लिए बता दें कि इथियोपियन एयरलाइन को अफ्रीका की सबसे बड़ी एयरलाइन माना जाता है।

    जानकारी

    नागर विमानन मंत्रालय ने क्या कहा?

    मंत्रालय ने अपने बयान में कहा कि इस विमान की सुरक्षा संबंधी जांच पूरी होने तक इसकी उड़ान पर प्रतिबंध रहेगा। यात्रियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। DGCA ने कहा है कि वे संबंधित एयरलाइंस, विमान निर्माता कंपनी और एजेंसियों से संपर्क में है।

    ट्विटर पोस्ट

    बुधवार को 4 बजे के बाद नहीं उड़ेगे बोइंग के ये विमान

    DGCA has taken the decision to ground the Boeing 737-MAX planes immediately. These planes will be grounded till appropriate modifications and safety measures are undertaken to ensure their safe operations. (1/2)

    — Ministry of Civil Aviation (@MoCA_GoI) March 12, 2019

    गाइडलाइन

    पहले DGCA ने जारी की थी गाइडलाइन

    इथोपिया में हुए हादसे के बाद भारत में भी इस विमान को लेकर एहतियात बरता गया था।

    डायरेक्टर जनरल ऑफ सिविल एविएशन (DGCA) ने हादसे के बाद बोइंग 737 मैक्स-8 विमानों को लेकर गाइडलाइन जारी की थी।

    इसमें कहा गया था कि ये विमान सिर्फ वही पायलट उड़ा सकते हैं जिनके पास 1,000 घंटों की उड़ान का अनुभव है।

    इस गाइडलाइन के कुछ ही घंटे बाद मंत्रालय ने विमानों की उड़ान पर अस्थायी प्रतिबंध लगा दिया है।

    असर

    यात्रियों पर क्या होगा असर

    भारत में स्पाइस जेट के पास 12 और जेट एयरवेज के पास पांच बोइंग 737 मैक्स-8 विमान हैं। इनकी उड़ान पर रोक लगने के बाद यात्रियों की असुविधाओं के साथ-साथ हवाई किराये में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

    स्पाइसजेट ने बयान जारी किया है कि वह यात्रियों को होने वाली असुविधा को कम करने की हरसंभव कोशिश करेगी।

    उड्डयन मंत्री सुरेश प्रभु ने सभी एयरलाइंसों की बैठक बुलाई है। इसमें यात्रियों को परेशानी से बचाने के लिए चर्चा की जाएगी।

    विमानों पर प्रतिबंध

    इन देशों में पहले लगा हुआ है प्रतिबंध

    इथोपिया हादसे के बाद नीदरलैंड ने सबसे पहले बोइंग 737 मैक्स-8 विमान पर प्रतिबंध लगाया था।

    नीदरलैंड के अलावा ब्रिटेन, UAE, आइसलैंड, ओमान, चीन, इंडोनेशिया, फ्रांस, जर्मनी, आस्ट्रेलिया, सिंगापुर, मलेशिया, आयरलैंड, दक्षिण कोरिया, न्यूजीलैंड, ओमान और अर्जेंटीना आदि देशों ने इन विमानों पर रोक लगाई है।

    ब्रिटेन ने एयरस्पेस में इन विमानों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। वहीं चीन में भी लगभग 100 ऐसे विमान प्रतिबंध के कारण उड़ान नहीं भर पा रहे हैं।

    कंपनी का पक्ष

    विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग ने क्या कहा?

    विमान बनाने वाली कंपनी बोइंग ने इस हादसे के बाद बयान जारी किया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा कि सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है और बोइंग 737 मैक्स-8 विमानों पर उसका पूरा भरोसा है।

    कंपनी ने कहा कि अलग-अलग एजेंसियों ने अपने नियमों के मुताबिक कदम उठाए हैं। कंपनी लगातार उनके साथ संपर्क में है और एजेंसियों को जरूरी जानकारी देने के लिए तैयार है।

    कंपनी अपने विमानों के लिए कोई नए दिशानिर्देश जारी नहीं कर रही है।

    ट्विटर पोस्ट

    बोइंग का बयान

    Boeing Statement on 737 MAX Operation: https://t.co/EL058Iarsg pic.twitter.com/lGQI5zJBfP

    — The Boeing Company (@Boeing) March 12, 2019

    जानकारी

    इथोपिया से पहले इंडोनेशिया में हुआ था हादसा

    इथोपिया से पहले इंडोनेशिया में भी बोइंग का यही विमान क्रैश हुआ था। अक्टूबर, 2018 में हुए इस हादसे में 189 लोग मारे गए थे। जकार्ता से उड़ान भरते ही इस विमान से संपर्क टूट गया था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    भारत की खबरें
    जेट एयरवेज

    ताज़ा खबरें

    इंटर मिलान को हराकर पहली बार चैंपियन्स लीग विजेता बनी पेरिस सेंट-जर्मेन, बनाए ये रिकॉर्ड्स  चैंपियन्स लीग
    इजरायल के साथ युद्धविराम पर सहमत हुआ हमास, बंधकों की रिहाई के बदले रखीं ये शर्तें इजरायल
    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, थाईलैंड की सुचाता चुआंग्सरी बनीं विजेता मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव

    भारत की खबरें

    F-16 के पायलट को भारतीय पायलट समझ बैठे पाकिस्तानी लोग, भीड़ ने पीट-पीट कर मार डाला पाकिस्तान समाचार
    आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद को बचाने की कोशिश में पाक, कहा- पुलवामा हमले में हाथ नहीं पाकिस्तान समाचार
    रडार तस्वीरों से खुलासा, एयर स्ट्राइक में जैश की कई इमारतें तबाह, चश्मदीदों ने देखी लाशें पाकिस्तान समाचार
    #NewsBytesExclusive: भारत-पाक तनाव पर सुरक्षा विशेषज्ञ अभिजीत अय्यर-मित्रा से खास बातचीत पाकिस्तान समाचार

    जेट एयरवेज

    महज 1 रुपये में अपनी 50 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच रही है जेट एयरवेज, जानें क्यों भारतीय स्टेट बैंक (SBI)
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025