NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / देश की खबरें / वैक्सीनेशन: भारत ने सबसे कम समय में लगाईं 10 करोड़ खुराकें, अमेरिका और चीन को पछाड़ा
    अगली खबर
    वैक्सीनेशन: भारत ने सबसे कम समय में लगाईं 10 करोड़ खुराकें, अमेरिका और चीन को पछाड़ा

    वैक्सीनेशन: भारत ने सबसे कम समय में लगाईं 10 करोड़ खुराकें, अमेरिका और चीन को पछाड़ा

    लेखन प्रमोद कुमार
    Apr 11, 2021
    10:18 am

    क्या है खबर?

    देश में वैक्सीन की कमी से जुड़ी खबरों के बीच भारत ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है।

    भारत ने दुनिया के किसी भी देश की तुलना में सबसे कम समय में कोरोना वैक्सीन की 10 करोड़ खुराकें लगा दी हैं।

    देश में अब तक लगभग 10.16 करोड़ खुराकें लगाई जा चुकी हैं और कुल वैक्सीनेशन के मामले में भारत अमेरिका और चीन के बाद तीसरे स्थान पर है।

    आइये, इस बारे में विस्तार से जानते हैं।

    शुरुआत

    भारत में कब शुरू हुआ था वैक्सीनेशन अभियान?

    भारत में 16 जनवरी से सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (SII) की 'कोविशील्ड' और भारत बायोटेक की 'कोवैक्सिन' के साथ वैक्सीनेशन अभियान की शुरुआत हुई थी।

    शुरुआत में स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंटलाइन कार्यकर्ताओं को वैक्सीन दी गई। इसके बाद 1 मार्च से 60 साल से अधिक और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे 45 साल से अधिक उम्र के लोगों को वैक्सीन लगाई गई थी।

    1 अप्रैल से 45 साल से अधिक उम्र के सभी लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    कोरोना वैक्सीनेशन

    85 दिनों में 9.2 करोड़ खुराकें लगा पाया था अमेरिका

    स्वास्थ्य मंत्रालय ने ट्वीट कर बताया कि भारत में 10 करोड़ से खुराकें लगाने में 85 दिन का समय लगा है। अमेरिका इतने समय में 9.2 करोड़ और चीन 6.1 करोड़ खुराकें ही लगा पाया था।

    बता दें कि 10 करोड़ खुराकें लगाने का मतलब 10 करोड़ लोगों को खुराकें लगाने के बराबर नहीं है।

    दरअसल, वैक्सीन से बचाव के लिए दो खुराकें लेना जरूरी है। इसलिए इनमें से कुछ ऐसे भी लोग हैं, जिन्हें दो-दो खुराकें लगाई गई हैं।

    डाटा

    अमेरिका और चीन को 10 करोड़ खुराकें लगाने में कितना समय लगा?

    भारत की तुलना में अमेरिका को 10 करोड़ खुराकें देने में 89 और चीन को 103 दिन का समय लगा था। इस लिहाज से वैक्सीनेशन की रफ्तार में भारत ने सबको पछाड़ दिया है।

    तुलना

    कुल वैक्सीनेशन के मामले में भारत कहां खड़ा है?

    वैक्सीनेशन की रफ्तार में भारत भले ही सबसे तेज है, लेकिन कुल वैक्सीनेशन के मामले में यह काफी पिछड़ रहा है।

    अमेरिका अभी तक 17.8 करोड़ खुराकें लगा चुका है और उसकी 19 फीसदी आबादी पूरी तरह वैक्सीनेट हो चुकी है। इसी तरह चीन भी 16 करोड़ से अधिक खुराकें लगा चुका है।

    अगर आबादी के लिहाज से देखें तो भारत अभी तक अपनी एक फीसदी आबादी को भी पूरी तरह वैक्सीनेट नहीं कर सका है।

    वैक्सीनेशन अभियान

    कई राज्यों में वैक्सीन की कमी

    भारत में 1 अप्रैल से कोरोना वैक्सीनेशन की तीसरा चरण शुरू हुआ है। इसके तहत 45 साल से अधिक लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है।

    सरकार ने इस चरण में रोजाना 50 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था, जो अभी तक एक बार भी हासिल नहीं हो सका है।

    5 अप्रैल को रिकॉर्ड 43 लाख से अधिक खुराकें लगाई गई थी। उसके बाद से कई राज्यों ने अपने यहां वैक्सीन की कमी की शिकायत की।

    भारत

    क्या है वैक्सीनेशन अभियान की स्थिति?

    भारत में अभी तक वैक्सीन की 10,15,95,147 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। इनमें से 35,19,987 खुराकें बीते 24 घंटों के दौरान लगाई गई।

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 8,88,85,961 लोगों को वैक्सीन की पहली और 1,27,09,186 लोगों को वैक्सीन की दोनों खुराकें लगाई जा चुकी हैं।

    हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी ने 11 अप्रैल से 14 अप्रैल के बीच देशभर में 'टीका उत्सव' मनाने और ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाने को कहा था।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    चीन समाचार
    भारत की खबरें
    अमेरिका
    वैक्सीन समाचार

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: MI बनाम DC मैच में ये खिलाड़ी रहा 'प्लेयर ऑफ द डे' IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को दी करारी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: MI ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बने रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: सूर्यकुमार यादव ने जड़ा अर्धशतक, लगातार 13वीं टी-20 पारी में 25+ रन बनाए IPL 2025

    चीन समाचार

    अफगानिस्तान ने माफ किए आतंकी सेल चलाने के लिए पकड़े गए चीनी जासूस, चीन वापस भेजा अफगानिस्तान
    कोरोना की शुरुआत का पता लगाने आ रही टीम को चीन में प्रवेश नहीं, WHO निराश भारत की खबरें
    विशेषज्ञ ने चीन की कोरोना वैक्सीन को कहा सबसे असुरक्षित वैक्सीन, बताए 73 साइड इफेक्ट भारत की खबरें
    लद्दाख: भारतीय सीमा क्षेत्र में घूम रहा था चीनी सैनिक, सेना ने पकड़ा भारत की खबरें

    भारत की खबरें

    हत्या, चोरी, रेप और धोखाधड़ी; विदेशियों ने भारत में पिछले सालों में किए ये अपराध रेप
    आज से महंगी मिलेंगी इन ऑटो कंपनियों की गाड़ियां, दोपहिया वाहनों की कीमतें भी बढ़ी मारुति सुजुकी
    भारत में 35 सालों में पहली बार सालाना बिजली के उपभोग में आई कमी कोरोना वायरस
    भारत में 23 अप्रैल को लॉन्च होगा दो स्क्रीन्स वाला शाओमी Mi 11 अल्ट्रा शाओमी

    अमेरिका

    अमेरिका: भारतीय ने लॉटरी में जीते 104 करोड़ रुपये, बच्चों की पढ़ाई के लिए किये दान लॉटरी
    सांता बनकर बच्चों से मिलने पहुंचे बराक ओबामा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बराक ओबामा
    सीरिया के बाद अफगानिस्तान से भी सैनिक वापस बुला सकता है अमेरिका अफगानिस्तान
    पूर्वोत्तर में प्रदर्शनों को देखते हुए अमेरिका, इंग्लैंड ने अपने नागरिकों के लिए जारी की एडवायजरी असम

    वैक्सीन समाचार

    कोरोना वैक्सीन निर्यात करने की बजाय पहले देशवासियों को लगाए केंद्र- दिल्ली हाई कोर्ट दिल्ली हाई कोर्ट
    कोरोना की वैक्सीन लेने से पहले और बाद में ध्यान रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें भारत की खबरें
    वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट से हटेगी प्रधानमंत्री की फोटो, TMC ने चुनाव आयोग से की थी शिकायत पश्चिम बंगाल
    महाराष्ट्र: घर-घर जाकर बुजुर्गों को कोरोना वैक्सीन लगाने पर विचार जारी, विशेषज्ञों ने किया समर्थन महाराष्ट्र
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025