NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    नरेंद्र मोदी
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExclusive
    #NewsBytesExplainer
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / देश की खबरें / वैष्णो देवी भवन से भैरो घाटी के बीच केबल कार सेवा शुरू, मिनटों में होगा सफर
    वैष्णो देवी भवन से भैरो घाटी के बीच केबल कार सेवा शुरू, मिनटों में होगा सफर
    1/6
    देश 1 मिनट में पढ़ें

    वैष्णो देवी भवन से भैरो घाटी के बीच केबल कार सेवा शुरू, मिनटों में होगा सफर

    लेखन प्रमोद कुमार
    Dec 25, 2018
    12:28 pm
    वैष्णो देवी भवन से भैरो घाटी के बीच केबल कार सेवा शुरू, मिनटों में होगा सफर

    माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। वैष्णो देवी भवन से भैरो घाटी के बीच केबल कार सेवा शुरू हो गई है। सोमवार को राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने इस सेवा का उद्घाटन किया। इसके बाद श्रद्धालुओं के लिए इस सेवा को शुरू कर दिया गया। केबल कार की मदद से 3.5 किलोमीटर लंबाई वाला ट्रेक पूरा करने में सिर्फ तीन मिनट लगेंगे। इसकी एक तरफ की टिकट का रेट Rs. 100 है।

    2/6

    राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने किया उद्घाटन

    #JammuAndKashmir Governor Satya Pal Malik e-inaugurates the Bhairon Ghati Passenger Ropeway that would be operational between Vaishno Devi shrine and Bhairon temple. pic.twitter.com/QDDx40s9KN

    — ANI (@ANI) December 24, 2018
    3/6

    मिनटों में तय होगा घंटो का सफर

    धार्मिक मान्यता है कि वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु अगर भैरो घाटी जाकर भैरो मंदिर के दर्शन नहीं करते हैं तो उनकी यात्रा पूरी नहीं मानी जाती। इन दोनों के बीच की दूरी 3.5 किलोमीटर है लेकिन 6,600 फीट ऊंची चढ़ाई होने की वजह से बुजुर्गों और बच्चों को चढ़ाई करने में मुश्किल होती है। यात्रियों ने इस सेवा शुरू होने का स्वागत किया है। यात्रियों ने बताया कि अब भैरो घाटी जाना बहुत आसान हो गया है।

    4/6

    चार साल में पूरा हुआ प्रोजेक्ट

    इस पूरे प्रोजेक्ट पर लगभग Rs. 85 करोड़ की लागत आई है। स्विट्जरलैंड की कंपनी के साथ मिलकर एक भारतीय कंपनी ने यह प्रोजेक्ट पूरा किया है। इसके कई उपकरण स्विट्जरलैंड से मंगवाए गए हैं। मंदिर बोर्ड के अधिकारियों ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को बनाने में लगभग चार साल का समय लगा है। अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने पर्यावरण का विशेष ध्यान रखा है और इसे बनाने के लिए वन और वन्यजीव विभाग से अनुमति ली है।

    5/6

    एक घंटे में 800 यात्री कर सकेंगे सफर

    एक केबल कार में एक बार में 40-45 यात्री सफर कर सकते हैं। हर घंटे लगभग 800 यात्री केबल कार में यात्रा कर सकेंगे। केबल कार की सुविधा केवल दिन के समय मिलेगी, रात में यह सेवा बंद रहेगी। माना जा रहा कि रोजाना लगभग 3,000 से 4,000 यात्री केबल कार में सफर करेंगे। केबल कार के लिए वैष्णों देवी भवन में अलग से टिकट काउंटर बनाया गया है। फिलहाल दो कार के साथ सेवा शुरू की गई है।

    6/6

    केबल कार में सफर करने वाले यात्रियों का होगा बीमा

    केबल कार से यात्रा करने वाले सभी यात्रियों का Rs. 5 लाख का बीमा होगा। यह बीमा वैष्णों देवी जाने वाले श्रद्धालुओं को पहले से मिल रहे Rs. 5 लाख के बीमा से अलग होगा।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    भारत की खबरें
    वैष्णो देवी

    भारत की खबरें

    देश के सबसे लंबे रेलवे-रोड पुल का उद्घाटन आज, ऊपर दौड़ेंगे वाहन, नीचे चलेगी रेल नरेंद्र मोदी
    पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सम्मान में 100 रुपये का सिक्का जारी नरेंद्र मोदी
    बॉक्सिंग डे टेस्ट में मेरे बल्ले से निकल सकता है दोहरा शतक- रहाणे विराट कोहली
    ख़राब ड्राइविंग के मामले में दिल्ली सबसे आगे, जानिये किस शहर में होती है सुरक्षित ड्राइविंग चेन्नई

    वैष्णो देवी

    वैष्णो देवी जाने वाले यात्रियों को सौगात, दिल्ली से कटरा के लिए चलेगी वंदे भारत एक्सप्रेस दिल्ली
    दिल्ली सरकार का बुज़ुर्गों को तोहफ़ा, 12 जुलाई से मुफ़्त में कराएगी तीर्थयात्रा दिल्ली
    जम्मू: बदला गया ऐतिहासिक सिटी चौक का नाम, अब बना 'भारत माता चौक' जम्मू-कश्मीर
    वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए अब कराना होगा ऑनलाइनल रजिस्ट्रेशन, प्रतिदिन 7,000 को मिलेगी अनुमति भारत की खबरें
    अगली खबर

    देश की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    India Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023