NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस साल आने वाली फिल्मों में दिखेंगी ये पांच नई जोड़ियां
    मनोरंजन

    इस साल आने वाली फिल्मों में दिखेंगी ये पांच नई जोड़ियां

    इस साल आने वाली फिल्मों में दिखेंगी ये पांच नई जोड़ियां
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Mar 12, 2022, 06:01 pm 1 मिनट में पढ़ें
    इस साल आने वाली फिल्मों में दिखेंगी ये पांच नई जोड़ियां
    आने वाली फिल्मों में दिखेंगी ये पांच नई जोड़ियां

    बॉलीवुड के लिए 2022 काफी खास होने वाला है। उम्मीद है कि कोरोना महामारी की लहर खत्म होगी और एक के बाद एक कई फिल्में थिएटर में आएंगी। इससे फैंस अपने पसंदीदा कलाकारों को पर्दे पर देख पाएंगे। क्या आपको पता है कि इस साल कई नई जोड़ियां आगामी फिल्मों में अपना जलवा दिखाने वाली हैं। इसमें कई बहुप्रतीक्षित फिल्में शामिल हैं। आइए ऐसी पांच नई जोड़ियों पर नजर डालते हैं।

    आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह

    इस सूची में पहली फ्रेश जोड़ी आयुष्मान खुराना और रकुल प्रीत सिंह की है। ये दोनों पहली बार 'डॉक्टर जी' में स्क्रीन शेयर करेंगे। फिल्म इस साल 17 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में आयुष्मान एक डॉक्टर का किरदार निभा रहे हैं। उनकी जोड़ीदार के रूप में रकुल प्रीत नजर आएंगी। फिल्म से दोनों कलाकारों का लुक सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। फिल्म का निर्देशन अनुभूति कश्यप कर रही हैं।

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और रश्मिका मंदाना

    हाल में अभिनेत्री रश्मिका मंदाना ने 'पुष्पा' से खूब लोकप्रियता बटोरी। उनकी जोड़ी सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ फिल्म 'मिशन मजनू' में जमने वाली है। दोनों पहली बार पर्दे पर एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के साथ रश्मिका बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने वाली हैं। फिल्म 10 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म में सिद्धार्थ और रश्मिका दोनों रॉ एजेंट का किरदार निभाएंगे। फिल्म का निर्देशन शांतनु बागची कर रही हैं।

    विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे

    विजय देवरकोंडा और अनन्या पांडे की खूबसूरती जोड़ी को पर्दे पर देखने के लिए फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों कलाकार अपनी पैन इंडिया फिल्म 'लाइगर' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्माण करण जौहर कर रहे हैं। फिल्म 25 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 'लाइगर' का निर्देशन पुरी जगन्नाथ ने किया है। इस फिल्म से देवरकोंडा बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं। इस जोड़ी को साथ देखना वाकई में कमाल का अनुभव होगा।

    सान्या मल्होत्रा और विक्की कौशल

    सान्या मल्होत्रा और विक्की कौशल की जोड़ी को भला कौन साथ नहीं देखना चाहेगा। ये दोनों फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली बायोपिक फिल्म 'सैम बहादुर' का हिस्सा हैं। मानेकशॉ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ थे। फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं। फिल्म के पोस्टर में मिलिट्री ऑफिसर की वर्दी में विक्की खूब आकर्षक लग रहे थे। फिल्म इस साल दर्शकों के बीच आ सकती है।

    आलिया भट्ट और रणबीर कपूर

    निजी जिंदगी में तो आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की जोड़ी खूब सुर्खियां बटोरती हैं, लेकिन पहली बार दोनों किसी फिल्म में साथ दिखेंगे। आलिया और रणबीर करण जौहर की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में साथ काम कर रहे हैं। यह फिल्म इस साल 9 सितंबर को दर्शकों के बीच आएगी। बता दें कि 'ब्रह्मास्त्र' के सेट पर ही दोनों के बीच प्यार पनपा था। दोनों बहुत जल्द शादी करके घर बसाने वाले हैं। फिल्म का निर्देशन अयान मुखर्जी ने किया है।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    रणबीर कपूर
    सिद्धार्थ मल्होत्रा
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    हिंडनबर्ग-अडाणी समूह मामला: शेयरों में उतार-चढ़ाव से निपटने के लिए किए जा रहे उपाय- SEBI अडाणी समूह
    पहला टेस्ट: वेस्टइंडीज के नाम रहा पहला दिन, ब्रैथवेट-तेजनारायण ने जमाए अर्धशतक, बारिश बनी बाधा वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
    विराट और रोहित के बीच हो गई थी तकरार, भारत के पूर्व फिल्डिंग कोच का खुलासा रोहित शर्मा
    गूगल ने एंथ्रोपिक में निवेश किये 3,299 करोड़ रुपये, ChatGPT का है प्रतिद्वंदी गूगल

    आलिया भट्ट

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की रिलीज आगे खिसकी, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक  करण जौहर
    कंगना रनौत ने फिर दी बॉलीवुड को नसीहत, धमकाते हुए बोलीं- राजनीति से दूर रहो कंगना रनौत
    आलिया भट्ट ने बॉलीवुड बायकॉट ट्रेंड पर पहली बार दी प्रतिक्रिया, बोलीं- प्यार हमेशा जीतता है पठान फिल्म
    आलिया भट्ट की 'राजी' से 'मिशन मजनू' की तुलना पर बोले सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा

    रणबीर कपूर

    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का पहला गाना 'तेरे प्यार में' जारी श्रद्धा कपूर
    फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर रिलीज, रणबीर-श्रद्धा ने लगाया रोमांस का तड़का श्रद्धा कपूर
    रणबीर-श्रद्धा की फिल्म 'तू झूठी मैं मक्कार' का ट्रेलर इस दिन होगा रिलीज बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट की डेब्यू हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' से टकराएगी रणबीर कपूर की 'एनिमल'  आलिया भट्ट

    सिद्धार्थ मल्होत्रा

    सिद्धार्थ-कियारा की शादी इस OTT प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज? कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा से पहले बॉलीवुड के इन सितारों ने भी राजस्थान में की शाही शादी कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ-कियारा की शादी में सुरक्षा व्यवस्था का ध्यान रखेंगे शाहरुख खान के पूर्व बॉडीगार्ड कियारा आडवाणी
    सिद्धार्थ मल्होत्रा-कियारा आडवाणी की शादी में शामिल होंगे 100-125 लोग, आलिशान पैलेस बुक कियारा आडवाणी

    आगामी फिल्में

    सारा और कार्तिक फिर आशिकी करने को तैयार, 'आशिकी 3' में दिख सकते हैं साथ आशिकी 3
    सारा अली खान की फिल्म 'मर्डर मुबारक' का हिस्सा बनीं करिश्मा कपूर करिश्मा कपूर
    काजोल की फिल्म 'सलाम वेंकी' इस OTT प्लेटफॉर्म पर आएगी, जानिए कब देखें काजोल
    विक्की कौशल की आगामी फिल्म इस दिन होगी रिलीज, जल्द होगा शीर्षक का ऐलान करण जौहर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023