NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'मेजर' से लेकर 'सैम बहादुर' तक, सेना पर आधारित ये फिल्में इस साल आएंगी
    अगली खबर
    'मेजर' से लेकर 'सैम बहादुर' तक, सेना पर आधारित ये फिल्में इस साल आएंगी
    सेना पर आधारित ये फिल्में इस साल आएंगी

    'मेजर' से लेकर 'सैम बहादुर' तक, सेना पर आधारित ये फिल्में इस साल आएंगी

    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 18, 2022
    08:00 am

    क्या है खबर?

    सेना पर आधारित फिल्मों को बॉलीवुड में हमेशा पसंद किया जाता है। इस तरह की फिल्मों से लोगों की अपनी भावनाएं भी जुड़ी होती हैं।

    हालिया रिलीज हुई सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म 'शेरशाह' को भी दर्शकों का बहुत प्यार मिला। इस फिल्म में उन्होंने भारतीय सैन्य अधिकारी विक्रम बत्रा का किरदार निभाया था।

    इस साल भी ऐसी कई फिल्में आएंगी, जो भारतीय सेना पर आधारित हैं। आइए जानते हैं इन फिल्मों के बारे में।

    #1

    'मेजर'

    'मेजर' शहीद संदीप उन्नीकृष्णन के जीवन पर आधारित है। फिल्म में अदिवी शेष मुख्य भूमिका में नजर आएंगे। यह फिल्म इसी साल 11 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    फिल्म को हिन्दी, तेलुगु और मलयालम में रिलीज किया जाएगा।

    फिल्म का निर्देशन शशि किरण सिक्का ने किया है।

    मेजर संदीप मुंबई के 26/11 आतंकी हमले में शहीद हो गए थे। यह फिल्म उन्हीं के जीवन को केंद्र में रखकर बनाई गई है।

    फिल्म में अदिवी उनका किरदार निभाएंगे।

    #2

    'सैम बहादुर'

    'सैम बहादुर' फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली बायोपिक फिल्म है, जिसमें विक्की कौशल मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे।

    मानेकशॉ 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भारतीय सेना के चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ थे।

    फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार कर रही हैं।

    फिल्म की घोषणा 2019 में हुई थी और तभी मेकर्स ने फिल्म से विक्की का फर्स्ट लुक साझा किया था। वह मिलिट्री ऑफिसर की वर्दी में खूब आकर्षक लग रहे थे।

    #3

    'तेजस'

    'तेजस' दशहरा के मौके पर 5 अक्टूबर को रिलीज होगी। 'तेजस' में कंगना रनौत एक भारतीय वायु सेना की पायलट की भूमिका में नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन सर्वेश मेवाड़ा कर रहे हैं।

    'तेजस' का नाम भारत में बनने वाली हल्के लड़ाकू विमान तेजस के नाम पर रखा गया है। भारतीय वायु सेना ने 2016 में महिलाओं को लड़ाकू भूमिकाओं में शामिल किया था।

    फिल्म इसी ऐतिहासिक घटना से प्रेरित है।

    #4

    'इक्कीस'

    'इक्कीस' परमवीर चक्र से सम्मानित सेना के लेफ्टिनेंट अरुण खेत्रपाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म का निर्देशन श्रीराम राघवन ने किया है। इस फिल्म में वरुण धवन मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।

    16 दिसंबर, 1971 को भारत ने पाकिस्तान को धूल चटाई थी। उस युद्ध के नायक थे लेफ्टिनेंट अरुण। अरुण ने इस जंग में पाक सेना के 10 टैंक नष्ट किए थे। वह तब 21 साल के थे।

    फिल्म में अरुण के इसी बहादुरी को चित्रित किया जाएगा।

    #5

    'कैप्टन इंडिया'

    कार्तिक आर्यन ने पिछले साल जुलाई में 'कैप्टन इंडिया' की घोषणा की थी। उनकी इस फिल्म के निर्देशक हैं हंसल मेहता। रॉनी स्क्रूवाला और हरमन बावेजा फिल्म के निर्माता हैं।

    यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसकी कहानी एक युद्ध में घिरे देश से भारत के सबसे बड़े और सबसे सफल बचाव मिशन पर आधारित है। फिल्म की कहानी असल घटनाओं से प्रेरित है।

    इसके जरिए कार्तिक अपने करियर में पहली बार पायलट की भूमिका निभाने जा रहे हैं।

    #6

    'पिप्पा'

    'पिप्पा' भी भारतीय सेना पर आधारित फिल्म है, जिसमें ईशान खट्टर लीड रोल में हैं। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर इस फिल्म की कहानी बुनी गई है।

    कृष्ण मेनन फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं। यह फिल्म ब्रिगेडियर बलराम सिंह मेहता की पुस्तक 'द बर्निंग चैफिस' पर आधारित है।

    45वीं घुड़सवार दस्ते में शामिल ब्रिगेडियर मेहता ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान पूर्वी मोर्चे पर लड़ाई लड़ी थी। फिल्म 9 दिसंबर को रिलीज होगी।

    #7

    'अटैक'

    लंबे समय से जॉन अब्राहम अपनी फिल्म 'अटैक' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म इसी साल दर्शकों के बीच आएगी।

    फिल्म में जैकलीन फर्नांडिस, रकुल प्रीत सिंह, प्रकाश राज, रत्ना पाठक शाह भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। लक्ष्य राज आनंद ने इस फिल्म का निर्देशन किया है।

    इस फिल्म को खुद जॉन, जयंतीलाल गड़ा और अजय कपूर प्रोड्यूस कर रहे हैं। फिल्म में जॉन एक बचाव अभियान का नेतृत्व करते हुए दिखाई देंगे।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में
    लेटेस्ट फिल्में
    तेजस फिल्म

    ताज़ा खबरें

    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    'भूल चूक माफ' से लेकर 'केसरी वीर' तक, इस सप्ताह सिनेमाघरों में रिलीज होंगी ये फिल्में  राजकुमार राव
    IPL 2025: एडेन मार्करम ने SRH के खिलाफ जड़ा पहला अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े इंडियन प्रीमियर लीग
    हर्षल पटेल सबसे तेज 150 IPL विकेट लेने वाले गेंदबाज बने, जानिए उनके आंकड़े हर्षल पटेल

    बॉलीवुड समाचार

    क्या आप जानते हैं? 'शेरशाह' में कियारा की जगह आलिया बनने वाली थीं सिद्धार्थ की गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट
    संजय मिश्रा और विजय राज अभिनीत सुभाष घई की '36 फार्महाउस' का ट्रेलर रिलीज OTT प्लेटफॉर्म
    प्रेग्नेंसी के दौरान मौत से जंग लड़ रही थीं दीया मिर्जा, सुनाई आपबीती दीया मिर्जा
    मराठी और हिन्दी फिल्मों के दिवंगत अभिनेता नीलू फुले पर बनेगी बायोपिक बायोपिक

    आगामी फिल्में

    झूलन गोस्वामी बन अनुष्का की पर्दे पर वापसी, देखिए फिल्म 'चकदा एक्सप्रेस' का टीजर बॉलीवुड समाचार
    नेत्रहीन उद्योगपति श्रीकांत बोला का जीवन पर्दे पर उतारेंगे राजकुमार राव बॉलीवुड समाचार
    क्या अब सीधे OTT पर रिलीज होगी यामी गौतम की फिल्म 'ए थर्सडे'? बॉलीवुड समाचार
    विराट कोहली की बायोपिक में काम करना चाहते हैं कार्तिक आर्यन विराट कोहली

    लेटेस्ट फिल्में

    मुंबई के सिनेमाघरों में आज रात 8 बजे के बाद नहीं चलेगा कोई शो मुंबई
    क्या तीन बड़े प्रोजेक्ट्स के साथ फिल्मों में वापसी करेंगी अनुष्का शर्मा? विराट कोहली
    'दबंग 4' का निर्देशन करेंगे तिग्मांशु धूलिया, चुलबुल पांडे बनकर लौटेंगे सलमान बॉलीवुड समाचार
    '83' के बाद लकवाग्रस्त तैराक की भूमिका निभाएंगे रणवीर सिंह- रिपोर्ट बॉलीवुड समाचार

    तेजस फिल्म

    फाइटर पायलट के अंदाज में दिखेंगी कंगना रनौत, दिसंबर में शुरु करेंगी 'तेजस' की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत फिल्म 'तेजस' के लिए ले रही हैं 'आर्मी ट्रेनिंग', शेयर किया वीडियो इंस्टाग्राम
    अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म 'तेजस' की शूटिंग की शुरू बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत की 'तेजस' अगले साल दशहरा पर 5 अक्टूबर को आएगी कंगना रनौत
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025