NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि
    मनोरंजन

    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि

    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Dec 09, 2021, 07:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    कब शुरू होगी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग? विक्की कौशल ने की पुष्टि
    फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ की बायोपिक

    विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शाही शादी को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। ये दोनों 9 दिसंबर को राजस्थान में शादी के पवित्र रिश्ते में बंध जाएंगे। शादी में मेहमान भी पहुंच चुके हैं। इसी बीच विक्की की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सैम बहादुर' के बारे में अहम जानकारी सामने आई है। हाल में विक्की ने एक इंटरव्यू में बताया है कि इस फिल्म की शूटिंग अगले साल के मध्य में शुरू होगी।

    फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे विक्की

    विक्की ने फिल्म कंपेनियन के एक कार्यक्रम में यह खुलासा किया है कि उनकी फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग अगसे साल के मध्य में शुरू होगी। काफी समय से इस फिल्म को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई थी। दरअसल, 'सरदार उधम' में दिए शानदार प्रदर्शन के बाद उन्हें इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया था। यह फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ के जीवन पर बनने वाली बायोपिक फिल्म है, जिसमें विक्की मानेकशॉ का किरदार निभाएंगे।

    इस सवाल के जवाब में विक्की ने तोड़ी चुप्पी

    इस कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि 2022 में वह सबसे ज्यादा किस चीज का इंतजार कर रहे हैं, तब उन्होंने इस बायोपिक फिल्म का नाम लिया। उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में सैम मानेकशॉ के प्रोजेक्ट का इंतजार कर रहा हूं। मैं इस फिल्म को लेकर नर्वस हूं और यही वजह है कि मैं बहुत उत्साहित भी हूं। यह बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मैं मेघना गुलजार के साथ फिर से काम करने के लिए उत्सुक हूं।"

    फिल्म से 2019 में सामने आया था विक्की का फर्स्ट लुक

    फिल्म का निर्देशन मेघना ही कर रही हैं। फिल्म की घोषणा 2019 में हुई थी और तभी मेकर्स ने फिल्म से विक्की का फर्स्ट लुक साझा किया था। वह मिलिट्री ऑफिसर की वर्दी में खूब आकर्षक लग रहे थे। गुलजार और रॉनी स्क्रूवाला की प्रोडक्शन कंपनी RSVP ने इस साल मानेकशॉ की जयंती पर फिल्म के नाम का खुलासा किया था। पोस्ट में लिखा गया था, 'सैम मानेकशॉ की जयंती पर उनकी कहानी ने अपना नाम ढूंढ लिया। सैम बहादुर।'

    फातिमा सना शेख हो सकती हैं विक्की की हीरोइन

    पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म की लीड हीरोइन के लिए अभिनेत्री फातिमा सना शेख को कास्ट कर लिया गया है। कहा जा रहा है कि उन्हें उनका किरदार पसंद आया है। जल्द इस संबंध में आधिकारिक घोषणा हो सकती है।

    जानिए कौन हैं मानेकशॉ

    मानेकशॉ के चार दशक के सैन्य करियर में पांच युद्ध हुए। वह पहले भारतीय सेना अधिकारी थे, जिन्हें फील्ड मार्शल के पद पर पदोन्नत किया गया था। 1971 के भारत-पाक युद्ध में उनकी सैन्य जीत के कारण बांग्लादेश का निर्माण हुआ। मानेकशॉ को 1972 में भारत सरकार ने पद्म विभूषण से भी सम्मानित किया था। 1973 में सेना प्रमुख के पद से रिटायर होने के बाद वह वेलिंगटन चले गए, जहां 2008 में उनकी मृत्यु हो गई।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    विक्की कौशल
    लेटेस्ट फिल्में
    फातिमा सना शेख
    सैम बहादुर

    ताज़ा खबरें

    "तुनिषा शर्मा और अली सिर्फ दोस्त थे", शीजान के दावे पर अभिनेत्री की मां का जवाब तुनिषा शर्मा
    हॉकी विश्व कप में अब तक कैसा रहा है भारतीय टीम का प्रदर्शन? जानिए आंकड़े हॉकी विश्व कप
    फ्रांसः पेरिस के रेलवे स्टेशन पर चाकूबाजी की घटना, हमलें में 6 घायल फ्रांस
    शेयर बाजार: गिरावट के साथ सेंसेक्स 60,105 अंक पर बंद, निफ्टी 17,895 अंकों पर पहुंचा शेयर बाजार समाचार

    विक्की कौशल

    सामंथा रुथ प्रभु को क्रिसमस पर खास तोहफे के साथ मिला विशेष संदेश सामंथा रुथ प्रभु
    विक्की कौशल ने गंभीर फिल्में छोड़ 'गोविंदा नाम मेरा' क्यों साइन की? बताई वजह कियारा आडवाणी
    कैटरीना कैफ और विजय सेतुपति ने शेयर किया 'मेरी क्रिसमस' का पहला पोस्टर कैटरीना कैफ
    अलविदा 2022: इस साल फिल्मों में एक अलग अंदाज और अवतार में दिखे ये अभिनेता  बॉलीवुड समाचार

    लेटेस्ट फिल्में

    अनंत महादेवन ने की अपनी अगली डॉक्यूमेंट्री 'वेटरन्स ऑफ वॉर' की घोषणा डॉक्यूमेंट्री
    प्रभास की फिल्म 'प्रोजेक्ट K' ने रिलीज से पहले ही मारा बड़ा हाथ प्रभास
    चिरंजीवी की 'वाल्टेयर वीरय्या' 13 जनवरी को हिंदी में भी होगी रिलीज चिरंजीवी
    राजकुमार संतोषी की बेटी तनीषा 'गांधी गोडसे एक युद्ध' से करेंगी डेब्यू, देखिए पहला लुक बॉलीवुड समाचार

    फातिमा सना शेख

    जन्मदिन विशेष: फातिमा सना शेख इस डाइट और एक्सरसाइज से रहती हैं फिट योग
    जन्मदिन विशेष: फातिमा ने इन पांच फिल्मों में मनवाया अपने अभिनय का लोहा दंगल फिल्म
    फातिमा सना शेख को पड़ते हैं मिर्गी के दौरे, बोलीं- अब इसके साथ जीना सीख लिया राष्ट्रीय मिर्गी दिवस
    महिला केंद्रित फिल्म 'धक धक' बनाएंगी तापसी, ये अभिनेत्रियां आएंगी नजर तापसी पन्नू

    सैम बहादुर

    'सैम बहादुर' की रिलीज डेट का ऐलान, विक्की कौशल ने शेयर किया फिल्म का टीजर आगामी फिल्में
    अगस्त में शुरू होगी विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' की शूटिंग आगामी फिल्में
    'मेजर' से लेकर 'सैम बहादुर' तक, सेना पर आधारित ये फिल्में इस साल आएंगी बॉलीवुड समाचार
    विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' में हुई फातिमा और सान्या मल्होत्रा की एंट्री बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023