NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / सुरेश ओबेरॉय के मुरीद हुए संदीप रेड्डी वांगा, 'एनिमल' के बाद बनाया नई फिल्म का हिस्सा
    अगली खबर
    सुरेश ओबेरॉय के मुरीद हुए संदीप रेड्डी वांगा, 'एनिमल' के बाद बनाया नई फिल्म का हिस्सा
    संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म में सुरेश ओबेरॉय की एंट्री

    सुरेश ओबेरॉय के मुरीद हुए संदीप रेड्डी वांगा, 'एनिमल' के बाद बनाया नई फिल्म का हिस्सा

    लेखन पलक
    Jan 19, 2024
    12:52 pm

    क्या है खबर?

    अपने जमाने के दमदार अभिनेताओं में गिने जाने वाले सुरेश ओबेरॉय ने हर तरह का किरदार निभाकर अपने अभिनय कौशल का परिचय दिया है।

    इन दिनों वह 'एनिमल' में अपने प्रदर्शन के लिए खूब वाहवाही लूट रहे हैं।

    दर्शक सुरेश को फिर से पर्दे पर देखकर खुश हैं, लेकिन सबसे ज्यादा खुशी उनके बेटे और अभिनेता विवेक ओबेरॉय को हो रही है।

    हाल ही में विवेक ने खुलासा किया कि उनके पिता जल्द ही एक और फिल्म में नजर आएंगे।

    सुरेश

    विवेक को है अपने पिता पर गर्व

    ईटाइम्स को दिए इंटरव्यू में विवेक ने लगभग 4-5 साल के अंतराल के बाद अपने पिता को बड़े पर्दे पर देखने के बारे में अपनी भावना व्यक्त की है।

    विवेक बोले, "उन्हें देखना शानदार था। मुझे बहुत गर्व है, मेरे पिता के बारे में शानदार बात यह है कि छोटी भूमिकाओं में भी वह अपनी उपस्थिति महसूस कराते हैं। वह बहुत अच्छे कलाकार हैं और अब बहुत सारे लोग उन्हें फोन कर फिल्म करने के लिए कह रहे हैं।"

    अभिनेता

    संदीप की अगली फिल्म में सुरेश की एंट्री

    विवेक ने बताया कि सुरेश, संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म का भी हिस्सा होंगे।

    वह बोले, "मैं संदीप का आभारी हूं कि उन्होंने पापा को 'एनिमल' का हिस्सा बनने पर जोर दिया। वह 'कबीर सिंह' के बाद से पापा को अपना लकी चार्म बताते हैं। संदीप ने उन्हें अपनी अगली फिल्म का हिस्सा बनने के लिए भी कहा।"

    विवेक ने बताया कि उनके पिता ने रणबीर कपूर के साथ काम करके भी बहुत अच्छा समय बिताया।

    सुरेश

    संदीप के साथ इन फिल्मों में काम कर चुके हैं सुरेश

    संदीप ने साल 2019 में फिल्म 'कबीर सिंह' से बॉलीवुड में कदम रखा था। शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी अभिनीत इस फिल्म में पहली बार सुरेश ने उनके साथ काम किया था।

    फिल्म में उन्होंने शाहिद के पिता का किरदार निभाया था, जिसकी लिए उन्हें प्रशंसा मिली थी।

    इसके बाद सुरेश और संदीप की जोड़ी पिछले साल रिलीज हुई 'एनिमल' में दिखाई दी थी। आगामी फिल्म दोनों की साथ में तीसरी फिल्म होगी।

    विवेक

    इस सीरीज में दिखेगा विवेक का जलवा 

    विवेक की बात करें तो वह इस समय रोहित शेट्टी की वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' को लेकर सुर्खियों में हैं।

    रोहित के कॉप यूनिवर्स का विस्तार करने वाली इस सीरीज में विवेक, विक्रम बक्शी का किरदार निभा रहे हैं।

    'इंडियन पुलिस फोर्स' आज अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज हो चुकी है।

    सीरीज में सिद्धार्थ मल्होत्रा, शिल्पा शेट्टी और श्वेता तिवारी जैसे कलाकार अपने अभिनय से लोगों का दिल जीतने के लिए तैयार हैं।

    पोल

    संदीप की किस फिल्म में आपको ज्यादा पसंद आया सुरेश का किरदार?

    यह पोल अब सक्रिय नहीं है
    सुरेश ओबेरॉय
    शाहिद कपूर एक बार फिर बने 'कबीर सिंह', अनोखे अंदाज में दी होली की बधाई शाहिद कपूर एक बार फिर बने 'कबीर सिंह', अनोखे अंदाज में दी होली की बधाई
    सुरेश ओबेरॉय
    जावेद अख्तर के 'एनिमल' की आलोचना करने पर भड़के मेकर्स, कला पर सवाल उठा किया कटाक्ष जावेद अख्तर के 'एनिमल' की आलोचना करने पर भड़के मेकर्स, कला पर सवाल उठा किया कटाक्ष
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    विवेक ओबेरॉय
    इंडियन पुलिस फोर्स
    रोहित शेट्टी
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    देशभर में बारिश की बौछारों से मौसम सुहाना, पूर्वात्तर में बाढ़ की आफत  मानसून
    डिज्नी फिर करेगी सैकड़ों कर्मचारियों की छंटनी, कई विभागों पर पड़ेगा असर  डिज्नी
    गूगल एंटीट्रस्ट मुकदमा सुलझाने को तैयार, निपटारे के लिए खर्च करेगी 4,200 करोड़ रुपये गूगल
    अपने स्मार्टफोन पर नोटिफिकेशन को कैसे करें व्यवस्थित? यहां जानिए तरीका स्मार्टफोन

    विवेक ओबेरॉय

    बॉलीवुड के इन सितारों को ऑफर हुई थी 'बाहुबली', लेकिन ठुकरा दी फिल्म श्रीदेवी
    सैंडलवुड ड्रग्स मामला: विवेक ओबरॉय के घर पड़ा छापा, रिश्तेदार हुआ फरार बॉलीवुड समाचार
    सैंडलवुड ड्रग्स मामला: विवेक ओबेरॉय की पत्नी को भेजा नोटिस, कल घर पर पड़ा था छापा बॉलीवुड समाचार
    'पीएम नरेंद्र मोदी' फिल्म के निर्माता को मिली जान से मारने की धमकी, दर्ज हुई FIR नरेंद्र मोदी

    इंडियन पुलिस फोर्स

    रोहित शेट्टी ने किया अपनी पहली वेब सीरीज 'इंडियन पुलिस फोर्स' का ऐलान लेटेस्ट वेब सीरीज
    रोहित शेट्टी 'इंडियन पुलिस फोर्स' की शूटिंग के दौरान हुए घायल, किया गया छोटा ऑपरेशन रोहित शेट्टी
    'इंडियन पुलिस फोर्स' का टीजर जारी, वर्दी में एक्शन करते दिखे सिद्धार्थ मल्होत्रा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    'इंडियन पुलिस फोर्स' का ट्रेलर जारी, दिखा सिद्धार्थ मल्होत्रा-शिल्पा शेट्टी और विवेक ओबेरॉय का धांसू अंदाज शिल्पा शेट्टी

    रोहित शेट्टी

    रोहित शेट्टी की 'सिंघम अगेन' में नजर आ सकते हैं विक्की कौशल, निर्माताओं ने किया संपर्क विक्की कौशल
    'खतरों के खिलाड़ी 13' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुए रोहित रॉय, जल्द मुंबई लाया जाएगा  खतरों के खिलाड़ी
    दहाड़: रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनना चाहते हैं 'देवीलाल' गुलशन देवैया  गुलशन देवैया
    'खतरों के खिलाड़ी 13' में नजर नहीं आएंगे रोहित रॉय, स्टंट के दौरान लगी थी चोट खतरों के खिलाड़ी

    बॉलीवुड समाचार

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ने टीवी से शुरू किया था सफर, उनकी ये बाते नहीं जानते होंगे आप    सिद्धार्थ मल्होत्रा
    रंजीत का नाम सुन रोने लगी थीं माधुरी दीक्षित, 'प्रेम प्रतिज्ञा' करने से किया था इनकार माधुरी दीक्षित
    अभिषेक कपूर ने किया अपनी नई फिल्म 'शराबी' का ऐलान, जल्द शुरू होगी शूटिंग आगामी फिल्में
    रवीना टंडन ने अपने दौर की दोस्ती को बताया खास, बोलीं- अब वो प्यार नहीं रवीना टंडन
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025