Loading...
न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में तिलक वर्मा को मिल सकता है मौका
तिलक वर्मा खेल सकते हैं अनौपचारिक टेस्ट (तस्वीर: एक्स/@TilakV9)

न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में तिलक वर्मा को मिल सकता है मौका

Nov 01, 2026
01:08 pm

क्या है खबर?

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज तिलक वर्मा टी-20 और वनडे अंतरराष्ट्रीय खेल चुके हैं, लेकिन उन्होंने अब तक टेस्ट क्रिकेट नहीं खेला है। इस बीच खबर है कि भारतीय टीम प्रबंधन उन्हें न्यूजीलैंड दौरे पर रेड बॉल क्रिकेट का अनुभव देना चाहता है और इसके लिए उन्हें न्यूजीलैंड-A के खिलाफ तीसरे अनौपचारिक टेस्ट में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि तिलक फिलहाल टी-20 सीरीज में खेल रहे हैं। आइए इस खबर पर एक नजर डालते हैं।

रिपोर्ट 

तीसरे अनौपचारिक टेस्ट के लिए टीम में शामिल होंगे तिलक 

इस समय ध्रुव जुरेल की कप्तानी में इंडिया-A की टीम न्यूजीलैंड-A के विरुद्ध दूसरा अनौपचारिक टेस्ट (चार-दिवसीय) खेल रही है।

इसके बाद 7 नवंबर से तीसरा अनौपचारिक टेस्ट होना है।

टाइम्स ऑफ इंडिया के मुताबिक, तिलक को इस मैच में मौका मिल सकता है।

बता दें कि तिलक वनडे सीरीज के शुरुआती 3 मैचों के लिए भारतीय टीम में शामिल नहीं हैं। ऐसे में उनके पास अनौपचारिक मैच में खेलने का समय होगा।

करियर 

ऐसा है तिलक का प्रथम श्रेणी करियर 

अपने प्रथम श्रेणी करियर में तिलक ने 25 मैचों की 38 पारियों में 55 से अधिक की औसत के साथ 1,828 रन अपने नाम किए हैं।

इस बीच उन्होंने 8 शतक और 7 अर्धशतक लगाए हैं।

2019 में उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर की शुरुआत की थी।

वह अब तक भारत की ओर से कोई टेस्ट नहीं खेल सके हैं। घरेलू स्तर पर तिलक हैदराबाद का प्रतिनिधित्व करते हैं।

ADVERTISEMENT