Loading...
रेस्तरां गाइड से लेकर पेमेंट तक, जानिए टिक-टॉक किस तरह बन रहा 'सुपर ऐप'
टिक-टॉक अब ऐप में पेमेंट करने का फीचर ला रही है

रेस्तरां गाइड से लेकर पेमेंट तक, जानिए टिक-टॉक किस तरह बन रहा 'सुपर ऐप'

Nov 01, 2026
12:43 pm

क्या है खबर?

टिक-टॉक ने इस सप्ताह अपने ऐप में एक रेस्तरां गाइड जोड़ने की घोषणा की है। यह बदलाव सोशल मीडिया से आगे बढ़ने के लिए प्लेटफॉर्म के विस्तार की दिशा में एक और कदम है। इसके अलावा, हाल ही में कंपनी को एक ऐसा फीचर विकसित कर रही है, जो यूजर्स को डायरेक्ट मैसेज के जरिए पैसे भेजने की सुविधा देगा। लगातार सुविधाओं का विस्तार करने से ऐसा लगता है कि यह एक 'सुपर ऐप' बनने की तरफ बढ़ रही है।

सुविधाएं 

कई जरूरतें हो रही पूरी

पिछले कुछ सालों में इसने टिक-टॉक शॉप, स्थानीय जगहों को खोजने के लिए एक मैप, बेहतर सर्च फीचर्स, गेम्स और बहुत कुछ शामिल किया है।

इससे यह एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन गया है, जहां केवल वीडियो देखने और शेयर करने के अलावा एक ही जगह पर यूजर्स की कई तरह की जरूरतें पूरी हो सकती हैं।

चीन में 'सुपर ऐप' मॉडल काफी प्रचलित है, जैसे वीचैट, फेसबुक, व्हाट्सऐप, ऐपल पे और ऐप स्टोर को एक ही प्लेटफॉर्म पर लाता है।

रेस्तरां खोज

रेस्तरां खोजने में लोकप्रिय ऐप बना

अलग-अलग ऐप्स के बीच स्विच करने के बजाय टिक-टॉक एक ऐसा ऐप बनने की दिशा में काम कर रहा है, जिसका इस्तेमाल लोग अपनी ज्यादातर डिजिटल गतिविधियों के लिए कर सकें।

टिक-टॉक शॉप के जरिए एक बड़ा कदम उठाने के बाद कंपनी ने हाल के घटनाक्रमों में भी उसी रणनीति को अपनाया है।

यह रेस्तरां की सिफारिशें पाने के लिए एक लोकप्रिय जगह बन गया है, जहां वायरल वीडियो अक्सर ग्राहकों को स्थानीय खाने-पीने की जगहों तक खींच लाते हैं।

ADVERTISEMENT