NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जावेद अख्तर के 'एनिमल' की आलोचना करने पर भड़के मेकर्स, कला पर सवाल उठा किया कटाक्ष
    अगली खबर
    जावेद अख्तर के 'एनिमल' की आलोचना करने पर भड़के मेकर्स, कला पर सवाल उठा किया कटाक्ष
    'एनिमल' के मेकर्स ने दिया जावेद अख्तर को जवाब

    जावेद अख्तर के 'एनिमल' की आलोचना करने पर भड़के मेकर्स, कला पर सवाल उठा किया कटाक्ष

    लेखन मेघा
    Jan 07, 2024
    06:11 pm

    क्या है खबर?

    संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'एनिमल' की रिलीज को एक महीने से ज्यादा का समय हो गया है और यह अभी भी सुर्खियों में है।

    फिल्म का हिंसक दृश्यों और महिलाओं को दर्शाने के तरीके पर काफी विरोध हुआ था, लेकिन बावजूद इसके यह बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई करने में सफल रही है।

    हाल ही में गीतकार जावेद अख्तर 'एनिमल' और 'कबीर सिंह' की आलोचना की थी, जिसके बाद अब वांगा की टीम ने उन पर कटाक्ष किया है।

    बयान

    गीतकार जावेद ने क्या कहा था?

    हाल ही में अजंता एलोरा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के दौरान जावेद ने 'एनिमल' की सफलता पर बात करते हुए इसे खतरनाक बताया।

    उन्होंने 'मेरे जूते चाटो' वाले सीन पर आपत्ति जताई और कहा कि अगर एक फिल्म में आदमी कहे कि एक औरत को थप्पड़ मारने में क्या खराबी है और वो सुपर-डुपर हिट हो जाए तो ये बड़ी खतरनाक बात है।

    उनका यह बयान सोशल मीडिया पर छाया हुआ था और अब 'एनिमल' की टीम का जवाब आया है।

    जवाब

    मेकर्स ने गीतकार से कही ये बात

    मेकर्स ने जावेद के लिए एक्स पर लिखा, 'अगर आपके स्तर का लेखक एक प्रेमी के धोखे को नहीं समझ सकता (जोया और रणविजय के बीच) तो आपकी सारी कला शैली झूठी है। अगर कोई महिला कहती कि मेरे जूते चाटो तो आप लोग इसे नारीवाद कहकर जश्न मनाते।'

    ट्वीट में आगे लिखा है, 'प्रेम को लिंग की राजनीति से दूर रखें और उन्हें प्रेमी कहकर बुलाएं। प्रेमी ने धोखा दिया और झूठ बोला। प्रेमी ने कहा मेरा जूता चाटो।'

    ट्विटर पोस्ट

    देखिए मेकर्स का ट्वीट

    Writer of your calibre cannot understand the betrayal of a lover (Between Zoya & Ranvijay) then all your art form is big FALSE 🙃 & If a woman (betrayed and fooled by a man in the name of love) would have said "lick my shoe" then you guys would have celebrated it by calling it…

    — Animal The Film (@AnimalTheFilm) January 7, 2024

    प्रतिक्रिया

    जनता ने लगाई वांगा को फटकार 

    'एनिमल' की टीम की ओर से गीतकार को जवाब देते ही लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं और वांगा को फटकार लगा रहे हैं।

    एक ने लिखा, 'अगर हर आलोचना का जवाब देना पड़ जाए तो समझ जाइए कि आपने एक समस्या वाली फिल्म बनाई है।

    दूसरे ने लिखा, 'आपकी कला शैली गलत है...ये बात वांगा, जावेद साहब से कह रहे हैं, 3 फिल्में बनाकर अहंकार आ गया है और जरूरत से ज्यादा घमंड बढ़ गया है।'

    कहानी

    ऐसी है 'एनिमल' की कहानी 

    'एनिमल' में रणबीर कपूर, रणविजय की मुख्य भूमिका में हैं, जो अपने पिता के लिए किसी की भी जान लेने से पीछे नहीं हटता। ऐसे में उसका समाना अबरार (बॉबी देओल) से होता है।

    इसी बीच वह गीतांजलि (रश्मिका मंदाना) से शादी करता है और फिर जोया (तृप्ति डिमरी) के करीब आ जाता है।

    ऐसे में फिल्म में जबरदस्त हिंसा देखने को मिली है तो महिलाओं को लेकर कुछ बयान दिए गए हैं, जिन पर विवाद हो रहा है।

    जानकारी

    आएगा फिल्म का दूसरा भाग

    'एनिमल' देश में अभी तक 549.39 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है तो दुनियाभर में भी इसका कारोबार 900 करोड़ रुपये के करीब पहुंच गया है। फिल्म के दूसरे भाग 'एनिमल पार्क' का भी ऐलान हो गया है, जिसमें बॉबी वापसी कर सकते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जावेद अख्तर
    एनिमल फिल्म
    एनिमल फिल्म
    बॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    मिस वर्ल्ड 2025: टूट गया भारत की जीत का सपना, सुचाता चुआंग्सरी के सिर सजा ताज मिस वर्ल्ड
    राजपाल यादव बाेले- बॉलीवुड में अगर नपोटिज्म होता तो मेरे 200 रिश्तेदार यहीं होते राजपाल यादव
    असम में विदेशी बताकर लोगों को जबरन बांग्लादेश भेजे जाने के मामले क्या हैं? असम
    पाकिस्तान से सटे राज्यों में 'ऑपरेशन शील्ड', एयर स्ट्राइक, विस्फोट जैसी स्थितियों की हुई मॉक ड्रिल जम्मू-कश्मीर

    जावेद अख्तर

    बुर्का बैन की मांग के बीच केरल के मुस्लिम शैक्षिण संगठन ने लगाया हिजाब पर प्रतिबंध भारत की खबरें
    जावेद अख्तर को मिला रिचर्ड डॉकिन्स पुरस्कार, ये सम्मान पाने वाले बने पहले भारतीय बॉलीवुड समाचार
    कंगना रनौत ने फिर किया बड़ा खुलासा, बोलीं- जावेद अख्तर ने कहा था तुम आत्महत्या करोगी बॉलीवुड समाचार
    भारत के सबसे महंगे गीतकार, जानिए कितनी लेते हैं एक गाने की फीस बॉलीवुड समाचार

    एनिमल फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: रणबीर कपूर की 'एनिमल' की कमाई जारी, 500 करोड़ रुपये की ओर कारोबार  रणबीर कपूर
    'एनिमल': हथियार डीलर फ्रेडी पाटिल बन उपेंद्र लिमये ने जीता दिल, जानिए उनके बारे में  एनिमल फिल्म
    बॉक्स ऑफिस: 'एनिमल' ने 15 दिन में की छप्पर फाड़ कमाई, 'सैम बहादुर' का जादू बरकरार एनिमल फिल्म
    तृप्ति डिमरी नहीं भाग रही थीं स्टारडम के पीछे, 'एनिमल' की सफलता पर कही ये बात एनिमल फिल्म

    एनिमल फिल्म

    बॉक्स ऑफिस: 500 करोड़ रुपये से महज इतने कदम दूर 'एनिमल', जानिए 'सैम बहादुर' की कमाई एनिमल फिल्म
    #NewsBytesExplainer: क्या चुराया हुआ है 'एनिमल' का संगीत? जानें 'अर्जन वैली' का इतिहास #NewsBytesExplainer
    रणबीर कपूर की 'एनिमल' ने भारत में पार किया 500 करोड़ रुपये की कमाई का आंकड़ा  रणबीर कपूर
    क्या रणबीर कपूर की 'एनिमल' बनी सेंसर बोर्ड के CEO रविंद्र भाकर के तबादले की वजह?  सेंसर बोर्ड

    बॉलीवुड समाचार

    इलियाना डिक्रूज ने शादी और बच्चे पर तोड़ी चुप्पी, बताया मां बनने का अनुभव इलियाना डिक्रूज
    सान्या मल्होत्रा की 'मिसेज' पहुंची पाम स्प्रिंग्स इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल, 'सूमो दीदी' का भी होगा प्रीमियर  सान्या मल्होत्रा
    'बवाल' के बाद फिर जमेगी वरुण धवन- जाह्नवी कपूर की जोड़ी, 'दुल्हनिया 3' में हुईं शामिल वरुण धवन
    करीना कपूर अब पकडेंगी साउथ की राह, बन सकती हैं सुपरस्टार यश की जोड़ीदार करीना कपूर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025