
शाहिद कपूर एक बार फिर बने 'कबीर सिंह', अनोखे अंदाज में दी होली की बधाई
क्या है खबर?
देशभर में होली का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है। फिल्मी सितारों पर भी रंगों का खुमार चढ़ चुका है।
अब शाहिद कपूर ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है।
उन्होंने अपने प्रशंसकों को अनोखे अंदाज में होली की शुभकामनाएं दी हैं।
उन्होंने अपनी फिल्म 'कबीर सिंह' के होली वाले दृश्य को साझा किया है और वीडियो के अंत में लिखा, 'कुछ नहीं ब्रो। बस होली की बधाई देने आ रहा था।'
फिल्म
2019 में रिलीज हुई थी 'कबीर सिंह'
शाहिद ने वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, 'होली मूड।'
वीडियो पर प्रशंसक तरह-तरह की प्रतिकिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'कहां गई तुम्हारी प्रीति' तो वहीं दूसरा यूजर कमेंट करते हुए लिखता है, 'अभी तक की सबसे मजेदार होली विश है यह, हैप्पी होली।'
शाहिद की फिल्म 'कबीर सिंह' साल 2019 में आई थी। इसमें उनके साथ कियारा आडवाणी मुख्य भूमिका में थीं।
फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 278 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।