Loading...
ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद पर लुटाया प्यार- पूरी जिंदगी तुम्हारे साथ बिताना चाहता हूं    
गर्लफ्रेंड सबा आजाद पर उमड़ा ऋतिक का प्यार

ऋतिक रोशन ने गर्लफ्रेंड सबा आजाद पर लुटाया प्यार- पूरी जिंदगी तुम्हारे साथ बिताना चाहता हूं    

Nov 01, 2026
01:25 pm

क्या है खबर?

ऋतिक रोशन और सबा आजाद के रिश्ते को 5 साल पूरे हो चुके हैं। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर एक-दूसरे के लिए अपना प्यार जाहिर करते रहते हैं। 1 अक्टूबर को उन्होंने अपने रिश्ते के पांच साल पूरे होने का जश्न मनाया था। अब 1 नवंबर को सबा के 40वें जन्मदिन पर ऋतिक ने इंस्टाग्राम पर उनके लिए एक खास नोट लिखा। उन्होंने अपने संदेश के जरिए सबा को जन्मदिन की बधाई दी और उनके प्रति अपना प्यार जाहिर किया।

प्यार

सबा के लिए ऋतिक का रोमांटिक अंदाज

ऋतिक ने लिखा कि जब किसी ने उनसे सबा के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि वो इस रिश्ते पर बात नहीं करना चाहते, क्योंकि ये उनके लिए बेहद खास है, लेकिन बार-बार पूछने पर उन्होंने कहा कि अगर उन्हें कहीं जाने के लिए 2 रास्ते मिलें तो वो हमेशा लंबा रास्ता चुनेंगे। भले ही उसमें कई शहरों में रुकना पड़े और सफर में मुश्किलें आएं, लेकिन अगर सबा उनके साथ होंगी तो वो खुशी-खुशी ये रास्ता चुनेंगे।

चाहत

तुम्हारे साथ पूरी जिंदगी का सफर तय करना चाहता हूं- ऋतिक

ऋतिक ने आगे लिखा, 'मैं तुम्हारे साथ पूरी जिंदगी लंबे इंतजार और सफर का मजा लेना चाहता हूं। आई लव यू, हैप्पी बर्थडे।'

ऋतिक ने इस पोस्ट के साथ कई तस्वीरें और वीडियो भी साझा किए हैं। इनमें सबा की खूबसूरत तस्वीरों के साथ दोनों के मस्ती भरे पल भी नजर आ रहे हैं।

एक तस्वीर में सबा, ऋतिक और उनके दोनों बेटों रेहान और ऋदान के साथ खुशी से पोज देती दिख रही हैं।।

ADVERTISEMENT