NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / क्या खुद पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज बना रहे सलमान खान?
    अगली खबर
    क्या खुद पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज बना रहे सलमान खान?
    क्या अपनी डॉक्यूमेंट्री लेकर आ रहे सलमान खान?

    क्या खुद पर डॉक्यूमेंट्री सीरीज बना रहे सलमान खान?

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 20, 2021
    09:36 am

    क्या है खबर?

    काफी सालों पहले सलमान खान ने कहा था कि उन पर डॉक्यूमेंट्री बनाना कितना मुश्किल काम है, लेकिन अब लगता है खुद सलमान ने इस काम का जिम्मा लिया है।

    वह अपनी जिंदगी के पन्ने पलटने के लिए तैयार हैं। सुनने में आ रहा है कि सलमान खान ने OTT प्लेटफॉर्म के साथ एक तगड़ी डील साइन कर ली है। यह डॉक्यूमेंट्री सलमान के सुनहरे सफर को दिखाएगी।

    इस बारे में और क्या जानकारी मिली है, आइए जानते हैं।

    रिपोर्ट

    सीरीज में दिखेगा सलमान का अब तक का सफर

    मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, सलमान पर एक डॉक्यूमेंट्री सीरीज बनने जा रही है, जो उनकी जिंदगी के लगभग 60 साल के सफर और उनके करियर के 30 साल से ऊपर के सफर को दिखाएगी।

    इस सीरीज में सलमान और उनके दोस्त, रिश्तेदार, साथ काम करने वाले निर्देशक और साथी कलाकारों के इंटरव्यू शामिल होंगे।

    खास बात यह है कि सलमान विज फिल्म्स और अप्लॉज एंटरटेनमेंट के साथ मिलकर इस सीरीज को प्रोड्यूस करेंगे। यह सीरीज OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी।

    शूट

    'टाइगर 3' की शूटिंग में व्यस्त हैं सलमान

    सलमान खान आजकल फिल्म 'टाइगर 3' की शूटिंग कर रहे हैं। रूस में शूटिंग करने के बाद इस फिल्म की टीम तुर्की के लिए रवाना हुई थी, जहां तीन हफ्ते तक सलमान और कैटरीना कैफ ने फिल्म के एक्शन सीक्वेंस और एक स्पेशल सॉन्ग की शूटिंग की।

    टीम ने अब अगले शेड्यूल के लिए ऑस्ट्रिया की राजधानी वियना की ओर रुख किया है।

    बता दें कि 'टाइगर' फ्रेंचाइजी की पिछली दोनों फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाया था।

    चर्चा

    'बिग बॉस 15' को लेकर भी सुर्खियों में हैं सलमान

    सलमान इन दिनों 'बिग बॉस' के आगामी सीजन को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा में हैं। बीते दिनों खबर आई कि वह 'बिग बॉस 15' को होस्ट करने के लिए 350 करोड़ रुपये लेंगे।

    2 अक्टूबर को नए सीजन का प्रीमियर होगा। इसके साथ रेखा भी जुड़ रही हैं। वह शो में 'ट्री ऑफ फॉर्चून' का हिस्सा बनेंगी।

    सलमान ने शो के नए प्रोमो में साफ कर दिया है कि इस बार की थीम जंगल पर आधारित होगी।

    फिल्में

    सलमान की ये फिल्में हैं लाइन में

    सलमान इन दिनों फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' को लेकर भी सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री पूजा हेगड़े नजर आएंगी।

    इसके अलावा वह शाहरुख खान अभिनीत फिल्म 'पठान' का हिस्सा हैं। सलमान 'रेस 4' में भी अपनी मौजूदगी दर्ज करा सकते हैं। वह निर्देशक सूरज बड़जात्या की फिल्म 'ऊंचाई' में भी एक खास भूमिका में दिखेंगे।

    आयुष शर्मा की फिल्म 'अंतिम: द फाइनल ट्रूथ' में सलमान एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन
    सलमान खान
    डॉक्यूमेंट्री

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    बॉलीवुड समाचार

    गैरकानूनी इमिग्रेशन पर आधारित होगी शाहरुख अभिनीत राजकुमार हिरानी की अगली फिल्म शाहरुख खान
    अजय देवगन 2024 में 400 करोड़ रुपये के बजट की फिल्म का करेंगे निर्देशन मनोरंजन
    रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने महाराष्ट्र के अलीबाग में खरीदा प्लॉट दीपिका पादुकोण
    प्रतीक गांधी अभिनीत फिल्म 'रावण लीला' का नाम बदलकर रखा गया 'भवई' मनोरंजन

    मनोरंजन

    नरगिस ने कबूला उदय चोपड़ा के साथ अपना रिश्ता, बोलीं- काश इजहार कर लिया होता बॉलीवुड समाचार
    बिग बॉस OTT: घर से बेघर हुईं मूस जट्टाना, फिनाले में पहुंचे ये प्रतियोगी सोशल मीडिया
    सनी कौशल और राधिका की 'शिद्दत' का ट्रेलर जारी, 1 अक्टूबर को हॉटस्टार पर आएगी फिल्म बॉलीवुड समाचार
    विद्युत जामवाल ने की गर्लफ्रेंड नंदिता से सगाई, कहा- कमांडो स्टाइल में पहनाई अंगूठी इंस्टाग्राम

    सलमान खान

    'दबंग 4' के साथ चुलबुल पांडे बनकर लौटेंगे सलमान, खुद किया कुबूल मनोरंजन
    'बिग बॉस 15' को OTT प्लेटफॉर्म पर होस्ट करेंगे करण जौहर- रिपोर्ट करण जौहर
    अली अब्बास जफर की फिल्म 'सुपर सोल्जर' में नजर आ सकती हैं कैटरीना कैफ बॉलीवुड समाचार
    क्या 'बिग बॉस 15' में नजर आएंगे सुनील ग्रोवर? सुनील ग्रोवर

    डॉक्यूमेंट्री

    भारतीय फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' ऑस्कर के लिए शॉर्टलिस्ट हॉलीवुड समाचार
    'लीविंग नेवरलैंड': माइकल जैक्सन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री का पहला ट्रेलर ज़ारी हॉलीवुड समाचार
    #Oscars2019: भारतीय फिल्म 'पीरियड. एंड ऑफ सेंटेंस' को मिला ऑस्कर, जानिए कैसी है फिल्म हॉलीवुड समाचार
    'चेन्नई सुपर किंग्स' की डॉक्यूमेंट्री 'रोर ऑफ द लॉयन' इस तारीख को होगी रिलीज़, देखें ट्रेलर क्रिकेट समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025