NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / प्रियंका ने किया 'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' की रिलीज डेट का ऐलान, रणवीर की '83' से होगी टक्कर
    अगली खबर
    प्रियंका ने किया 'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' की रिलीज डेट का ऐलान, रणवीर की '83' से होगी टक्कर
    फिल्म '83' और 'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' का पोस्टर

    प्रियंका ने किया 'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' की रिलीज डेट का ऐलान, रणवीर की '83' से होगी टक्कर

    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 19, 2021
    06:32 pm

    क्या है खबर?

    सिनेमाघरों में फिल्में रिलीज होने का सिलसिला शुरू होते ही कई बॉलीवुड फिल्मों की रिलीज डेट घोषित की गईं। हॉलीवुड फिल्में भी सिनेमाघरों में उतारी जा रही हैं।

    अब साल के आखिरी महीने दिसंबर में जहां रणवीर सिंह की बहुचर्चित फिल्म '83' रिलीज हो रही है, वहीं, प्रियंका चोपड़ा भी इसी समय अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' लेकर सिनेमाघरों में आ रही हैं। मतलब यह कि दोनों फिल्मों के बीच तगड़ी जंग दिखने वाली है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    भिड़ंत

    क्रिसमस पर होगी दोनों फिल्मों की टक्कर

    प्रियंका चोपड़ा ने 'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' के पोस्टर के साथ रिलीज डेट साझा की है। फिल्म में वह एक अहम किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, प्रियंका को पोस्टर पर जगह नहीं मिली है।

    ट्रेलर में उनकी झलक दिख चुकी है। फिल्म क्रिसमस के मौके पर 22 दिसंबर को भारत में अंग्रेजी के साथ हिंदी में भी रिलीज होगी।

    'मैट्रिक्स रीसरेक्शंस' की सीधी टक्कर रणवीर सिंह की फिल्म '83' से होगी, जो दो दिन बाद 24 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

    टकराव

    'स्पाइडरमैन' से होगा 'पुष्पा' का मुकाबला

    दिसंबर में पहली बड़ी टक्कर बहुभाषी फिल्म 'पुष्पा' और हॉलीवुड फिल्म 'स्पाइडरमैन- नो वे होम' के बीच होगी। दोनों फिल्में 17 दिसंबर को सिनेमाघरों में उतरेंगी।

    'पुष्पा' मूल रूप से तेलुगु में बनी फिल्म है, जिसमें अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं। यह फिल्म हिंदी में भी रिलीज होगी, वहीं, 'स्पाइडरमैन-नो वे होम' भी अंग्रेजी के साथ हिंदी और दूसरी भाषाओं में रिलीज होगी।

    दोनों फिल्मों की सीधी टक्कर देखने के लिए फैंस भी बेहद उत्साहित हैं।

    फिल्म

    जानिए फिल्म '83' के बारे में

    कबीर खान निर्देशित इस फिल्म में रणवीर सिंह कपिल देव के रोल में हैं, जबकि दीपिका पादुकोण उनकी पत्नी रोमी देव की भूमिका में हैं।

    फिल्म में बोमन ईरानी और पंकज त्रिपाठी जैसे कई बेहतरीन कलाकार विभिन्न भूमिकाओं में दिखेंगे। '83' भी हिंदी के अलावा दक्षिण भारतीय भाषाओं में रिलीज होगी।

    यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के 1983 के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित होगी, जिसके केंद्र में कपिल देव होंगे। इस फिल्म का 3D वर्जन भी उपलब्ध होगा।

    इंतजार

    'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' की बेसब्री से राह देख रहे दर्शक

    बता दें कि ब्लॉकबस्टर हॉलीवुड साइंस फिक्शन सीरीज 'मैट्रिक्स' के चौथे पार्ट यानी 'मैट्रिक्स रिसरेक्शंस' का भी दुनियाभर के दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है। इस फिल्म का ट्रेलर आने के बाद इसे लेकर फैंस का उत्साह दोगुना हो गया था।

    फिल्म में कीनू रीव्स के अलावा जैडा पिंकेट स्मिथ, जोनाथन ग्रॉफ, प्रियंका चोपड़ा जोनास, क्रिस्टीना रिक्की और जेसिका यू ली हेनविक भी अहम भूमिका में हैं।

    फिल्म में प्रियंका भी दमदार एक्शन करती दिखेंगी।

    डाटा

    24 मार्च, 1999 में रिलीज हुई थी 'मैट्रिक्स' सीरीज की पहली फिल्म

    'मैट्रिक्स' सीरीज की पहली फिल्म 'द मैट्रिक्स' 24 मार्च, 1999 में रिलीज हुई थी, वहीं, 'द मैट्रिक्स रिलोडेड' 7 मई, 2003 में दर्शकों के बीच आई थी। सीरीज का तीसरा पार्ट 'मैट्रिक्स रिवॉल्यूशंस' भी उसी साल 2003 में 5 नवंबर को सिनेमाघरों में आया था।

    डाटा

    इन फिल्मों में भी नजर आएंगी प्रियंका

    प्रियंका अमेजन प्राइम वीडियो की टीवी सीरीज 'सिटाडेल' में काम कर रही हैं। 'क्वांटिको' के जरिए ग्लोबल स्टार का तमगा हासिल कर चुकीं प्रियंका हॉलीवुड रोमांटिक फिल्म 'टेक्स्ट फॉर यू' का भी हिस्सा हैं। बॉलीवुड फिल्म 'जी ले जरा' भी उनके खाते से जुड़ी है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    प्रियंका चोपड़ा
    रणवीर सिंह

    ताज़ा खबरें

    इस्तांबुल शांति वार्ता: रूस ने यूक्रेन के साथ बिना शर्त युद्ध विराम से किया इनकार रूस समाचार
    बिहार के मुजफ्फरपुर में नाबालिग की रेप के बाद हत्या मामले में अब तक क्या-क्या हुआ? बिहार
    'हाउसफुल 5' से पहले देख डालिए इस लोकप्रिय कॉमेडी फ्रैंचाइजी के चारों भाग, जानिए कहां हाउसफुल फिल्म
    सड़क पर झगड़े में क्षतिग्रस्त हुई कार पर बीमा क्लेम मिलेगा या नहीं? जानिए नियम  कार

    हॉलीवुड समाचार

    पामेला एंडरसन ने 53 साल की उम्र में अपने बॉडीगार्ड से रचाई छठी शादी मनोरंजन
    'वंडर वुमन 1984' ने बनाया रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा स्ट्रीम की जाने वाली फिल्म बनी मनोरंजन
    देव पटेल की हॉलीवुड फिल्म 'मंकी मैन' में नजर आएंगी अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला नेटफ्लिक्स
    ऑस्कर नॉमिनेशंस की घोषणा के बाद प्रियंका चोपड़ा BAFTA पुरस्कारों को प्रस्तुत करेंगी लंदन

    बॉलीवुड समाचार

    'छतरीवाली' का फर्स्ट लुक जारी, कॉन्डम टेस्टर का किरदार करेंगी रकुल प्रीत सिंह लेटेस्ट फिल्में
    कोई साबित करे कि मैंने गलत किया, तो पद्मश्री लौटा दूंगी- कंगना रनौत कंगना रनौत
    अनुष्का ने बेटी के जन्म के महीनों बाद भी क्यों नहीं शुरू किया काम? विराट कोहली
    'सत्यमेव जयते 2' के बाद मुकेश भट्ट की फिल्म में दिखेंगे जॉन अब्राहम और दिव्या खोसला जॉन अब्राहम

    प्रियंका चोपड़ा

    सोनू सूद बने ग्लोबल एशियन सेलिब्रिटी 2020, कई भारतीय हस्तियों ने बनाई लिस्ट में जगह बॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड की ये मशहूर अभिनेत्रियां चलाती हैं महंगी लक्जरी कार दीपिका पादुकोण
    इस साल रिलीज होने जा रही हैं हॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में टॉम क्रूज़
    बॉलीवुड के मशहूर निर्देशकों की सबसे बेहतरीन और सबसे बुरी फिल्में शाहरुख खान

    रणवीर सिंह

    कोरोना के कारण OTT पर रिलीज हो सकती है अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' अक्षय कुमार
    निर्देशक शंकर की फिल्म 'अन्नियन' की हिन्दी रीमेक में नजर आएंगे रणवीर सिंह मुंबई
    रणवीर सिंह अभिनीत 'अन्नियन' पर विवाद, निर्माता ने निर्देशक शंकर को भेजा नोटिस मनोरंजन
    'पे-पर-व्यू' पर रिलीज हो सकती है सलमान की 'अंतिम' और अजय की 'मैदान' अक्षय कुमार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025