NewsBytes Hindi
    English
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / रणवीर सिंह की फिल्म '83' क्रिसमस पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज
    मनोरंजन

    रणवीर सिंह की फिल्म '83' क्रिसमस पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज

    रणवीर सिंह की फिल्म '83' क्रिसमस पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Sep 26, 2021, 05:56 pm 1 मिनट में पढ़ें
    रणवीर सिंह की फिल्म '83' क्रिसमस पर सिनेमाघरों में होगी रिलीज
    फिल्म '83' क्रिसमस पर होगी रिलीज

    कोरोना वायरस की दूसरी लहर आने के बाद देशभर में सिनेमाघरों को बंद करने का फरमान सुनाया गया था। इसके साथ ही सिनेमाघरों और बड़ी फिल्मों का प्रोजेक्ट बाधित हुआ था। दरअसल, महाराष्ट्र में थिएटर को खोलने की इजाजत मिलने के बाद कई फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक दे सकती हैं। अब जानकारी सामने आ रही है कि रणवीर सिंह की फिल्म '83' क्रिसमस के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    रणवीर ने ट्विटर हैंडल पर किया ऐलान

    इस फिल्म के लीड कलाकार रणवीर ने सोशल मीडिया पर इस संबंध में ऐलान किया है। उन्होंने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लिखा, 'समय आ गया है। फिल्म '83' इस क्रिसमस को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को हिन्दी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।' उन्होंने इस पोस्ट में अपनी पत्नी और अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को भी टैग किया है। फिल्म में वह भी एक छोटी भूमिका में दिखेंगी।

    यहां देखिए रणवीर का ट्विटर पोस्ट

    It’s time……….. 🏏🏆
    83 IN CINEMAS THIS CHRISTMAS. Releasing in Hindi, Tamil, Telugu, Kannada and Malayalam. #ThisIs83.@ikamalhaasan @iamnagarjuna @kabirkhankk@deepikapadukone @Shibasishsarkar #SajidNadiadwala @vishinduri@ipritamofficial #SupriyaYarlagadda pic.twitter.com/8i3tnjTeFI

    — Ranveer Singh (@RanveerOfficial) September 26, 2021

    OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की उड़ी थी अफवाह

    '83' एक स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म है, जिसमें रणवीर मुख्य भूमिका में हैं। रणवीर फिल्म में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान कपिल देव की भूमिका में दिखने वाले हैं। पहले इस फिल्म के OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने की अफवाहें उड़ी थीं। हालांकि, मेकर्स ने स्पष्ट किया था कि यह फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज होने योग्य है। फिल्म के प्रोड्यूसर विष्णु वर्धन इंदुरी ने कहा था कि फिल्म की OTT रिलीज का सवाल ही नहीं उठता।

    फिल्म में दिखेगी 1983 के वर्ल्ड कप की जीत की कहानी

    यह फिल्म भारतीय क्रिकेट के 1983 के ऐतिहासिक वर्ल्ड कप की जीत पर आधारित होगी, जिसके केंद्र में कपिल होंगे। इसमें वास्तिवक कहानी को पर्दे पर दिखाया जाएगा। इसमें रणवीर की पत्नी और अभिनेत्री दीपिका कपिल की पत्नी रोमा देव के किरदार में दिखेंगी। फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है। फिल्म के गाने को महशूर कंपोजर प्रीतम ने कंपोज किया है। फिल्म को दुनियाभर में अंग्रेजी, हिन्दी, तमिल और तेलुगु में भी रिलीज किया जाना है।

    कई बार स्थगित हुई फिल्म की रिलीज डेट

    इस फिल्म का 3D वर्जन भी उपलब्ध होगा। यह फिल्म पिछले साल अप्रैल में थिएटर में रिलीज होने वाली थी, लेकिन लॉकडाउन के कारण संभव नहीं हो पाया। कोरोना महामारी के कारण इस साल भी फिल्म की रिलीज को टालना पड़ा था। कयास लगाया गया था भारत की विश्वकप जीत पर आधारित यह फिल्म जून में 25 तारीख को रिलीज होगी। चूंकि, 25 जून, 1983 को कपिल की कप्तानी में भारत क्रिकेट का अपना पहला विश्वकप जीता था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    बॉलीवुड समाचार
    रणवीर सिंह
    कपिल देव

    ताज़ा खबरें

    जन्मदिन विशेष: सिद्धार्थ मल्होत्रा की टॉप IMDb रेटेड फिल्में, जिनका OTT पर ले सकते हैं मजा सिद्धार्थ मल्होत्रा
    ऑनलाइन ड्राइविंग लाइसेंस बनवाते समय इन बातों का जरूर रखें ध्यान ड्राइविंग लाइसेंस
    घर पर आसानी से बनाए जा सकते हैं ये पांच अलग तरह के परांठे, जानिए रेसिपी खान-पान
    भारतीय कंपनियों को हैकिंग के खतरे में डाल रहे अपंजीकृत उपकरण हैकिंग

    दीपिका पादुकोण

    बुर्ज खलीफा पर दिखा 'पठान' का ट्रेलर, 'झूमे जो पठान' पर थिरके शाहरुख खान शाहरुख खान
    फिल्म 'पठान' का ट्रेलर रिलीज, धांसू अवतार में नजर आए शाहरुख पठान फिल्म
    बिग बॉस 16: कंटेस्टेंट्स के साथ पूरे हफ्ते रहेंगे घरवाले, साजिद को सपोर्ट करने आएंगी फराह बिग बॉस
    बायकॉट के हत्थे चढ़ी 'पठान', फिल्म फेडरेशन ने सरकार से की हस्तक्षेप की मांग शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    रणबीर कपूर की 'एनिमल' बाप-बेटे के रिश्ते पर है आधारित, भूषण कुमार ने किया खुलासा रणबीर कपूर
    ऑस्कर की शुरुआत कब हुई और कैसे हुआ ट्रॉफी का चयन? ऑस्कर पुरस्कार
    मनोज बाजपेयी ने किया याद, परिवार में अभिनय को नहीं माना जाता था सम्मानजनक काम मनोज बाजपेयी
    बुर्ज खलीफा पर दिखेगा शाहरुख की 'पठान' का ट्रेलर, प्रशंसकों में छाई दीवानगी शाहरुख खान

    रणवीर सिंह

    करण जौहर ने बताया गणित, कैसे फ्लॉप होने पर भी फिल्मों से होता है मुनाफा? करण जौहर
    बॉक्स ऑफिस कलेक्शन: 'अवतार 2' बनी दर्शकों की पहली पसंद, बुरी तरह पिटी 'सर्कस' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
    रणवीर और जाह्नवी कपूर आ सकते हैं 'तेजाब' के रीमेक में नजर, निर्माताओं ने किया संपर्क जाह्नवी कपूर
    रणवीर सिंह की 'सर्कस' हुई बॉक्स ऑफिस पर बेदम, 'ब्रह्मास्त्र' के करीब पहुंची 'दृश्यम 2' सर्कस

    कपिल देव

    विराट कोहली को घरेलू क्रिकेट में वापस लौटकर अपनी फॉर्म हासिल करनी चाहिए- सैयद किरमानी विराट कोहली
    खराब फॉर्म के बीच कोहली के समर्थन में उतरे कप्तान रोहित, आलोचकों को दिया जवाब विराट कोहली
    विराट कोहली को भारत की टी-20 टीम में नहीं देना चाहूंगा जगह- अजय जडेजा विराट कोहली
    अश्विन टेस्ट से बाहर हो सकते है तो कोहली टी-20 टीम से क्यों नहीं- कपिल देव विराट कोहली

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023