NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / इस साल सिनेमाघरों में आएंगी बॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में
    अगली खबर
    इस साल सिनेमाघरों में आएंगी बॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में
    बॉलीवुड की ये फिल्में होंगी इस साल सिनेमाघरों में रिलीज

    इस साल सिनेमाघरों में आएंगी बॉलीवुड की ये बड़ी फिल्में

    लेखन नेहा शर्मा
    Sep 27, 2021
    11:14 pm

    क्या है खबर?

    करीब दो सालों से बड़े पर्दे पर फिल्में ना के बराबर ही रिलीज हुई हैं। कोरोना की दूसरी लहर के बाद महाराष्ट्र में अभी सिनेमाघर खुलने की घोषणा ही हुई है कि निर्माताओं में इस साल से लेकर अगले साल तक के शुक्रवार बुक करने की होड़ मच गई।

    हिंदी सिनेमा के इतिहास में पहली बार एकसाथ कई फिल्मों की रिलीज की घोषणा हुई है।

    आइए जानते हैं इस साल के बाकी बचे महीनों का पूरा फिल्म रिलीज कैलेंडर।

    #1

    सूर्यवंशी

    अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' इस साल की बड़ी फिल्मों में से एक है। कोरोना के कारण इस फिल्म की रिलीज डेट को कई बार टाला जा चुका है, लेकिन अब आखिरकार यह सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

    'सूर्यवंशी' के साथ अक्षय 5 नवंबर यानी दिवाली के मौके पर दर्शकों के बीच हाजिर होंगे। इस फिल्म में अक्षय की जोड़ी कैटरीना कैफ के साथ बनी है।

    इसी दिन हॉलीवुड की बड़ी फिल्म 'इटर्नल्स' भी रिलीज हो रही है।

    #2

    बंटी और बबली 2

    रानी मुखर्जी और अभिषेक बच्चन के अभिनय से सजी फिल्म 'बंटी और बबली' ने दर्शकों को खूब गुदगुदाया था। तभी तो इसके सीक्वल का भी प्रशंसकों को बेसब्री से इंतजार है।

    'बंटी और बबली 2' में इस बार सिद्धांत चतुर्वेदी और शरवरी मुख्य भूमिका में हैं, वहीं, रानी मुखर्जी भी एक बार फिर सीक्वल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    फिल्म में इस बार अभिषेक की जगह सैफ अली खान नजर आएंगे। यह फिल्म 19 नवंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

    #3

    सत्यमेव जयते 2

    जॉन अब्राहम की फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' की नई रिलीज डेट की घोषणा हो चुकी है। यह इस साल 26 नवंबर को रिलीज होगी।

    मिलाप जावरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जॉन का डबल रोल देखने को मिलेगा।

    फिल्म में जॉन के अलावा दिव्या खोसला, भूषण कुमार, निखिल आडवाणी, मनोज बाजपेयी, अनूप सोनी, दया शंकर सिंह और शाद रंधावा अहम भूमिका में नजर आने वाले हैं।

    यह फिल्म 2018 में आई फिल्म 'सत्यमेव जयते' का सीक्वल है।

    #4

    तड़प

    सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी की फिल्म 'तड़प' की रिलीज डेट घोषणा हो चुकी है। उनकी यह फिल्म 3 दिसंबर को रिलीज होगी।

    'तड़प' में तारा सुतारिया भी नजर आएंगी। इसे लेकर दर्शक इसलिए भी उत्साहित हैं, क्योंकि इससे अहान शेट्टी बॉलीवुड में कदम रख रहे हैं।

    मिलन लुथरिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की कहानी राजत अरोड़ा ने लिखी है। अहान और तारा ने इसी साल मार्च में इस फिल्म की शूटिंग पूरी की थी।

    #5

    चंडीगढ़ करे आशिकी

    अभिनेता आयुष्मान खुराना की फिल्म 'चंडीगढ़ करे आशिकी' की रिलीज को लेकर भी शुभ सूचना आ गई है।

    कोरोना संक्रमण काल में शूट हुई इस फिल्म की हीरोइन वाणी कपूर हैं और फिल्म का निर्देशन किया है अभिषेक कपूर ने।

    इस फिल्म ने इस साल के आखिरी महीने का दूसरा शुक्रवार यानी 10 दिसंबर पकड़ लिया है। आयुष्मान ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'बॉडी देख लो, शक्ल बाद में दिखाउंगा। थिएटर खुल गए हैं, दिलों पर फिर से छा जाऊंगा।'

    #6

    83

    रणवीर सिंह यूं तो आने वाले दिनों में कई फिल्मों में नजर आने वाले हैं, लेकिन '83' उनकी आगामी बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है।

    यह इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें रणवीर ने क्रिकेट की दुनिया के भगवान कहे जाने वाले कपिल देव का किरदार निभाया है।

    यह फिल्म इस साल क्रिसमस पर यानी 24 दिसंबर को दर्शकों के बीच आ रही है। कबीर खान के निर्देशन में बनी इस फिल्म में रणवीर के साथ दीपिका पादुकोण नजर आएंगी।

    #7

    जर्सी

    शाहिद कपूर की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी' काफी समय से लोगों के बीच सुर्खियों में है। यह इसी नाम से बनी हिट तेलुगु फिल्म का हिंदी रीमेक है।

    इसमें शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर नजर आएंगी, वहीं, शाहिद के पिता और दिग्गज अभिनेता पंकज कपूर भी इससे जुड़े हैं।

    फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर की भूमिका में हैं और पंकज कपूर इसमें उनके कोच बने हैं। 'जर्सी' इस साल 31 दिसंबर को थिएटर में रिलीज हो रही है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    दीपिका पादुकोण
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    मनोरंजन

    ताज़ा खबरें

    राहुल ने पाकिस्तान को 'ऑपरेशन सिंदूर' की सूचना देने पर उठाए सवाल, केंद्र ने दिया जवाब राहुल गांधी
    IPL में सलामी बल्लेबाज के तौर पर केएल राहुल का कैसा रहा है प्रदर्शन? जानिए आंकड़े  केएल राहुल
    विराट कोहली की 10वीं की अंकतालिका हुई वायरल, जानिए क्या रहा था परिणाम भारतीय क्रिकेट टीम
    कमल हासन की 'ठग लाइफ' समेत साउथ से आ रहीं इन 5 फिल्मों पर सबकी नजर रजनीकांत

    दीपिका पादुकोण

    निर्देशक शंकर की फिल्म 'अन्नियन' की हिन्दी रीमेक में नजर आ सकते हैं रणवीर सिंह मुंबई
    सुशांत सिंह मामले में NCB ने पेश की चार्जशीट, आरोपियों में रिया चक्रवर्ती का नाम सुशांत सिंह राजपूत
    'वैराइटी इंटरनेशनल वीमेन इम्पैक्ट रिपोर्ट 2021' में शामिल होने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बनीं दीपिका मुंबई
    जल्द शुरू होगी दीपिका-प्रभास की फिल्म की शूटिंग, अभिनेत्री ने दिया 75 दिनों का समय बॉलीवुड समाचार

    अक्षय कुमार

    'बेल बॉटम' को जल्दी OTT रिलीज के लिए मिला अतिरिक्त 30 करोड़ रुपये का ऑफर लारा दत्ता
    रिलीज होते ही वायरल हुआ 'फिलहाल 2' का टीजर, मिले 83 लाख से ज्यादा व्यूज मनोरंजन
    एक्शन शो के साथ OTT पर कदम रखेंगे निर्देशक रोहित शेट्टी, बड़े सितारे की तलाश रणवीर सिंह
    लंबे समय बाद प्रियदर्शन की अगली फिल्म में फिर नजर आएंगे अक्षय कुमार बॉलीवुड समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    श्वेता तिवारी की बेटी पलक की डेब्यू फिल्म 'रोजी: द सैफ्रॉन चैप्टर' अक्टूबर में होगी रिलीज मनोरंजन
    क्या अनन्या पांडे के साथ बॉलीवुड में एंट्री कर रहे खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा? मनोरंजन
    करण की धर्मा प्रोडक्शंस ने चार फिल्मों के लिए वायकॉम 18 स्टूडियोज के साथ मिलाया हाथ करण जौहर
    अश्लील फिल्म मामला: सुप्रीम कोर्ट ने गहना वशिष्ट की गिरफ्तारी पर लगाई रोक राज कुंद्रा

    मनोरंजन

    'हीरा मंडी' के लिए संजय लीला भंसाली ने पंडित बिरजू महाराज के साथ मिलाया हाथ नेटफ्लिक्स
    करीना कपूर खान से जुड़ीं ये रोचक बातें नहीं जानते होंगे आप बॉलीवुड समाचार
    नेहा कक्कड़ ने प्रेग्नेंसी की अफवाहों पर लगाया विराम, जानिए क्या कहा मुंबई
    वरुण धवन जल्द शुरू कर सकते हैं अपने करियर की पहली बायोपिक फिल्म 'इक्कीस' की शूटिंग बॉलीवुड समाचार
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025