Loading...
अरशद वारसी की 'असुर 3' में सपना पब्बी हुईं शामिल, रिलीज को लेकर आया अपडेट
'असुर 3' की स्टारकास्ट में सपना पब्बी शामिल

अरशद वारसी की 'असुर 3' में सपना पब्बी हुईं शामिल, रिलीज को लेकर आया अपडेट

Nov 26, 2026
11:22 am

क्या है खबर?

अरशद वारसी और बरुन सोबती की सीरीज 'असुर' के अब तक 2 सीजन आ चुके हैं। इसका तीसरा सीजन अपने प्रोडक्शन चरण में है और शूटिंग इन दिनों मुंबई में चल रही है, जिसके 28 दिसंबर तक खत्म होने की उम्मीद की जा रही है। गौरव शुक्ला ने साइकोलॉजिकल क्राइम थ्रिलर के निर्देशन की कमान उठाई है। ताजा अपडेट है कि सपना पब्बी सीरीज का हिस्सा बन गई हैं, जिन्हें बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' में देखा गया था।

किरदार

सीरीज में ये किरदार निभाती दिखेंगी सपना

वैरायटी इंडिया के मुताबिक, सपना इस सीरीज में मुख्य कलाकारों के साथ शामिल हुई हैं और उन्हें शारिब हाशमी, रिद्धि डोगरा और अमेय वाघ के साथ एक जांचकर्ता के किरदार में देखा जाएगा।

उनके पहले, परियोजना से एहसास चन्ना, श्वेता बसु प्रसाद और संदीपा धर के जुड़ने की चर्चा भी थी। हालांकि, निर्माताओं की ओर से कास्टिंग पर आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

शूटिंग शेड्यूल प्लान के अनुसार, 'असुर 3' की शूटिंग 28 दिसंबर तक पूरी हो सकती है।

रिलीज

अगले साल OTT का रुख करेगी सीरीज

रिपोर्ट में कहा गया है कि 'असुर 3' को जुलाई, 2027 तक रिलीज करने का लक्ष्य है।

सूत्र ने कहा, "जियोहॉटस्टार के बड़े स्पोर्ट्स प्रोग्रामिंग कैलेंडर को ध्यान में रखते हुए 'असुर 3' का प्रीमियर 2027 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) सीजन खत्म होने के बाद होने की उम्मीद है। हालांकि, सही तारीख पोस्ट-प्रोडक्शन शेड्यूल पर निर्भर करेगी, लेकिन निर्माता Q3 रिलीज का लक्ष्य बना रहे हैं।"

कहानी की शुरुआत वहीं से होगी, जहां इसका दूसरा सीजन खत्म हुआ था।

ADVERTISEMENT